Question
वामपंथी दल से क्या तात्पर्य है?

Answer

वामपंथी दल ऐसे दल हैं जो क्रान्ति या बड़े परिवर्तन का आह्वान करके यथास्थिति को पलट देना चाहते हैं। ये दल समाज के उच्च या सम्पन्न वर्गों के हितों पर प्रहार करते हैं, ताकि किसानों, मजदूरों, दलितों, अल्पसंख्यकों आदि के हितों की रक्षा की जा सके। बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण होना चाहिए। राज्य को गरीबी, बेकारी, अज्ञानता, बीमारी, भुखमरी, मकानों की कमी जैसे दोषों का निराकरण करना चाहिए, निजी सम्पत्ति पर राज्य का कठोर नियन्त्रण होना चाहिए, ताकि धनी लोग गरीबों का शोषण व दमन न कर सकें। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजपार्टी आदि को इसी कोटि में रखा जा सकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions