Questions

प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का हे)

Take a timed test

15 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 11 Mark
कई मुकदमे कई साल तक चलते हैं। ऐसा क्यों होता है ?
Answer
अदालतों में न्यायाधीश की कमी का होना और वकीलों द्वारा अपनी कमाई बढ़ाने के उद्देश्य से जान-बूझकर कागजी प्रक्रिया को लंबित किये रहना, कुछ कारण हैं जिससे कई मुकदमे कई साल तक चलते हैं।
View full question & answer
Question 21 Mark
ऊपर की अदालतों द्वारा अपील के मामले में दिये गये फैसले नीचे की अदालत को क्यों मानने पड़ते हैं ?
Answer
यह संविधान का नियम है कि ऊपर की अदालतों द्वारा अपीलं के मामले में दिये गये फैसले नीचे की अदालत को मानने पड़ते हैं।
View full question & answer
Question 31 Mark
अपील के प्रावधान का क्या उद्देश्य है ?
Answer
यदि किसी आरोपी को निचली अदालत के फैसले से असंतोष हो तो वह उच्च न्यायालय में फैसले के पुनर्निरीक्षण के लिए जा सके यही अपील के प्रावधान का उद्देश्य है।
View full question & answer
Question 41 Mark
पुलिस और मजिस्ट्रेट के काम में क्या अंतर है ?
Answer
पुलिस का काम मामले की छानबीन करना और गिरफ्तारी करना है जबकि मजिस्ट्रेट का काम फैसला सुनाना है।
View full question & answer
Question 51 Mark
किसी भी मुकदमे में गवाहों को पेश करना व उनसे पूछताछ करना क्यों जरूरी है ?
Answer
मामले को पूरी तरह से अदालत में सच-सच सामने लाने के लिए किसी भी मुकदमे में गवाहों को पेश करना व उनसे पूछताछ करना जरूरी है।
View full question & answer
Question 61 Mark
किसी भी मामले में दोनों पक्षों के वकील का होना क्यों आवश्यक
Answer
ताकि दोनों पक्षों की दलील न्यायाधीश के सामने पेश हो पाये और उन्हें सुनकर न्यायाधीश को पूरे मामले की जानकारी हो पाए ।
View full question & answer
Question 71 Mark
चोरी, डकैती, कत्ल जैसे जुर्मों को गैर जमानती क्यों माना गया है ?
Answer
ऐसे जर्मों से समाज की शांति और व्यवस्था भंग होती है इसलिए ऐसे जर्मों को गैर जमानती माना गया है।
View full question & answer
Question 81 Mark
जमानत का प्रावधान क्यों रखा गया है ?
Answer
व्यक्ति अपने मामले का मुकदमा अदालत में खुद लड़ सके इसके लिए जमानत का प्रावधान रखा गया है।
View full question & answer
Question 91 Mark
मामले की छानबीन के लिए पुलिस को मार-पिटाई का प्रयोग क्यों – नहीं करना चाहिए?
Answer
ऐसा करना कानून के खिलाफ होता है। इसलिए मामले की छानबीन पुलिस को सभ्य तरीके से करना चाहिए न कि मार-पीट करके।
View full question & answer
Question 101 Mark
अगर कोई थानेदार आपकी एफ. आई. आर. दर्ज न करे तो आप क्या कर सकते हैं?
Answer
अगर कोई थानेदार हमारी एफ. आई. आर. दर्ज न करे, तो हम डाक या इंटरनेट के माध्यम से पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट को एफ. आई. आर. दर्ज करा सकते हैं।
View full question & answer
Question 111 Mark
थाने में रिपोर्ट लिखवाना क्यों जरूरी है ?
Answer
बिना थाने में रिपोर्ट लिखवाये पुलिस किसी प्रकार की मदद नहीं कर सकती । यह वैसा ही है जैसे ट्रेन में बैठने के लिए टिकट लेना होता है।
View full question & answer
Question 121 Mark
अगर विनोद ग्राम कचहरी के फैसले से संतुष्ट नहीं था तो उसे क्या करना चाहिए था ?
Answer
तब विनोद को सत्र न्यायालय में अपना मामला लेकर जाना चाहिए था।
View full question & answer
Question 131 Mark
क्या विनोद को अवधेश की पिटाई करनी चाहिए थी ?
Answer
नहीं। ऐसा कर विनोद ने अपराध किया और स्वयं को दंड का भागी बना लिया।
View full question & answer
Question 141 Mark
ग्राम कचहरी ने अपना फैसला अवधेश के पक्ष में क्यों सुनाया? चर्चा कीजिए।
Answer
ग्राम कचहरी ने अवधेश के जमीन के कागजात देखकर अवधेश की बात को सही माना । इसलिए ग्राम कचहरी ने अपना फैसला अवधेश के पक्ष में सुनाया।
View full question & answer
Question 151 Mark
मान लें आप एक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं। न्याय देते समय आप किन-किन बातों का ध्यान रखेंगे?
Answer
एक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश होते हुए मैं इस बात का खास ध्यान रखूगा कि किसी बेगुनाह को सजा न मिले और कोई दोषी कानून की नजर से बचकर न निकल सके।
View full question & answer