Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 10विज्ञानहमारा पर्यावरण2 Marks
Question
उत्पादक से आप क्या समझते हैं?
✓
Answer
उत्पादक सौर ऊर्जा को ग्रहण कर भोज्य पदार्थ बनाते हैं, जिन्हें उपभोक्ता ग्रहण करते हैं। ये मिट्टी से विभिन्न तत्वों को अवशोषित करते हैं। ये वाष्पीकरण के द्वारा वायुमंडल में जलवाष्प बनाते हैं, जिसके फलस्वरूप बारिश होती है। पारिस्थितिक तंत्र में पौधे उत्पादक का कार्य करते हैं। इसके द्वारा निम्नलिखित कार्य होते हैं-किसी भी पारितंत्र में रहने वाले जीव की प्रकृति का निर्धारण हरे पौधों या उत्पादक के द्वारा होता है। वायुमंडल में ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड के बीच का संतुलन हरे पौधों द्वारा ही होता है। केवल हरे पौधे ही पारितंत्र के मूल ऊर्जा स्रोत ऊर्जा को ग्रहण कर सकते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.