Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10विज्ञानविधुत4 Marks
Question
विद्युत विभव एवं विभवान्तर को परिभाषित करो।
✓
Answer
विद्युत विभव- "एकांक धन आवेश को अनन्त से विद्युत क्षेत्र के किसी बिन्दु तक बिना त्वरित किये लाने में जो कार्य होता है उस बिन्दु पर विद्युत विभव कहलाता है।" यदि किसी धन आवेश Q को अनन्त से विद्युत क्षेत्र के किसी बिन्दु तक लाने में किया गया कार्य W हो तो उस बिन्दु पर विद्युत विभव V होगा। $V=\frac{W}{Q}$ यदि W = 1 जूल और Q = 1 कूलॉम हो तो $V=\frac{1}{1}=1$ वोल्ट होगा अर्थात् 1 कूलॉम आवेश को अनन्त से विद्युत क्षेत्र के किसी बिन्दु तक लाने में 1 जूल कार्य करना पड़ता है तो उस बिन्दु का विभव 1 वोल्ट होता है। विभवान्तर- विद्युत क्षेत्र में किसी एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक एकांक धन आवेश को बिना त्वरित किये ले जाने के लिए जितना कार्य करना पड़ता है, वह उन दो बिन्दुओं के मध्य विभवान्तर होता है। अतः दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर अर्थात् $V=\frac{W}{Q}$ वैद्युत विभवान्तर का SI मात्रक वोल्ट होता है। विभवान्तर की माप एक यंत्र द्वारा की जाती है, जिसे वोल्टमीटर कहते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.