Question
टिप्पणी लिखिए: बाबा भारती की महानता

Answer

बाबा भारती एक सदाचारी संत थे। उनका हृदय विशाल था और उनके विचार ऊँचे थे। उनके हृदय में दीन-दुःखियों के प्रति अपार करुणा थी। दीन-दुखियों की सेवा करना वे अपना कर्तव्य समझते थे। उन्हें अपनी हानि की अपेक्षा गरीबों और दीन-दुखियों की हानि की अधिक चिंता थी। इसीलिए उन्होंने खड्गसिंह से घोड़े को छलपूर्वक लेने की बात किसी के सामने प्रकट न करने की प्रार्थना की। बाबा भारती के ऊँचे विचारों ने खड्गसिंह जैसे कुख्यात डाकू का हृदय-परिवर्तन कर दिया। अपनी हार को भी जीत में बदल लेने वाले बाबा भारती सचमुच एक ऊँचे दर्जे के इंसान थे।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free