Question
यदि $A = \left[\begin{array}{cc}3 & -4 \\ 1 & -1\end{array}\right]$, तो सिद्ध कीजिए $ A^n= \left[\begin{array}{cc}1+2 n & -4 n \\ n & 1-2 n\end{array}\right]$, जहाँ n एक धन पूर्णांक है।

Answer

हम $n \in N, n$ के सभी मान के लिए इसे सिद्ध करेंगे। $P(n) = A^n= \left[\begin{array}{cc}1+2 n & -4 n \\ n & 1-2 n\end{array}\right]$ मान लीजिए $n = 1$
$P(1): A^1= \left[\begin{array}{cc} 1+2(1) & -4(1) \\ 1 & 1-2(1) \end{array}\right] = \left[\begin{array}{cc} 3 & -4 \\ 1 & -1 \end{array}\right] ...(i)$
जो $n = 1$ के लिए सत्य है।
मान लीजिए यह परिणाम $n = k$ के लिए सत्य है।
$P(k) = A^k= \left[\begin{array}{cc} 1+2 k & -4 k \\ k & 1-2 k \end{array}\right] ...(ii)$
मान लीजिए $n = k + 1$
तब, $P(k + 1) : A^{k + 1}= \left[\begin{array}{cc}1+2(k+1) & -4(k+1) \\ k+1 & 1-2(k+1)\end{array}\right] = \left[\begin{array}{cc}2 k+3 & -4 k+4 \\ k+1 & -2 k-1\end{array}\right]$
अब, बाएँ पक्ष से, $= A^{k + 1}= A^kA^1$​​​​​​​
$= \left[\begin{array}{cc} 1+2 k & -4 k \\ k & 1-2 k \end{array}\right] \left[\begin{array}{cc} 3 & -4 \\ 1 & -1 \end{array}\right] [$समी $(i)$ तथा $(ii)$ के प्रयोग से$]$
$= \left[\begin{array}{cc} (1+2 k) \cdot 3+(-4 k) \cdot 1 & (1+2 k) \cdot(-4)+(-4 k) \cdot(-1) \\ k \cdot 3+(1-2 k) \cdot 1 & k \cdot(-4)+(1-2 k) \cdot(-1) \end{array}\right]$
$= \left[\begin{array}{cc} 3+2 k & -4-4 k \\ k+1 & -1-2 k \end{array}\right] = \left[\begin{array}{cc} 1+2(k+1) & -4(k+1) \\ k+1 & 1-2(k+1) \end{array}\right]$
इस प्रकार, जब यह $n = k$ के लिए सत्य है, तो $n = k + 1$ के लिए भी यह सत्य है, अतः गणितीय आगमन के सिद्धांत से यह $n \in N$ के सभी मानों के लिये सत्य है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

फलन का का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\frac{x^{2}}{1-x^{6}}$
क्या द्वारा परिभाषित फलन f
x = 0, x = 1, तथा x = 2 पर संतत है?
सिद्ध कीजिए कि यदि E और F दो स्वतंत्र घटनाएँ हैं तो E और $\mathrm{F}^{\prime}$ भी स्वतंत्र होंगी।
समाकलन को ज्ञात कीजिए: $\int \frac{x^{3}+3 x+4}{\sqrt{x}} d x$
अंतराल ज्ञात कीजिए जिनमें $f(x) = x^2- 4x + 6$ से प्रदत्त फलन f
  1. वर्धमान है
  2. हासमान है
यदि निम्न फलन $x=0$ पर संतत है तो $k$ का मान लिखो-
$f(x)=\left\{\begin{array}{cc}\frac{\log (1+a x)-\log (1-b x)}{x}, & x \neq 0 \\k, & x=0\end{array}\right. $
परिमेय फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\frac{x}{(x+1)(x+2)}$
एक पासे को तीन बार उछालने के परीक्षण में घटना A तथा B को निम्न प्रकार से परिभाषित किया गया है:
A: तीसरी उछाल पर संख्या 4 प्रकट होना
B: पहली उछाल पर संख्या 6 और दूसरी उछाल पर संख्या 5 प्रकट होना
यदि B का घटित होना दिया गया है, तो घटना A की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए-
$\frac{1}{x \sqrt{a x-x^{2}}}$
एक खेल में किसी व्यक्ति को एक न्याय्य पासे को उछालने के बाद छः प्रकट होने पर एक रुपया मिलता है और अन्य कोई संख्या प्रकट होने पर वह एक रुपया हार जाता है। एक व्यक्ति यह निर्णय लेता है कि वह पासे को तीन बार फेंकेगा लेकिन जब भी छः प्राप्त होगा वह खेलना छोड़ देगा। उसके द्वारा जीती/हारी गई राशि की प्रत्याशा ज्ञात कीजिए।