Question
संक्षिप्त वर्णन करें-
सिग्मॉइड वृद्धि वक्र

Answer

सिग्मॉइड वृद्धि वक्र (Sigmoid growth curve) - वृद्धि दर को प्रभावित करने वाले कारकों को समान रखते हुए यदि हम कोशिका (पौधों के अंग) अथवा सम्पूर्ण पौधों की वृद्धि का मापन करें तो हम देखते हैं कि इनकी दर समान नहीं होती। यदि वृद्धि दर का समय के साथ एक ग्राफ बनाया जाए तब एक S-आकृति (S-shaped or sigmoid) वाला ग्राफ बनता है। इसे वृद्धि चाप (growth curve) कहते हैं। इस सम्पूर्ण वृद्धि चाप को चार भागों में बाँट सकते हैं
(i) मन्द वृद्धि काल (Lag period) - यह वृद्धि की प्रारम्भिक अवस्था होती है जिसमें वृद्धि मन्द गति से होती है।
(ii) अधिकतम वृद्धि काल (Log or exponential period)-इस समय तीव्र गति से अधिकतम वृद्धि होती है।
(iii) न्यून वृद्धि काल (Deaccelerating period)- इस काल में पादपों में वृद्धि की दर पुनः मन्द हो जाती है।
(iv) स्थिर वृद्धि काल (Stationary period)- इस काल में पादपों में कोई वृद्धि नहीं होती।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

निम्नलिखित हार्मोनों के कार्यों के बारे में टिप्पणी लिखिए :
थाइमोसिन
टैक्सॉन की परिभाषा दीजिए। विभिन्न पदानुक्रम स्तर पर टैक्सॉन के कुछ उदाहरण दीजिए।
प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिका में तीन अन्तर लिखिये। दोनों के उदाहरण दें।
ग्लूकोज अणु के अपूर्ण ऑक्सीकरण पर बनने वाले उत्पादों के नाम लिखिए तथा श्वसन के कोई चार महत्त्व लिखिए।
नाइट्रोजनी उत्सर्जी पदार्थों के आधार पर निर्धारित श्रेणियों को उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित के नाम देवें-
1. पादविहीन जन्तु
2. असमतापी जन्तु
3. समतापी जन्तु
4. दो कोष्ठीय हृदय वाले जन्तु
5. चारकोष्ठीय हृदय वाले जन्तु
6. सूखी श्रृंगीय त्वचा
सूत्री विभाजन की पश्चावस्था व अर्धसूत्री विभाजन की पश्चावस्था-I में क्या अन्तर है?
न्यूरॉन का चित्र बनाइए-
वाइराइड (Viroid) के मुख्य लक्षण बताइए।
हमारे शरीर में पाई जाने वाली अंतःस्रावी ग्रंथियों की स्थिति चित्र बनाकर प्रदर्शित कीजिए।