दुग्ध रसायन — कृषि रसायण विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि रसायण विज्ञानदुग्ध रसायन2 Marks
Question
विपणित दूध क्या होता है? समझाइए|
✓
Answer
विपणित दूध से अभिप्राय उस पूर्ण, प्रसंस्करित तथा सुरक्षित दूध से है जो उपभोक्ता को सीधे उपभोग हेतु बाजार में क्रय के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इसमें वह दूध नहीं माना जाता जो उत्पादक द्वारा अपने परिवार में उपभोग हेतु रख लिया जाता है या उद्योगों में दुग्ध उत्पाद निर्माण के लिए उपयोग होता है। स्वस्थ दुधारू पशुओं के पूर्ण दोहन से प्राप्त पूर्ण, ताजा तथा स्वच्छ स्राव जिसमें ब्याने से 15 दिन पूर्व तथा 5 दिन बाद का स्राव सम्मिलित न हो तथा इसमें वसा एवं वसा रहित ठोस की निर्धारित मात्रा भी उपस्थित होनी चाहिए।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.