जनन स्वास्थ्य — जीव विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सजीव विज्ञानजनन स्वास्थ्य2 Marks
Question
सरोगेट मदर कौन होती है?
✓
Answer
सरोगेट मदर - कुछ स्त्रियों में निषेचन के फलस्वरूप भ्रूण का निर्माण तो होता है, किन्तु किन्हीं कारणों से इसमें परिवर्धन नहीं होता अथवा स्त्रियाँ गर्भधारण नहीं कर सकती है। ऐसी स्थिति में उस महिला के अण्डाणु व उसके पति के शुक्राणु में कृत्रिम रूप से निषेचन कराया जाता है जिससे निर्मित भ्रूण को 32-कोशिकीय अवस्था में किसी इच्छुक अन्य महिला के गर्भ में संरोपित कर दिया जाता है। इस महिला को सरोगेट मदर अथवा परिचारक माँ कहते हैं। आजकल अनेक मानव शिशु तथा कुछ जानवरों के शिशुओं का जन्म इसी प्रकार कराया जा रहा है। भ्रूण का स्थानान्तरण मानव की तुलना में जानवरों में कराना अधिक सरल है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.