Questions

गध्य पाठ प्रश्नो (2M)

🎯

Test yourself on this topic

4 questions · timed · auto-graded

Question 12 Marks
संस्कृति पाठ के अनुसार लेखक संस्कृत व्यक्ति की संतान को संस्कृत व्यक्ति क्यों नहीं मानता है?
Answer
लेखक ऐसे व्यक्ति को संस्कृत व्यक्ति मानता है, जिसकी बुद्धि ने किसी नए तथ्य के दर्शन किए हों और सर्वथा नवीन वस्तु की खोज की हो। संस्कृत व्यक्ति की संतान किसी नई चीज़ की खोज नहीं करती है, उसे तो वह नई चीज़ अनायास मिल जाती है, इसलिए वह संस्कृत व्यक्ति की संतान को संखकृत नहीं मानता है।
View full question & answer
Question 22 Marks
बिना कथ्य के कहानी लिखना संभव नहीं है लखनवी अंदाज़ पाठ के आधार पर व्यंग्य स्पष्ट कीजिए।
Answer
हमारे मतानुसार कहानी लिखने के लिए कोई ना कोई घटना विचार और पात्र अवश्य होता है। यह तीनों ही कहानी के अत्यावश्यक तत्व हैं। जब तक कहानीकार के मन में कोई विचार नहीं आए,घटनाएं कहानी को आगे ना बढ़ाए तथा पात्र कथा का माध्यम न बने, तब तक कहानी लिखना संभव नहीं है। यशपाल जी ने लखनवी अंदाज व्यंग्य यह साबित करने के लिए लिखा था कि बिना कथ्य के भी कहानी लिखी जा सकती है। परंतु मेरे हिसाब से विचार, घटना और पात्र कहानी के मुख्य तत्व है, जिनके बिना कहानी लिखना संभव नहीं है।
View full question & answer
Question 32 Marks
पाठ के आधार पर मन्नू भंडारी की माँ के स्वभाव की विशेषताएँ लिखिए।
Answer
लेखिका मन्तू भंडारी की माँ का स्वभाव पिता से विपरीत था। वह धेर्यवान व सहनशक्ति से युक्त महिला थी। पिता की हर फरमाइश को अपना कर्तव्य समझना व बच्चों की हर उचित अनुचित माँगों को पूरा करना ही अपना फर्ज समझती थी। अशिक्षित माँ का त्याग, असहाय व मजबूरी में लिपटा हुआ था। पति की हर ज्यादती को प्राप्य मानकार स्वीकार करती है।
View full question & answer
Question 42 Marks
नेताजी का चशमा पाठ के आधार पर लिखिए कि -
हालदार साहब का कस्बे के नागरिकों का कौन-सा प्रयास सराहनीय लगा और क्यों?
Answer
हालदार साहब कस्बे के नागरिकों के प्रयास को सराहनीय तब लगा, जब उन्होंने नेताजी की मूर्ति पर चश्मा पहनकर देशभक्ति की भावना को दिखाया। यह उन्हें समझाता है कि हालदार साहब में भी विशेष रूप से देशप्रेम का संवेदनशील भाव था। नेताजी की मूर्ति पर चश्मा पहनकर उन्होंने नेताजी के सम्मान में अपना समर्थन प्रकट किया ओर इससे कस्बे के नागरिकों का उन्हें सराहनीय मानने लगा।
View full question & answer
गध्य पाठ प्रश्नो (2M) - Hindi - A STD 10 Questions - Vidyadip