Question 15 Marks
संवेग क्या है? इसका SI मात्रक लिखिए। संवेग के पदों में बल की व्याख्या कीजिए। निम्नलिखित का ग्राफीय निरूपण कीजिए-
- वेग के साथ संवेग में परिवर्तन जबकि द्रव्यमान नियत है
- द्रव्यमान के साथ संवेग में परिवर्तन जबकि वेग नियत है
Answer
View full question & answer→संवेग को 'द्रव्यमान में गति' से परिभाषित किया जा सकता है। सभी वस्तुओं में द्रव्यमान है, अतः यदि कोई वस्तु गतिमान है तो उसमें संवेग है। दूसरे शब्दों में, किसी वस्तु का संवेग, उसके द्रव्यमान एवं वेग का गुणनफल होता है। संवेग का SI मात्रक $kg ms^{-1}$ है।
गणितीय रूप में,
संवेग = द्रव्यमान $\times$ वेग
P = m $\times$ v
यही समीकरण व्याख्या करती है कि संवेग किसी वस्तु के द्रव्यमान तथा उस वस्तु के वेग के समानुपाती होता है।
जैसा कि हमें ज्ञात है, न्यूटन के गति विषयक द्वितीय नियम से
$F = ma ...$ गति का द्वितीय नियम संवेग परिवर्तन की दर लगाए गए बल के बराबर होती है।
$P = mv ...$ वस्तु का संवेग
$\Delta$P = m$\cdot$$\Delta$v
F = ma = $m \cdot \frac{\Delta \mathrm{V}}{\Delta t}$
$\therefore$ F = $\frac{\Delta \mathrm{P}}{\Delta t}$

- जब द्रव्यमान नियत हो तब वेग के साथ संवेग में परिवर्तन,
P = mv से,
P $\propto$ v
$\therefore$ वेग के साथ संवेग में परिवर्तन का ग्राफ मूल बिंदु से गजरती हई एक सरल रेखा होगी $($यदि $v = 0$ तो $P = 0)$

- जब वेग नियत हो द्रव्यमान के साथ संवेग में परिवर्तन,
$P = mv$
यदि विभिन्न द्रव्यमानों के लिए वेग नियत हो तो
$P$ $\propto$ $m$

अतः, द्रव्यमान के साथ संवेग में परिवर्तन का ग्राफ मूल बिंदु से गुजरती हुई एक सरल रेखा होगी।
$($यदि $m = 0$ यदि $P = 0)$