विधायिका — राजनीति विज्ञान कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सराजनीति विज्ञानविधायिका2 Marks
Question
संसद स्वयं को कैसे नियंत्रित करती है?
✓
Answer
संसद स्वयं को नियंत्रित करती है-संसद स्वयं को निम्न प्रकार नियंत्रित करती है- (1) अध्यक्ष के द्वारा नियंत्रण-स्वयं संविधान में संसद की कार्यवाही को सुचारु ढंग से चलाने के लिए प्रावधान बनाए गए हैं। सदन का अध्यक्ष इन प्रावधानों के अनुसार संसद की कार्यवाही को नियंत्रित करता है क्योंकि वह विधायिका की कार्यवाही के मामले में सर्वोच्च अधिकारी होता है। (2) दलबदल निरोधक कानून द्वारा नियंत्रण- दलबदल कानून का उल्लंघन करने पर सदन का अध्यक्ष उसकी सदन की सदस्यता समाप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त, ऐसे दलबदलू को किसी भी राजनैतिक पद (जैसे-मंत्री) के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.