Question
उत्परिवर्तन प्रजनन की विधि को विस्तार से समझाइये।

Answer

प्रथम वर्ष में उत्परिवर्तनजन से उपचारित बीजों को उचित दूरी पर बुवाई करते हैं। सभी पौधों में स्वपरागण करवाते हैं तथा उनके बीजों को अलग-अलग एकत्रित करते हैं। दूसरे वर्ष में एकल पादप संततियाँ उगाते हैं। जिन संततियों में वांछित उत्परिवर्ती विकल्पी हो या होने की सम्भावना हो, उन पौधों के बीजों को अलगअलग एकत्रित करते हैं । तीसरे वर्ष में एकल पादप संततियाँ उगाते हैं। उत्कृष्ट उत्परिवर्ती वंशक्रमों को अलग-अलग पुंज में काटते हैं । विसंयोजित हो रहे वंशक्रमों में उन्नत पौधों का चयन करते हैं। चौथे वर्ष में प्रारम्भिक उपज परीक्षण करते हैं। अच्छे वंशक्रमों का चयन किया जाता है। पाँचवें से लेकर सातवें वर्ष तक समन्वित उपज परीक्षण करते हैं तथा सर्वोत्कृष्ट वंशक्रम का नई किस्म के रूप में विमोचन किया जाता है,नई किस्म के बीज का गुणन किया जाता है। बहुजीवी लक्षणों के लिये उत्परिवर्तन प्रजनन की विधि का रेखाचित्र दिया जा रहा है—
Image

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

पॉलीमरेज श्रृंखला अभिक्रिया (PCR) से क्या अभिप्राय है? इसकी क्रियाविधि को सचित्र बताइए तथा महत्त्व का उल्लेख कीजिये।
आनुवंशिक अभियांत्रिकी को परिभाषित कीजिए। इसके प्रमुख चरणों का उल्लेख कीजिए।
कोशिका संवर्धन का सचित्र वर्णन कीजिए।###कोशिका संवर्धन की प्रक्रिया का नामांकित चित्र बनाइए।
निम्न पर विस्तार से टिप्पणी लिखिए-
(अ) तंत्रिका तंत्र
(ब) टिफ्लोसोलर क्षेत्र ।
मूँगफली के टिक्का रोग के लक्षण, रोगजनक एवं प्रबन्धन का वर्णन कीजिए।
पीडकनाशियों से आप क्या समझते हैं ? बरूथीनाशी रसायनों का उपयोग उदाहरण सहित लिखिए।
प्रतीप संकरण विधि को समझाते हुए, इसके गुण व दोष पर प्रकाश डालिये।
कृन्तकनाशी किसे कहते हैं? इन्हें कितने वर्गों में बाँटा गया है? प्रत्येक का वर्णन कीजिए।
टमाटर का अगेती झुलसा रोग के लक्षण, रोगजनक एवं प्रबन्धन को सविस्तार समझाइए ।
जोंक चिकित्सा पर प्रकाश डालिए ।