Question
विकास के स्तर के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण कीजिए।

Answer

विकास के स्तर के आधार पर संसाधनों को निम्न प्रकारों में बाँटा जा सकता है
(1) संभावी संसाधन-वे संसाधन जो किसी प्रदेश में विद्यमान होते हैं परन्तु इनका उपयोग नहीं किया गया है, संभावी संसाधन कहलाते हैं। जैसे-भारत के पश्चिमी भाग, विशेषकर राजस्थान और गुजरात में पवन और सौर ऊर्जा संसाधनों की अपार संभावना है, परन्तु इनका अभी तक सही ढंग से उपयोग नहीं हुआ है।
(2) विकसित संसाधन-यह वे संसाधन होते हैं जिनका सर्वेक्षण किया जा चुका है और उनके उपयोग की गुणवत्ता और मात्रा भी निर्धारित की जा चुकी है। विकसित संसाधन प्रौद्योगिकी और उनकी संभाव्यता के स्तर पर निर्भर करते हैं।
(3) भण्डार-पर्यावरण में उपलब्ध वे पदार्थ जो मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं परन्तु उनकी प्राप्ति की कोई उपयुक्त प्रौद्योगिकी अभी उपलब्ध नहीं है, भण्डार में शामिल हैं। जैसे-जल दो ज्वलनशील गैसों, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का यौगिक है तथा यह ऊर्जा का मुख्य स्रोत बन सकता है। परन्तु इस उद्देश्य से, इनका प्रयोग करने के लिए हमारे पास आवश्यक तकनीकी ज्ञान नहीं है।
(4) संचित कोष-भंडार का वह हिस्सा, जिन्हें उपलब्ध तकनीकी ज्ञान की सहायता से प्रयोग में लाया जा सकता है, परन्तु इनका उपयोग अभी आरम्भ नहीं हुआ है, संचित कोष कहलाता है। इनका उपयोग भविष्य में आवश्यकता पूर्ति के लिए किया जा सकता है। नदी जल, बाँधों में जल, वन आदि संचित कोष हैं जिनका भविष्य में अधिकाधिक उपयोग किया जा सकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

भारत में पाई जाने वाली मृदाओं का वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिये।
21वीं सदी के भारतीय लोकतंत्र को सफल बनाने हेतु सुझाव दीजिए।
भारत में खाद्यान्नों के अलावा उत्पादित की जाने वाली अन्य खाद्य फसलों का विवेचन कीजिये।
भारतीय जनता पार्टी के बारे में आप क्या जानते है? बताइये।
लोकतंत्र की परिभाषा दीजिए। वर्तमान में इसको पुनर्परिभाषित करने की आवश्यकता बताइए।
किसी क्षेत्र विशेष में किसी उद्योग के स्थानीयकरण के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारकों की व्याख्या कीजिए। 
"अब इतिहासकार इस बात को मानने लगे हैं कि उन्नीसवीं सदी के मध्य का औसत मजदूर मशीनों पर काम करने वाला नहीं, बल्कि परम्परागत कारीगर और मजदूर ही होता था।" व्याख्या कीजिए।
1992 के संविधान संशोधन द्वारा भारत में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के तीसरे स्तर-स्थानीय शासनको किस प्रकार शक्तिशाली और प्रभावी बनाया गया है?
संसाधन किसे कहते हैं? स्वामित्व के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण कीजिये।
आर्थिक महामंदी से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख कारण बताइए।