संविधान क्यों और कैसे? — राजनीति विज्ञान कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सराजनीति विज्ञानसंविधान क्यों और कैसे?2 Marks
Question
संविधान के कार्यों का उल्लेख कीजिये।
✓
Answer
संविधान के कार्य निम्नलिखित हैं- (1) संविधान समाज में बुनियादी नियमों को उपलब्ध कराता है। (2) संविधान यह स्पष्ट करता है कि समाज में निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होगी तथा सरकार कैसे निर्मित होगी। (3) वह सरकार द्वारा अपने नागरिकों पर लागू किये जाने वाले कानूनों की सीमाएँ निश्चित करता है। (4) वह सरकार को ऐसी शक्तियाँ भी देता है जिससे वह सामूहिक भलाई के लिए कार्य कर सके।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.