Poem 9 विद्यापति के पद — Hindi-साहित्य STD 12 Science — Question
Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 12 ScienceHindi-साहित्यPoem 9 विद्यापति के पद3 Marks
Question
वसन्त ऋतु का क्या प्रभाव नायिका पर पड़ता है?
✓
Answer
संयोग काल में जो वस्तुएँ सुखकर होती हैं, वियोग काल में वही विरह को बढ़ाने वाली हो जाने से दु:खदायक लगने लगती हैं। यही कारण है कि विरहिणी नायिका को वसन्त ऋतु अच्छी नहीं लगती। वह उसे प्रिय की याद दिलाकर उसकी वेदना बढ़ा देती है। वसन्त ऋतु आ जाने से उपवनों में फूल खिल गए हैं जिसे देखकर नायिका अपनी आँखें बन्द कर लेती है। कोयल की कूक और भ्रमरों की मधुर गुंजार भी नायिका को अच्छी नहीं लगती इसलिए वह अपने दोनों कान बन्द कर लेती है। वसन्त का चित्रण यहाँ उद्दीपन रूप में किया गया है। वसन्त की यह सुषमा विरहिणी नायिका के विरह को उद्दीप्त कर रही है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.