Question
वृक्षों की उपयोगिता

Answer

प्राचीन काल से ही मनुष्य और पेड़ के बीच संबंध रहा है। प्राचीन काल में मनुष्य अपनी रक्षा के लिए पेड़ पर रहता था। पेड़ के फल खाकर जीवन व्यतीत करता था। पेड़ के का वल के स्थान पर उपयोग करता था। पेड़$-$पौधे धरती की शोभा है। पेड़ बड़े परोपकारी होते हैं। पेड़ हमें शीतल छाया और फल$-$फूल देते हैं।
मकान और फर्नीचर बनाने के लिए जरूरी लकड़ी हमें पेड़ों से ही मिलती है। पेड़ों की जड़ों, तने और पत्तों से बहुत सी औषधियाँ बनती हैं। पेड़ों के कारण हवा शुद्ध होती है और वर्षा भी अधिक होती है।
सचमुच, पेड़ हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। पेड़ पक्षियों का घर है। पक्षी पेड़ पर ही अपना घोंसला बनाते हैं। पेड़ के फल-फूल और पत्ते पशु$-$पक्षियों का आहार है। हमारे ऋषि$-$मुनि फल खाकर जीवन बीताते थे। वे अपने शिष्यों को पेड़ के नीचे बैठकर विद्या सीखाते थे। हमारा जीवन पेड़$-$पौधों के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। आज हम पेड़ों को अपने निजी स्वार्थ के लिए काट रहे हैं। इसके कारण प्रदूषण हो रहा है।
पेड़ों का विनाश होने के कारण वर्षा कम होने लगी है। पानी के अभाव में हमें कई आपत्तियों का सामना करना पड़ता है। सचमुच, पेड़ों से मित्रता बढ़ाकर ही हम सुखी और सुंदर जीवन जी सकते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

गौरैया $[$परिचय $-$ शरीर की रचना $-$ विशेषताएँ $-$ खुराक $-$ घोंसला $–$ प्यारा पक्षी$]$
मेरा परिवार $[$सामान्य परिचय $-$ घर के सदस्यों के बारे $-$ निश्चित समय पर सोना $-$ उठना $-$ सुखी आदर्श परिवार$]$
विज्ञान से लाभ और हानि
मेरा प्रिय त्यौहार : रक्षाबंधन $($राखी$)$
मोर$[$शरीर की रचना $-$ निवास और खुराक $-$ प्रिय पक्षी $-$ राष्ट्रीय पक्षी$]$
मेरा प्रिय प्राणी कुत्ता
मेरे प्रिय शिक्षक
आम $[$लोकप्रिय फल $-$ तरह$-$तरह की किस्में $-$ कच्चे आम के उपयोग $-$ आम के पेड़ का महत्त्व $-$ विदेशों में भेजना $-$ फलों का राजा$]$
डॉ. विक्रम साराभाई
मेरा प्रिय पक्षी $-$ तोता $[$प्रिय पक्षी का निर्देश $-$ शरीर और स्वभाव का वर्णन $-$ विशेषताएँ $-$ पालने योग्य पक्षी$]$