जनन स्वास्थ्य — जीव विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सजीव विज्ञानजनन स्वास्थ्य2 Marks
Question
उल्बवेधन या एम्नियोयेन्टेसिस क्या है?
✓
Answer
उल्बवेधन या एम्नियोसेन्टेसिस वह तकनीक है जिसके द्वारा स्त्री के गर्भ में विकसित हो रहे भ्रूण के लिंग आनुवंशिक स्थित तथा उसमें आने - वाली विकृति की सम्भावनाओं को ज्ञात किया जाता है अर्थात् यह जन्म से पूर्व रोगों का पता लगाने की विधि है। इसके अतिरिक्त इसमें भ्रूण के लिंग का पता लगाया जा सकता है। अतः गर्भाशय के अन्दर भ्रूण को एम्नियोटिक द्रव से सिरिंज द्वारा थोड़ा-सा भाग खींच लिया जाता है जिससे भ्रूण में विकारों का पता लगाया जाता है, इसे एम्नियोसेन्टेसिस या उल्बवेधन कहते हैं
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.