Question
संतरा की उन्नत किस्में लिखिए।

Answer

सन्तरा की उन्नत किस्में (Improved varieties of orange)- भारत में उगाई जाने वाली किस्मों में नागपुरी संतरा, खासी संतरा, कुर्ग संतरा, दार्जिलिंग संतरा, लाहौर लोकल आदि प्रमुख हैं। भारतीय संतरा में नागपुर संतरा सर्वोपरि है एवं विश्व के सर्वोत्तम संतरा में इसका स्थान है। किंग (Citrus nobilis) तथा विलोलीफ (Citrus deliciosa) के संकरण से तैयार 'किन्नो' किस्म पंजाब व राजस्थान में व्यावसायिक महत्त्व की किस्म है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free