Questions

अति लघु उत्तरीय प्रश्न(2 गुण) - भूगोल

Take a timed test

3 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 12 Marks
भूमि उपयोग के पाँच वर्गों का उल्लेख कीजिए।
Answer
भूमि उपयोग वर्ग-भूमि उपयोग के वर्ग निश्चित हैं । ये वर्ग
  1. वन क्षेत्र की भूमि
  2. कृषि कार्य के लिए अनुपलब्ध भूमि
  3. परती भूमि
  4. अन्य कृषि अयोग्य भूमि
  5. शुद्ध बोई गई भूमि
View full question & answer
Question 22 Marks
भूमि उपयोग को प्रभावित करने वाले कारकों के नाम लिखिए।
Answer
भूमि का उपयोग दो प्रमुख कारकों द्वारा प्रभावित होता है
प्राकृतिक कारक
मानवीय कारक ।
1. प्राकृतिक कारक-स्थल रूप में भिन्नता, मृदा की विशेषता, खनिजों की उपस्थिति, जलवायु एवं जल संबंधी विशेषताएँ इत्यादि जैसे प्राकृतिक कारक भूमि के उपयोग में परिवर्तन ला देते हैं।
2. मानवीय कारक-तकनीकी ज्ञान में वृद्धि, जनसंख्या वृद्धि, श्रमिकों की उपलब्धता तथा मानवीय आवश्यकताओं में अंतर इत्यादि जैसे कारक भूमि के उपयोग में अंतर ला देते हैं।
View full question & answer
Question 32 Marks
भूमि उपयोग से क्या समझते हैं ?
Answer
भूमि का उपयोग हम भिन्न-भिन्न कामों में करते हैं । भूमि पर ही कृषि कार्य होता है तथा इसी पर पेड़-पौधे, उगते हैं तथा मकान, गाँव, शहर, तालाब, नहर, कुंआ, चापाकल, सड़कमार्ग, रेलमार्ग, पाइपलाइन मार्ग, कारखाना, विभिन्न खेलों में मैदान एवं स्टेडियम इत्यादि बने होते हैं।
View full question & answer