Question
सरकारी सेवा किसे कहते हैं?

Answer

सभी देशों की सरकारें अपने कार्यक्रम एवं नीतियों को आम जनता तक पहुँचाना चाहती हैं। कार्यक्रमों एवं नीतियों का लाभ लाभार्थियों को मिल जाए, इसके लिए सरकार कर्मियों की नियुक्ति करती है। जिस के लिए दो प्रकार की सरकारें-केन्द्रीय एवं राज्य सरकारें गठित हैं, उसी प्रकार केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारी भी होते हैं। ये सरकारी सेवक कहलाते हैं। सरकार इन कर्मियों से काम लेती है तथा बदले में वेतन देती है। सरकारी सेवा के क्षेत्र हैं-सैन्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, बैंकिंग, अभियंत्रण, कृषि, सिंचाई, संचार एवं यातायात आदि।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free