Question
संरूपणी समावयवता क्या होती है? समझाइए।

Answer

ऐनों में कार्बन - कार्बन (C-C) सिग्मा (G) बंध होता है। इसके अन्तरनाभिकीय अक्ष ( Internuclear axis) के चारों ओर सिग्मा आण्विक कक्षक के इलेक्ट्रॉन का वितरण सममित ( Symmetrical) होता है। अत:C-C एकल आबंध के चारों ओर मुक्त घूर्णन होता है। इस मुक्त घूर्णन के कारण त्रिविम में अणुओं के विभिन्न विन्यास होते हैं। ये विभिन्न विन्यास (समावयव) एक-दूसरे में परिवर्तित हो सकते हैं। परमाणुओं की ऐसी त्रिविम व्यवस्थाएँ जो C-C एकल बंध के घूर्णन के कारण एक-दूसरे में परिवर्तित हो जाती हैं संरूपण, संरूपणीय समावयवी या घूर्णी समावयवी ( Rotamers) कहलाती हैं तथा इसे संरूपणी समावयवता कहते हैं। अत: C-C एकल बंध के घूर्णन के कारण ऐल्केनों में असंख्य संरूपण संभव हैं। लेकिन यह घूर्णन पूर्णतः मुक्त नहीं होता है। निकटवर्ती बन्धों के मध्य प्रतिकर्षण के कारण यह $1-20 kJ mol ^{-1}$ ऊर्जा द्वारा बाधित (Hindered) होता है। इस प्रकार के दुर्बल प्रतिकर्षण को मरोड़ी विकृति (Torsional strain) कहते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

समीकरण $\Delta$H = $\Delta$U + $\Delta$ngRT की व्युत्पत्ति (Derivation) कीजिए।
700K ताप पर अभिक्रिया$H _2( g )+ I _2( g )$ $\rightleftharpoons 2 H I ( g )$ के लिए साम्य स्थिरांक 54.8 है। यदि हमने शुरू में HI(g) लिया हो तथा 700K ताप पर साम्य स्थापित हो, तथा साम्य पर $0.5 mol L ^{-1} HI ( g )$ उपस्थित हो, तो साम्य पर $H _2(g)$ एवं $I _2(g)$ की सांद्रताएँ क्या होंगी?
निम्नलिखित नाभिकों में उपस्थित न्यूट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या बताइए-
${ }_{6}^{13} \mathrm{C},{ }_{8}^{16} \mathrm{O},{ }_{12}^{24} \mathrm{Mg},{ }_{26}^{56} \mathrm{Fe},{ }_{38}^{88} \mathrm{Sr}$
एक 81 द्रव्यमान संख्या वाले तत्व में प्रोटॉनों की तुलना में 31.7% न्यूट्रॉन अधिक हैं। इसका परमाणु प्रतीक लिखिए।
संयोजकता आबंध सिद्धांत के आधार पर H2 अणु के विरचन की व्याख्या कीजिए।
बेन्जीन के एथिलीकरण में निर्जल ऐलुमिनियम क्लोराइड के स्थान पर कोई दूसरा लुईस अम्ल सुझाइए।
मुक्त ऊर्जा परिवर्तन तथा साम्य स्थिरांक में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।

किस निम्नतम n मान द्वारा g कक्षक का अस्तित्व अनुमत होगा?

संतृप्त विलयन किसे कहते हैं? इस विलयन में किन अवस्थाओं के मध्य साम्य होता है?
बताइए कि निम्नलिखित में से किसमें एन्ट्रॉपी बढ़ती/ घटती है-
  1. एक द्रव का ठोस अवस्था में परिवर्तन होता है।
  2. एक क्रिस्टलीय ठोस का ताप 0K से 115K तक बढ़ाया जाता है।
  3. $2 \mathrm{NaHCO}_{3}(\mathrm{~s})$$ \rightarrow$$ \mathrm{Na}_{2} \mathrm{CO}_{3}(\mathrm{~s})+$ $\mathrm{CO}_{2}(\mathrm{~g})+\mathrm{H}_{2} \mathrm{O}(\mathrm{g})$