Questions

MCQ

Take a timed test

10 questions · auto-graded multiple-choice test.

MCQ 11 Mark
निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थिति जल के वाष्पन में वृद्धि करेगी?
  • A
    जल के तापमान में कमी
  • B
    जल में नमक मिलाना
  • C
    जल का कम खुला पृष्ठीय क्षेत्रफल
  • जल के तापमान में वृद्धि
Answer
Correct option: D.
जल के तापमान में वृद्धि
तापमान में वृद्धि के कारण कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है तथा अंततः वाष्पीकरण भी बढ़ जाता है।
View full question & answer
MCQ 21 Mark
डाइएथिल ईथर, एसीटोन तथा n -ब्यूटिल अल्कोहल के क्रथनांक क्रमश: $35^{\circ} C , 56^{\circ} C$ तथा $118^{\circ} C$ हैं। निम्नलिखित में से कौन-से क्रथनांकों का केल्विन मापक्रम में सही निरूपण है?
  • A
    $308 K, 329 K, 392 K$
  • B
    $306 K, 329 K, 391 K$
  • $308 K, 329 K, 391 K$
  • D
    $329 K, 392 K, 308 K$
Answer
Correct option: C.
$308 K, 329 K, 391 K$
$35^{\circ} C =273+35=308 K$
$56^{\circ} C =273+56=329 K$
$118^{\circ} C =273+118=391 K$
View full question & answer
MCQ 31 Mark
निम्नलिखित में से सही कथन का चयन कीजिए-
  • A
    ठोस का द्रव अवस्था से गुजरे बिना वाष्प में रूपांतरण वाष्पन कहलाता है
  • B
    वाष्प का द्रव अवस्था से गुजरे बिना ठोस में रूपांतरण ऊर्ध्वपातन कहलाता है
  • C
    वाष्प का द्रव अवस्था से गुजरे बिना ठोस में रूपांतरण हिमीकरण कहलाता है
  • ठोस का द्रव में रूपांतरण ऊर्ध्वपातन कहलाता है
Answer
Correct option: D.
ठोस का द्रव में रूपांतरण ऊर्ध्वपातन कहलाता है
ऊर्ध्वपातन वह प्रक्रिया है जिसमें ठोस, बिना द्रव अवस्था में परिवर्तित हुए वाष्प में परिवर्तित हो जाता है तथा वाष्प बिना द्रव अवस्था से गुजरे ठोस में परिवर्तित हो जाती है।
View full question & answer
MCQ 41 Mark
$25^{\circ} C , 38^{\circ} C$ तथा $66^{\circ} C$ को केल्विन मापक्रम में परिवर्तित करने पर इन तापमानों का सही अनुक्रम होगा-
  • A
    $298 K, 300 K$, तथा $338 K$
  • $298 K, 311 K$ तथा $339 K$
  • C
    $298 K, 310 K$ तथा $338 K$
  • D
    $298 K, 278 K$ तथा $543 K$
Answer
Correct option: B.
$298 K, 311 K$ तथा $339 K$
$25^{\circ} C =273+25=298 K$
$38^{\circ} C =273+38=311 K$
$66^{\circ} C =273+66=339 K$
View full question & answer
MCQ 51 Mark
कुछ पदार्थों को उनके कणों के मध्य आकर्षण बलों के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित किया गया है। निम्नलिखित में से कौन-सा सही व्यवस्था को निरूपित करता है?
  • A
    जल, वायु, पवन
  • ऑक्सीजन, जल, शर्करा
  • C
    वायु, शर्करा, तेल
  • D
    नमक, रस, वायु
Answer
Correct option: B.
ऑक्सीजन, जल, शर्करा
कणों के मध्य आकर्षण बल का मान पदार्थ की संपीडनशीलता पर निर्भर करता है। संपीडनशीलता जितनी अधिक होती है, कणों के मध्य आकर्षण बल उतना ही कम होता है। अतः ऑक्सीजन के कणों के मध्य आकर्षण बल सबसे कम होता है।
View full question & answer
MCQ 61 Mark
ग्रीष्मकाल में जल को मिट्टी के बर्तन में रखने पर किस परिघटना के कारण वह ठंडा हो जाता है?
  • A
    विसरण
  • B
    वाष्पन
  • वाष्पोत्सर्जन
  • D
    परासरण
Answer
Correct option: C.
वाष्पोत्सर्जन
ग्रीष्मकाल में, मिट्टी के बर्तन में रखा हुआ जल ठण्डा हो जाता है क्योंकि वह जल मिट्टी के बर्तन के सूक्ष्म छिद्रों द्वारा वाष्पीकृत होता रहता है।
View full question & answer
MCQ 71 Mark
तरल में प्रवाह का अद्वितीय गुण होता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
  • A
    गैस तथा ठोस तरल के समान व्यवहार करते हैं
  • गैस तथा द्रव तरल के समान व्यवहार करते हैं
  • C
    केवल गैसें तरल के समान व्यवहार करती हैं
  • D
    केवल द्रव तरल के समान व्यवहार करते हैं
Answer
Correct option: B.
गैस तथा द्रव तरल के समान व्यवहार करते हैं
द्रव तथा गैसें 'द्रव' कहलाते हैं क्योंकि इनमें प्रवाहित होने की क्षमता होती है। इन दोनों अवस्थाओं में प्रवाहित होने की क्षमता इस तथ्य के कारण है कि इनके कण गति करने के लिए स्वतंत्र होते हैं। इसके विपरीत, ठोसों के अवयवी कणों की स्थिति स्थिर होती है तथा वे अपनी माध्य स्थिति के दोनों ओर केवल दोलन कर सकते हैं।
View full question & answer
MCQ 81 Mark
सीमा ने एक प्राकृतिक गैस संपीडन इकाई का निरीक्षण किया तथा पाया कि ताप एवं दाब की विशिष्ट परिस्थितियों में गैस को द्रवित किया जा सकता है। अपने अनुभव को मित्रों के साथ बाँटते हुए वह भ्रमित हो गई। द्रवण के लिए परिस्थितियों के सही समुच्चय को पहचानने में उसकी मदद कीजिए-
  • A
    उच्च ताप, निम्न दाब
  • निम्न ताप, उच्च दाब
  • C
    निम्न ताप, निम्न दाब
  • D
    उच्च ताप, उच्च दाब
Answer
Correct option: B.
निम्न ताप, उच्च दाब
निम्न ताप तथा उच्च दाब पर कण परस्पर निकट आते हैं एवं इस प्रकार गैसें द्रवित हो जाती हैं।
View full question & answer
MCQ 91 Mark
निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में हाइड्रोजन गैस के अणुओं के मध्य दूरी बढ़ेगी?
  1. बंद पात्र में भरी हाइड्रोजन गैस पर दाब बढ़ाकर
  2. कुछ हाइड्रोजन गैस का पात्र से रिसाव होने पर
  3. हाइड्रोजन गैस के पात्र का आयतन बढ़ाकर
  4. पात्र का आयतन बढ़ाये बिना पात्र में अधिक हाइड्रोजन गैस मिलाने पर
  • A
    $(i)$ तथा $(iii)$
  • B
    $(i)$ तथा $(iv)$
  • C
    $(ii)$ तथा $(iv)$
  • $(ii)$ तथा $(iii)$
Answer
Correct option: D.
$(ii)$ तथा $(iii)$
गैसें प्रवाहित $($बह$)$ हो सकती हैं क्योंकि गैसों के कण किसी भी दिशा में गति करने के लिए स्वतंत्र होते हैं तथा अन्य गैसों में तीव्र गति से विसरित हो जाती है क्योंकि कणों की गति तीव्र तथा उनके मध्य अधिक रिक्त स्थान होता है।
View full question & answer
MCQ 101 Mark
निम्नलिखित परिघटनाओं का कौन-सा समुच्चय ताप बढ़ाने पर बढ़ेगा-
  • A
    वाष्पन, गैसों का संपीडन, विलेयता
  • वाष्पन, विसरण, गैसों का प्रसार
  • C
    वाष्पन, विलेयता, विसरण, गैसों का संपीडन
  • D
    विसरण, वाष्पन, गैसों का संपीडन
Answer
Correct option: B.
वाष्पन, विसरण, गैसों का प्रसार
तापमान में वृद्धि के कारण कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ती जाती है और इसीलिए वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। इसके कारण विसरण तथा गैसों का प्रसार होता है।
View full question & answer