Question
स्थिति सदिश को परिभाषित कीजिए।

Answer

माना $\overrightarrow{ OP }$ एक सदिश है जिसका प्रारम्भिक बिन्दु O पर स्थिर बिन्दु अथवा मूल बिन्दु है, तब $\overrightarrow{ OP }$ को बिन्दु P का स्थिति सदिश कहते हैं जो स्थिर बिन्दु O के सापेक्ष, बिन्दु P की स्थिति को व्यक्त करता है। अतः स्थिति सदिश के द्वारा किसी चर बिन्दु P की स्थिति को, एक स्थिर बिन्दु (मूल बिन्दु) O के सापेक्ष ज्ञात किया जाता है जिसे $\overrightarrow{ OP }$ द्वारा व्यक्त करते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

यदि $A$ तथा $B$ समान कोटि के वर्ग आव्यूह इस प्रकार हैं कि $AB = BA$ है तो गणितीय आगमन द्वारा सिद्ध कीजिए कि $AB^n= B^n A$ होगा। इसके अतिरिक्त सिद्ध कीजिए कि समस्त $n \in N$ के लिए $(AB)^n= A^n B^n$ होगा।
अवकल समीकरण की कोटि एवं घात (यदि परिभाषित हो) ज्ञात कीजिए: ${\left( {\frac{{ds}}{{dt}}} \right)^4} + 3s\frac{{{d^2}s}}{{d{t^2}}} = 0$
यदि $\vec{a}$ = $\hat{i}+\hat{j}+\hat{k}$, $\vec{b}$ = $2 \hat{i}-\hat{j}+3 \hat{k}$ और $\vec{c}$ = $\hat{i}-2 \hat{j}+\hat{k}$, तो सदिश $2 \vec{a}-\vec{b}+3 \vec{c}$ के समांतर एक मात्रक सदिश ज्ञात कीजिए।
समाकलन का मान प्रतिस्थापन का उपयोग करते हुए ज्ञात कीजिए-
$\int_{0}^{\frac\pi 2} \frac{\sin x}{1+\cos ^{2} x} d x$
समाकलन को ज्ञात कीजिए: $\int \frac{x+2}{2 x^{2}+6 x+5} d x$
एक पासे को बार-बार तब तक उछाला जाता है जब तक कि उस पर 6 का अंक तीन बार प्राप्त नहीं हो जाता। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि पासे पर तीसरा 6 का अंक उसे छठी बार उछालने पर प्राप्त होता है।
यदि $\vec{a}$ एक मात्रक सदिश है और $(\vec{x}-\vec{a}) \cdot(\vec{x}+\vec{a})$ = 8, तो $|\vec{x}|$ ज्ञात कीजिए।
$f(2.01) $ का सन्निकट मान ज्ञात कीजिए जहाँ $f(x) = 4x^2+ 5x + 2$ है।
निश्चित समाकलन के गुणधर्मों का उपयोग करते हुए समाकलन का मान ज्ञात कीजिए-
$\int_{0}^{4}$ |x - 1|dx
दर्शाइए कि बिंदु $A (a, b + c), B (b, c + a)$ और $C (c, a + b)$ संरेख हैं।