व्यावसायिक संकट: ऊन उद्योग हमारे देश में अनेक व्यक्तियों के लिए जीविकोपार्जन का एक महत्त्वपूर्ण साधन है। लेकिन उँटाई करने वालों का कार्य जोखिम भरा होता है, क्योंकि कभी - कभी वे एन्पैक्स नामक जीवाणु द्वारा संक्रमित हो जाते हैं, जो एक घातक रक्त रोग का कारक है, जिसे 'सोर्टर्स रोग' कहते हैं। किसी भी उद्योग में कारीगरों द्वारा ऐसे जोखिमों को झेलना 'व्यावसायिक संकट' कहलाता है।