Question
वायु किस प्रकार उपयोगी है? स्पष्ट कीजिए। 

Answer

वायु अनेक प्रकार से महत्त्वपूर्ण है, जैसे:
  1. वायु में उपस्थित ऑक्सीजन श्वसन और दहन आदि के लिए आवश्यक है। 
  2. वायु में उपस्थित कार्बन: डाइ - ऑक्साइड का उपयोग करके पादप अपना भोजन बनाते हैं।
  3. वायु पवन चक्की को चलाने में सहायक है। पवन चक्की का उपयोग ट्यूबवैल से पानी निकालने, आटाचक्की चलाने तथा विद्युत उत्पादन में होता है। 
  4. वायु नावों को चलाने में, ग्लाइडर, पैराशूट और हवाई जहाज के संचालन में सहायता करती है। 
  5. पक्षी, चमगादड़ तथा कीड़े वायु की उपस्थिति के कारण ही उड़ पाते हैं। 
  6. वायु बहुत से पौधों के बीजों तथा फूलों के परागकणों को इधर - उधर फैलाने में सहायता करती है। 
  7. वायु जलचक्र में भी विशेष भूमिका निभाती है। इस प्रकार हम देखते हैं कि वायु हमारे पास सबसे सस्ता प्राकृतिक संसाधन है, जो हमारे चारों तरफ विद्यमान है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

किसी वक्र रेखा की लम्बाई का मापन हम किस प्रकार करेंगे? प्रयोग द्वारा समझाइये।
चट्टानें मानव जीवन में किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इनका संरक्षण क्यों आवश्यक है?
निस्यंदन विधि की प्रक्रिया को समझाइए।
मरुस्थल में पाए जाने वाले जन्तुओं और पौधों में किस प्रकार के अनुकूलन पाए जाते हैं
जल को पृथ्वी के पृष्ठ पर पुनः वापस लाने में संघनन - प्रक्रम किस प्रकार महत्त्वपूर्ण होता है? 
विज्ञान से आप क्या समझते हैं? इसकी कुछ प्रमुख विशेषताएँ बताइये।
प्लास्टिक का अन्धाधुन्ध उपयोग हानिकारक क्यों है? 
ठोस, द्रव और गैसीय अवस्था में जल के गुणों में क्या-क्या अंतर है? समझाइए।
कभी - कभी विद्युत बल्ब, विद्युत सेल से जुड़े होने पर भी दीप्त नहीं होता। क्या बल्ब फ्यूज होने के कारण ऐसा हो सकता है? स्पष्ट करें।
आरेख बनाते हुए मच्छर का जीवन-चक्र समझाइए ।