Question 15 Marks
यदि किसी क्षेत्र में एक वर्ष या उससे भी अधिक समय तक वर्षा न हो तो क्या होगा?
Answer
View full question & answer→वाष्पन एवं वाष्पोत्सर्जन द्वारा मृदा से लगातार जल की क्षति होती रहती है क्योंकि यह वर्षा द्वारा वापस नहीं लाया जा रहा है, इसलिए मृदा सूख जाती है। उस क्षेत्र के तालाबों और कुओं में जल का स्तर गिर जाता है और उनमें से कुछ सूख भी जाते हैं। भौम - जल की भी कमी हो जाती है। इससे सूखा पड़ सकता है। सूखे की स्थिति में खाद्यान्न और चारा प्राप्त करना दुर्लभ हो जाता है।