Questions

उत्तर सविस्तर लिखिए :

Take a timed test

19 questions · 1 auto-graded MCQ + 18 self-marked written.

Question 13 Marks
कौन-सा कोशिका-अंगक कोशिका की अधिकांश गतिविधियों पर नियंत्रण रखता है?
Answer
  1. केंद्रक कोशिका की अधिकांश गतिविधियों पर नियंत्रण रखता है। अतः यह कोशिका का नियंत्रण केंद्र कहलाता है।
  2. इसमे संरचना, प्रजनन, वृद्धि, उपापचय तथा व्यवहार के लिए आनुवांशिक सूचनाएं विद्यमान होती हैं। आनुवांशिक सूचनाएं संतति कोशिकाओं में स्थानांतरित की जाती हैं।
  3. यह प्रोटीन तथा एंजाइमों के संश्लेषण को निर्देशित करके कोशिकीय गतिविधियों को भी नियंत्रित करता है।
View full question & answer
Question 23 Marks
लाइसोसोम को कोशिकाओं का अपमार्जक क्यों कहा जाता है?
Answer
लाइसोसोम को कोशिकाओं को अपमार्जक कहा जाता है। क्योंकि:
  1. इनमें पाचक एंजाइम विद्यमान होते हैं जो समस्त जैविक पदार्थों को अपघटित करने में सक्षम होते हैं।
  2. ये कोशिका को स्वच्छ रखते हैं क्योंकि ये किसी भी बाहरी पदार्थ जैसे जीवाणु अथवा भोजन, टूटे-फूटे कोशिकांगों का पाचन करके उन्हे छोटे तथा सरल पदार्थों में परिवर्तित कर देते हैं।
View full question & answer
Question 33 Marks
पादप कोशिका के दो ऐसे अंगकों के नाम बताइए जिनमें अपनी आनुवांशिक सामग्री और राइबोसोम विद्यमान होते हैं।
Answer
  1. माइटोकॉन्ड्रिया तथा प्लैस्टिड पादप कोशिका के ऐसे दो अंगक हैं जिनमें अपनी आनुवांशिक सामग्री और राइबोसोम विद्यमान होते हैं।
  2. ये अंगक स्वयं के लिए प्रोटीन तथा आनुवांशिक पदार्थ संश्लेषित कर सकते हैं। अतः, ये स्ट्रेंज अंगक भी कहलाते हैं।
View full question & answer
Question 43 Marks
अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है?
Answer
  1. अंतः कोशिका (एणडोसाइटोसिस) प्रक्रम के प्रयोग द्वारा अमीबा अपना भोजन प्राप्त करता है।
  2. अंतः कोशिका वह प्रकम है जिसमें कोशिका झिल्ली के लचीलेपन के कारण एककोशिकीय जीव बाहरी पर्यावरण से अपना भोजन तथा अन्य पदार्थ ग्रहण कर सकने में समर्थ हो पाते हैं।
  3. अमीबा कूटपाद अमीबा की (स्यूडोपोडिया) सहायता से भोजन ग्रहण करता है। सतह पर बनी (उभरी) हुई अंगुलियों सदृश संरचानाएँ कूटपाद हैं। ये कूटपाद एक दूसरे में जुड जाते हैं तथा खाद्य रिक्तिका बनाते हैं भोजन खाद्य रिक्तिका में पच जाने के बाद जीवद्रव्य में विसरित हो जाता है। अपचित भोज्य पदार्थ कोशिका की सतह के पास कोशिका द्वारा बाहरी वातावरण में निकाल दिए जाते हैं।
View full question & answer
Question 53 Marks
कार्बन डाइऑक्साइड $(CO_2)$ और जल $(H_2O)$ जैसे पदार्थ कोशिका के अंदर और बाहर कैसे आते-जाते हैं?
Answer
कार्बन डाइऑक्साइड $(CO_2)$ का आवागमन:
  1. यह कोशिकीय वर्ज्य पदार्थ है तथा इसे कोशिका से बाहर निकालने की आवश्यकता होती है। कोशिका के बाहरी पर्यावरण में, $CO_2$ की सांद्रता कोशिका के भीतरी पर्यावरण की अपेक्षा कम होती है।
  2. यह कोशिका के उच्च सांद्रण क्षेत्र से निम्न सांद्रण क्षेत्र की ओर विसरित हो जाती है।
जल $(H_2O)$ का आवागमन:
  1. परासरण जल के अणुओं की गति में सम्मिलित प्रक्रम है।
  2. जल के अणुओं का अर्द्धपारगम्य झिल्ली द्वारा जल की उच्च सांद्रता वाले क्षेत्र से जल की निम्न सांद्रता वाले क्षेत्र की ओर गति, परासरण कहलाती है।
View full question & answer
Question 63 Marks
प्याज के छिलके की कोशिका से जीवाणु-कोशिका कैसे भिन्न है?
Answer
जीवाणु-कोशिका एवं प्याज के छिलके की कोशिका में अंतर:
जीवाणु-कोशिका प्याज के छिलके की कोशिका
यह अत्यंत सूक्ष्म होती हैं, इनका आकार 0.2-2.0 $\mu$m तक होता है। ये अत्यंत बड़ी होती हैं, इनका आकार 250-400 $\mu$m तक होता हैं।
इनमें केंद्रक अनुपस्थित होता है। केंद्रककाय उपस्थित होता है जो केंद्रकीय झिल्ली द्वारा घिरा हुआ नहीं होता है। केंद्रक उपस्थित होता है जो केंद्रकीय झिल्ली द्वारा घिरा हुआ होता है।
झिल्ली से घिरे हुए कोशिकांग अनुपस्थित होते हैं। झिल्ली से घिरे हुए कोशिकांग उपस्थित होते हैं।
इसमें केवल एक गुणसूत्र निहित होता है। इसमें एक से अधिक गुणसूत्र विद्यमान रहते हैं।
View full question & answer
Question 73 Marks
उन अंगकों के नाम लिखिए जो नीचे लिखे वाक्यांशों से संबंध दिखाते हैं-
  1. कोशिका के अभिगमन चैनल ________
  2. कोशिका का पावर हाउस ________
  3. कोशिका की पैकिंग और प्रेषित इकाई ________
  4. कोशिका की पाचक थैली ________
  5. कोशिका की संग्रह थैली ________
  6. कोशिका का किचन ________
  7. कोशिका का नियंत्रण कक्ष ________
Answer
  1. अतः प्रद्रव्यी जालिका
  2. माइटोकॉन्ड्रिया
  3. गॉल्जीकाय
  4. लाइसोसोम
  5. रसधानी
  6. हरित लवक
  7. केंद्रक
View full question & answer
Question 83 Marks
पादप के उन विभिन्न भागों के नाम लिखिए जिनमें वर्णलवक (क्रोमोप्लास्ट), हरितलवक (क्लोरोप्लास्ट) और अवर्णी लवक (ल्यूकोप्लास्ट) उपस्थित होते हैं।
Answer
  1. वर्णीलवक (क्रोमोप्लास्ट) रंगीन प्लैस्टिड हैं जो बीजों के प्रकीर्णन तथा परागण के लिए जंतुओं एवं कीटों को आकर्षित करने के लिए फलों तथा फूलों में पाया जाता है।
  2. हरितलवक (क्लोरोप्लास्ट) हरे रंग के प्लैस्टिड हैं जो पादप के हरे भागों जैसे पत्तियों में पाया जाता है।
  3. अवर्णी लवक (ल्यूकोप्लास्ट) रंगहीन लवक हैं जो भोजन के भंडारण का कार्य करते हैं। यह पादप में किसी भी स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
View full question & answer
Question 93 Marks
कॉलम I और कॉलम II में मिलान कीजिए।
कॉलम I कॉलम II
(i) चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका (क) अमीबा
(ii) लाइसोसोम (ख) केंद्रक
(iii) केंद्रकाभ (ग) जीवाणु
(iv) खाद्य रसधानी (घ) निराविषीकरण
(v) क्रोमैटिन सामग्री और केंद्रिक (ड़) स्वघाती थैली (सुसाइड बैग)
Answer
(i) - (घ), (ii) - (ड़), (iii) - (ग), (iv) - (क), (v) - (ख)
View full question & answer
Question 103 Marks
जीवाणुओं में हरितलवक नहीं होता है लेकिन कुछ जीवाणु स्वभाव से प्रकाशस्वपोषी होते हैं और प्रकाशसंश्लेषण की क्रिया करते हैं। इस कार्य को जीवाणु-कोशिका का कौन-सा भाग करता है?
Answer
  1. जीवाणुओं में हरित लवक नहीं होता है लेकिन कुछ जीवाणु स्वभाव से प्रकाश स्वपोषी होते हैं और प्रकाशसंश्लेषण की क्रिया करते हैं क्योंकि उनकी कोशिका में क्लोरोफिल पाया जाता है।
  2. जीवाणुओं में ऐसा ही यौगिक, जिसे जीवाणु-हरित लवक कहते हैं, पाया जाता है जो जीवाणुओं को भोजन निर्माण के लिए प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम संपादित करने देता है। इसके फलस्वरूप, वे प्रकाश ऊर्जा को अवशेषित करके प्रकाश संश्लेषण करते हैं।
View full question & answer
MCQ 113 Marks
लाल रुधिर कणिकाओं $\text{(RBC)}$ और प्याज के छिलके की कोशिकाओं को यदि अल्पपरासारी विलयन में अलग$-$अलग रख दें तो उनमें क्या परिवर्तन आएंगे? अपने उत्तर की कारण सहित व्याख्या कीजिए।
  1. दोनों की कोशिकाएँ फूल जाएंगी
  2. लाल रुधिर कणिकाएँ आसानी से फट जाएंगी जबकि प्याज के छिलके की कोशिकाएँ एक सीमा तक न फटने की कोशिश करेंगी
  3. $(i)$ और $(ii)$ दोनों सही हैं
  4. लाल रुधिर कणिकाएँ और प्याज के छिलके की कोशिकाएँ समान व्यवहार करेंगी
  • A
    विकल्प $(iii)$
  • B
    विकल्प $(i)$
  • C
    विकल्प $(iv)$
  • विकल्प $(ii)$
Answer
Correct option: D.
विकल्प $(ii)$
दोनो कोशिकाएँ अंतः परासरण के कारण फूल जाएंगी अर्थात् जल के अणुओं की गति कोशिका के भीतर की ओर होती है जिसके कारण कोशिका फूल जाती है। लाल रुधिर कणिकाएं आसानी से फट जाएंगी जबकि प्याज के छिलके की कोशिकाएं एक सीमा तक न फटने की कोशिश करेंगी क्योकि लाल रुधिर कणिकाएं जंतु कोशिकाएँ हैं तथा उनमें कोशिका भित्ति नहीं होती है जबकि प्याज के छिलके की कोशिका एक पादप कोशिका है तथा उसमें कोशिका भित्ति की उपस्थिति एक चारित्रिक लक्षण है, जो अंतः परासरण द्वारा कोशिका के फूल जाने के कारण उसे फटने से प्रतिरक्षा प्रदान करेगी।
View full question & answer
Question 123 Marks
यदि आपको कुछ सब्जियाँ पकाने के लिए दी जाती हैं तो साधारणतया आप सब्जियाँ पकाने के दौरान उनमें नमक मिलाते हैं। नमक के मिलाने पर कुछ देर बाद सब्जियों से जल निकलता है। इसमें कौन-सी प्रक्रिया उत्तरदायी है?
Answer
  1. सब्जियाँ पकाने के दौरान उनमें नमक मिलाने पर बाहरी माध्यम अतिपरासरणदाबी हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप बाह्यपरासरण द्वारा सब्जियों की कोशिकाओं से जल बाहर आ जाता है।
  2. बाह्यपरासरण वह प्रक्रिया है जिसमें अर्द्धपारगम्य झिल्ली द्वारा पदार्थों का आवागमन उच्च सांद्रता से निम्न सांद्रता की ओर होता है।
View full question & answer
Question 133 Marks
हम वह भोजन खाते हैं जिसमें सभी पोषक पदार्थ, जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और जल, आदि सभी शामिल होते हैं। पाचन के बाद ये सभी ग्लुकोस, अमीनो अम्ल, वसा अम्ल, ग्लिसरोल के रूप में अवशोषित हो जाते हैं। पचे हुए भोजन एवं जल के अवशोषित होने में कौन-सी प्रक्रिया उत्तरदायी है?
Answer
  1. पचे हुए भोजन एवं जल के अवशोषण में सम्मिलित क्रियाविधियाँ विसरण एवं परासरण हैं।
  2. पचे हुए भोजन के अवशोषण के लिए विसरण तथा जल के अवशोषण के लिए परासरण का प्रयोग किया जाता है।
  3. उच्च सांद्रण क्षेत्र से निम्न सांद्रण क्षेत्र की ओर कणों की गति विसरण है।
  4. परासरण की प्रक्रिया में जल के अणु किसी अर्द्वपारगम्य झिल्ली द्वारा उच्च सांद्रण क्षेत्र से निम्न सांद्रण क्षेत्र की ओर गति करते हैं।
View full question & answer
Question 143 Marks
बिना झिल्ली वाली किसी कोशिका अंगक का नाम लिखिए।
View full question & answer
Question 153 Marks
एक व्यक्ति नमक का सांद्रित घोल पी लेता है और कुछ समय बाद वह उल्टी करना शुरू कर देता है। इस स्थिति के लिए कौन-सा तथ्य उत्तरदायी है? व्याख्या कीजिए।
Answer
  1. जब कोई व्यक्ति नमक का सांद्रित घोल पी लेता है, तो कुछ समय बाद वह उल्टी करना शुरू कर देता है। ऐसा बाह्यपरासरण के कारण होता है।
  2. नमक का सांद्रित घोल एक अतिपरासरणदाबी है अतः इसके कारण बाह्यपरासरण होता है।
  3. कोशिका से बाहर की ओर जल के अणुओं की गति के फलस्वरूप झुंझलाहट तथा जल की कमी हो जाती है। इसके कारण उल्टी आएगी।
View full question & answer
Question 163 Marks
केवल प्राणियों में ही अंतःकोशिकता (एंडोसाइटोसिस) क्यों पाई जाती है?
Answer
  1. कोशिका झिल्ली का लचीलापन एककोशिकीय जीवों में कोशिका के बाहरी पर्यावरण से अपना भोजन तथा अन्य पदार्थ ग्रहण करने में सहायता करता है।
    यह प्रक्रिया अंतः कोशिकता (एण्डोसाइटोसिस) कहलाती है।
  2. यह केवल जंतुओं में पाया जाता है क्योंकि जंतु कोशिका में कोशिकाभित्ति अनुपस्थित होती है एवं प्लाज्मा झिल्ली बाह्य पर्यावरण के सीधे सर्म्पक में रहती है।
View full question & answer
Question 173 Marks
जब आप लंबे समय तक कपड़े धोते हैं तो आपकी अंगुलियों की त्वचा क्यों सिकुड़ जाती है?
Answer
  1. साबुन का विलयन अतिपरासरणदाबी विलयन है।
  2. हमें ज्ञात है कि जब कोशिका को अतिपरासरणदाबी विलयन में रखते हैं तब परासरण के कारण जल की अधिक मात्रा कोशिका से बाहर आ जाती है क्योंकि कोशिका के बाहर जल का सांद्रण कम है। परिणामस्वरूप कोशिका सिकुड़ जाएगी।
  3. इसी प्रकार, साबुन से कपड़े धोते समय बाह्यपरासरण के कारण त्वचा की कोशिकाओं के भीतर का जल साबुन के विलयन में आ जाता है। परिणामस्वरूप त्वचा की कोशिकाएँ सिकुड़ जाती हैं अर्थात् अंगुलियाँ सिकुड़ जाती हैं।
View full question & answer
Question 183 Marks
क्या आप इससे सहमत हैं कि- कोशिका जीव की निर्माण इकाई है, यदि हाँ, तो क्यों? व्याख्या कीजिए।
Answer
हाँ, कोशिका जीव की निर्माण इकाई है। क्योंकि -
  1. यह किसी जीव के जीवन की मूल इकाई है।
  2. यह किसी जीव की संरचना की मूल इकाई है।
  3. सभी जीव जन्तु के (पादप एवं जंतु) कोशिकाओं से निर्मित होते हैं।
  4. जिस प्रकार कोई इमारत ईटों से निर्मित होती है, उसी प्रकार कोई जीव कोशिकाओं से निर्मित होता है।
  5. कोशिका किसी भी जीव की सूक्ष्मतम इकाई है जिसका आकार निश्चित होता है तथा वह एक विशिष्ट कार्य संपन्न करती है।
  6. वे कोशिकाएँ जिनकी संरचना तथा कार्य समान होते हैं, एक साथ मिलकर ऊतक बनाती हैं। वे ऊतक जिनकी संरचना तथा कार्य समान होते हैं, एक साथ मिलकर अंग बनाते हैं। वे अंग जिनकी संरचना तथा सभी कार्य समान होते हैं, एक साथ मिलकर अंग-तंत्र बनाते हैं, तथा सभी अंग-तंत्र एक साथ मिलकर किसी जीव का निर्माण करते हैं।
View full question & answer
Question 193 Marks
लाइसोसोम कोशिका को स्वघाती थैली (सुसाइड बैग) क्यों कहा जाता है?
Answer
  1. लाइसोसोम को कोशिका की स्वघाती थैली (सुसाइड बैग) कहा जाता है क्योंकि इनमें अंत प्रद्रव्यी जालिका द्वारा निर्मित पाचक एंजाइम होते हैं।
  2. इन एंजाइमों में अपनी ही कोशिका को पचाने की क्षमता होती है जिसके कारण कोशिका मर जाएगी।
View full question & answer