'यास' से अभिप्राय- अपने प्रारम्भिक स्वरूप में 'यास' को 'यसाक' लिखा जाता था जिसका अर्थ था विधि, आज्ञप्ति व आदेश। यसाक का सम्बन्ध प्रशासनिक विनियमों से है, जैसे-आखेट, सैन्य और डाक प्रणाली का संगठन। तेरहवीं शताब्दी के मध्य तक, मंगोलों ने 'यास' शब्द का प्रयोग अधिक सामान्य रूप में करना शुरू कर दिया। इससे तात्पर्य था- चंगेजखान की विधि-संहिता।