Questions

पध्य पाठ प्रश्नो (2M)

🎯

Test yourself on this topic

4 questions · timed · auto-graded

Question 12 Marks
उद्रव के व्यवहार की तुलना किस-किससे की गई है?
Answer
उद्धव के व्यवहार की तुलना पानी के ऊपर तैरते हुए कमल के पत्ते से और पानी में डूबी हुई तेल की गागर से की गई हे। जो पानी पर रहते हुए भी पानी की एक बूद भी नहीं लगने देता है।
View full question & answer
Question 22 Marks
संगतकार की मनुष्यता उसका निर्धारित कर्तव्य ही है, न कि कोई महानता - इससे सहमत या असहमत होते हुए तर्क सहित अपने विचार व्यक्त कीजिए।
Answer
संगतकार की मनुष्यता उसकी महानता है क्योंकि उसके अंदर योग्यता, प्रतिभा होने के बाद भी वह केवल अपने गुरु के सम्मान की खातिर अपनी आवाज़ को ऊँचा नहीं उठाता। यह उसका कर्तव्य नहीं है बल्कि उसकी मनुष्यता है। संगतकार नींव की ईंट के समान है जो गहराई में जाकर स्वयं को भुला देता है और मुख्य गायक को आगे निकालता है।
View full question & answer
Question 32 Marks
यह दंतुरित मुसकान कविता में बाँस ओर बबूल किसके प्रतीक हैं?
Answer
कविता में बाँस ओर बबूल के पेड़ कठोर हृदय या रसहीन व्यक्तियों के प्रतीक हैं। ऐसे लोगों पर मानवीय संवेदनाओं का कोई असर नहीं होता है। इन प्रतीकों के माध्यम से कवि कहना चाहता हैं कि मधुर मुस्कान को देखकर कठोर से कठोर हृदय मानव भी सरस हो उठते हैं।
View full question & answer
Question 42 Marks
उत्साह कविता में कवि ने धाराधर किसे और क्यों कहा है?
Answer
"उत्साह" कविता में कवि ने धाराधर को जल की धारा धारण करने के कारण कहा है। यह उपमा उन लोगों को संबोधित करती है जो लगातार प्रयास और कार्यशीलता से परिवर्तन की धारा को बनाए रखते हैं। धाराधर का यह रूप निरंतर बरसने और जल की धारा धारण करने के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो सृजनात्मकता और समर्पण का प्रतीक है।
View full question & answer
पध्य पाठ प्रश्नो (2M) - Hindi - A STD 10 Questions - Vidyadip