Question
सविनय अवज्ञा आन्दोलन के क्या कारण थे? 

Answer

सविनय अवज्ञा आन्दोलन के कारण 1930 में गांधीजी के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आन्दोलन शुरू हुआ, जिसके निम्नलिखित कारण थे-
(1) विश्वव्यापी आर्थिक मंदी- 1930 की विश्व-व्यापी आर्थिक मंदी के कारण भारत की आर्थिक स्थिति अत्यन्त शोचनीय थी। किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई, बेरोजगारी तथा गरीबी बहुत बढ़ गई थी।
(2) साइमन कमीशन- साइमन कमीशन ने जो रिपोर्ट दी, उससे भारतवासियों को बड़ी निराशा हुई।
(3) लार्ड इरविन की घोषणा- भारतीयों के विरोध को शान्त करने के लिए वायसराय लार्ड इरविन ने अक्टूबर, 1929 में भारत के लिए 'औपनिवेशिक राज्य' की अस्पष्ट घोषणा की। उन्होंने केवल यह बताया कि भावी संविधान के बारे में चर्चा करने के लिए गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस प्रस्ताव से कांग्रेस के नेता सन्तुष्ट नहीं थे।
(4) पूर्ण स्वराज की माँग- 31 दिसम्बर, 1929 को कांग्रेस अधिवेशन में 'पूर्ण स्वराज' का प्रस्ताव पास किया गया। इस अधिवेशन ने कांग्रेस को उचित अवसर पर सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ करने का अधिकार दे दिया।
(5) गांधीजी की माँगों को अस्वीकार करना- 31 जनवरी, 1930 को. गांधीजी ने वायसराय लार्ड इरविन को एक पत्र लिखा। इस पत्र में गांधीजी ने यह चेतावनी दी थी कि यदि 11 मार्च, 1930 तक उनकी माँगें नहीं मानी गईं, तो कांग्रेस सविनय अवज्ञा आन्दोलन शुरू कर देगी। जब वायसराय ने गांधीजी की बातें नहीं मानीं, तो उन्होंने सविनय अवज्ञा आन्दोलन शुरू करने का निश्चय कर लिया।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

मुद्रण युग से पहले भारत में सूचना और विचार कैसे लिखे जाते थे? भारत में प्रिंटिंग प्रेस का चलन किस प्रकार प्रारम्भ हुआ?
भारत में लौह-इस्पात उद्योग पर एक भौगोलिक निबन्ध लिखिए।
भारत में लैंगिक विषमता को स्पष्ट कीजिए।
भारतीय कृषि को सक्षम और लाभदायक बनाने हेतु क्या किया जाना चाहिए?
बहुजन समाज पार्टी का संक्षिप्त वर्णन कीजिये।
व्यक्ति की गरिमा और आजादी के प्रोत्साहन में लोकतांत्रिक व्यवस्था किसी अन्य शासन प्रणाली से किस प्रकार अधिक श्रेष्ठ है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
भारत में जनसंचार माध्यमों का वर्णन कीजिए।
आपके अनुसार वस्तु विनिमय प्रणाली और मौद्रिक विनिमय प्रणाली में कौनसी प्रणाली श्रेष्ठ है और क्यों?
नेपाल तथा बोलिविया में हुए लोकप्रिय जन-संघर्षों से हम क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?
बहुउद्देश्यीय नदी परियोजनाओं के विरोध का कारण बताइये।