(Economic Importance of Pteriodophyta)
1. सजावटी (Ornamental Value) - अनेक फर्न बड़े तथा सुन्दर दिखने के कारण उद्यानों में उगाये जाते हैं। उदाहरण- लाइकोपोडियम की स्पीशीज, सिलेजिनेला, लाइगोडियम, सायथिया (Cyathea) आदि।
2. भोजन (Food) - मार्सिलिया के स्पोरोकार्प में स्टार्च की मात्रा - अधिक होती है। आदिवासियों द्वारा इनका उपयोग पोषक पदार्थ के रूप में किया जाता है।
3 . मृदा संरक्षण (Soil Conservation) - सिलेजिनेला मृदा संरक्षण (Soil Conservation) में उपयोगी होता है।
4. औषधि (Medicines) - ड्रायोप्टेरिस फर्न के राइजोम तथा पीटियोल (Petioles) से एण्टीहेल्मिन्थिक औषधि प्राप्त की जाती है। लाइकोपोडियम क्लोवेटम का उपयोग त्वचा रोगों में किया जाता है। इक्वीसिटम अरवेन्सी में डाइयूरेटिक गुण पाया जाता है।