Question types

परिमेय संख्याएँ question types

122 questions across 5 question groups — pick any mix to generate a गणित paper with step-by-step answer keys.

122
Questions
5
Question groups
5
Question types
Sample Questions

परिमेय संख्याएँ questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

Q 1MCQ1 Mark
$\frac{-7}{19}$ का योज्य प्रतिलोम है-
  • A
    $\frac{-7}{19}$
  • $\frac{7}{19}$
  • C
    $\frac{19}{7}$
  • D
    $\frac{-19}{7}$

Answer: B.

View full solution
Q 2MCQ1 Mark
एक ( 1 ) है-
  • A
    परिमेय संख्याओं के योग के लिए तत्समक
  • B
    परिमेय संख्याओं के घटाने के लिए तत्समक
  • परिमेय संख्याओं के गुणन के लिए तत्समक
  • D
    परिमेय संख्याओं के विभाजन के लिए तत्समक

Answer: C.

View full solution
Q 3MCQ1 Mark
शून्य (0) है-
  • परिमेय संख्याओं के योग के लिए तत्समक
  • B
    परिमेय संख्याओं के घटाने के लिए तत्समक
  • C
    परिमेय संख्याओं के गुणन के लिए तत्समक
  • D
    परिमेय संख्याओं के विभाजन के लिए तत्समक

Answer: A.

View full solution
Q 4MCQ1 Mark
निम्न में से कौन-सा व्यंजक यह दर्शाता है कि परिमेय संख्याओं का गुणन सहचारी है?
  • $\frac{2}{3} \times\left(\frac{-6}{7} \times \frac{3}{5}\right)=\left(\frac{2}{3} \times \frac{-6}{7}\right) \times \frac{3}{5}$
  • B
    $\frac{2}{3} \times\left(\frac{-6}{7} \times \frac{3}{5}\right)=\frac{2}{3} \times\left(\frac{3}{5} \times \frac{-6}{7}\right)$
  • C
    $\frac{2}{3} \times\left(\frac{-6}{7} \times \frac{3}{5}\right)=\left(\frac{3}{5} \times \frac{2}{3}\right) \times \frac{-6}{7}$
  • D
    $\left(\frac{2}{3} \times \frac{-6}{7}\right) \times \frac{3}{5}=\left(\frac{-6}{7} \times \frac{2}{3}\right) \times \frac{3}{5}$

Answer: A.

View full solution
Q 5MCQ1 Mark
$-\frac{3}{8}+\frac{1}{7}=\frac{1}{7}+\left(\frac{-3}{8}\right)$ एक ऐसा उदाहरण है, जो दर्शाता है कि,
  • परिमेय संख्याओं का योग क्रम विनिमेय है।
  • B
    परिमेय संख्याएँ योग के अंतर्गत संवृत हैं।
  • C
    परिमेय संख्याओं का योग सहचारी है।
  • D
    परिमेय संख्याएँ योग के अंतर्गत वितरित हैं।

Answer: A.

View full solution
नीचे दी हुई सारणी किसी शहर में कुछ महीनों में हुई कुल वर्षा की औसत मासिक वर्षा से की गयी तुलना से संबंधित सूचना को दर्शाती है। प्रत्येक दशमलव को $\frac{p}{q}$ के रूप की परिमेय संख्या के रूप में लिखिए।
महीनासामान्य (cm में ) से ऊपर/नीचे
मई2.6924
जून0.6096
जुलाई-6.9088
अगस्त-8.636
View full solution
चार मित्रों ने यह देखने के लिए कि एक पंजे पर कौन कितनी दूर उछल कर चल पाता है, एक प्रतियोगिता आयोजित की। उनके द्वारा तय की गयी दूरियाँ नीचे सारणी में दी हुई हैं-

नामतय की गयी दूरी ( किमी. )
सीमा

$\frac{1}{25}$

नैन्सी

$\frac{1}{32}$

मेघा

$\frac{1}{40}$

सोनी

$\frac{1}{20}$

(a) सोनी नैन्सी से कितनी अधिक दूर चल पाती है?
(b) सीमा और मेघा द्वारा तय की गयी कुल दूरी कितनी है?
(c) कौन अधिक दूर चली-नैन्सी या मेघा?

View full solution
फलों के एक सलाद की रेसिपी (recipe) के लिए $\frac{1}{2}$ कप चीनी की आवश्यकता है। फलों के इसी सलाद की एक अन्य रेसिपी के लिए, दो बड़े चम्मच चीनी की आवश्यकता है। यदि 1 बड़ा चम्मच $\frac{1}{16}$ कप के समतुल्य है, तो पहली रेसिपी को कितनी अधिक चीनी की आवश्यकता है?
View full solution
किसी स्कूल के कुल विद्यार्थियों में से $\frac{2}{5}$ विद्यार्थी कार से स्कूल आते हैं, जबकि $\frac{1}{4}$ विद्यार्थी बस से स्कूल आते हैं। अन्य विद्यार्थी स्कूल पैदल आते हैं, जिनमें से $\frac{1}{3}$ स्वयं पैदल चल कर आते हैं तथा शेष अपने माता-पिता के साथ पैदल चल कर आते हैं। यदि 224 विद्यार्थी स्वयं पैदल चल कर स्कूल आते हैं, तो उस स्कूल में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
View full solution
मानवी और कुबेर में से प्रत्येक को बराबर भत्ता मिलता है। नीचे दी गयी सारणी यह प्रदर्शित करती है कि वे अपने बचत खाते में अपने भत्ते की कितनी भिन्न (या भाग) जमा करते हैं तथा साथ ही वह भिन्न (या भाग) जो वे मॉल जाकर व्यय करते हैं। यदि प्रत्येक का भत्ता $1260 ₹$ है, तो प्रत्येक की शेष राशि ज्ञात कीजिए।
धनराशि कहाँ जाती हैभत्ते की भिन्न ( का भाग )
मानवीकुबेर
बचत खाता(1)/(2)(1)/(3)
माल पर व्यय(1)/(4)(3)/(5)
बची हुई राशि??
View full solution
कुछ राज्यों में पुरुषों के जीवन काल की औसत प्रत्याशाएँ नीचे सारणी में दर्शायी गई हैं। प्रत्येक दशमलव को $\frac{p}{q}$ के रूप में व्यक्त कीजिए तथा राज्यों को सबसे कम से सबसे अधिक पुरुष जीवन काल प्रत्याशाओं के क्रम में व्यवस्थित कीजिए। राज्य अनुसार आँकड़े नीचे दिए हैं; प्रत्येक राज्य के लिए होमपेज के "FACTFILE" खंड में अधिक सूचक ज्ञात किए जा सकते हैं।

राज्यपुरुष$\frac{p}{q}$ रूप न्यूनतम रूप
आंध्र प्रदेश61.6
असम57.1
बिहार60.7
गुजरात61.9
हरियाणा64.1
हिमाचल प्रदेश65.1
कर्नाटक62.4
केरल70.6
मध्य प्रदेश56.5
महाराष्ट्र64.5
ओडिशा57.6
पंजाब66.9
राजस्थान59.8
तमिलनाडु63.7
उत्तर प्रदेश58.9
पश्चिम बंगाल62.8
भारत60.8

स्रोत; रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया (2003) की एस आर एस पर आधारित संक्षिप्त की गई सारणियाँ। एस आर एस वैश्लेषिक अध्ययन, 2003 की रिपोर्ट 3 : राजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली। यह आँकड़े समय अवधि 1995-99 के हैं। बाद् में, राज्य विभाजित हो गए थे, परंतु केवल वे ही इस रिपोर्ट में सम्मलित हैं जो विभाजन से पूर्व थे। (मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़, यूपी में उत्तराखंड और बिहार में झारखंड)

View full solution
कई चौड़े स्क्रीन वाले टेलीविजनों की सेंटीमीटरों में सामान्य चौड़ाइयाँ $98 \frac{4}{9}, 98 \frac{1}{25}$ और $97.94$ हैं। इन संख्याओं को $\frac{p}{q}$ के रूप की परिमेय संख्याओं के रूप में व्यक्त कीजिए तथा चौड़ाइयों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
View full solution
नीचे दी हुई सारणी कुछ सामान्य पदार्थों के उन भागों को प्रदर्शित करती है, जो पुनः प्रयुक्त किये जाते हैं-

पदार्थपुन: प्रयुक्त
कागज

\frac{5}{11}

एल्यूमीनियम के डिब्बे

\frac{5}{8}

काँच

\frac{2}{5}

अन्य

\frac{3}{4}

(a) क्या कागज को पुन: प्रयुक्त व्यक्त करने वाली परिमेय संख्या $\frac{1}{2}$ से अधिक है या $\frac{1}{2}$ से छोटी है?
(b) किन पदार्थों की पुन: प्रयुक्त मात्रा $\frac{1}{2}$ से कम है?
(c) एल्यूमीनियम के डिब्बों की पुनः प्रयुक्त मात्रा एल्यूमीनियम के डिब्बों की मात्रा के आधे से अधिक है या कम है?
(d) बड़े से छोटे क्रम में पुनः प्रयुक्त मात्राओं को व्यवस्थित कीजिए

View full solution
एक एल्यूमीनियम की विमाओं $8 \frac{3}{4} cm \times 1 \frac{1}{4} cm$ की पट्टी में से शालिनी को $1 \frac{1}{4} cm$ व्यास वाले वृत्त काटने हैं। शालिनी कितने पूरे वृत्त काट सकती है? साथ ही, इसमें नष्ट हुई एल्यूमीनियम की पट्टी भी परिकलित कीजिए।
View full solution

Generate a परिमेय संख्याएँ paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App