Question types

काव्य – 8 कर चले हम फ़िदा question types

43 questions across 3 question groups — pick any mix to generate a Hindi - B paper with step-by-step answer keys.

43
Questions
3
Question groups
5
Question types
Sample Questions

काव्य – 8 कर चले हम फ़िदा questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

साँस थमती गई, नब्जु जमती गई,
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया,
कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं,
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया,
मरते-मरते रहा बाँकपन साथियों,
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों ।
जिंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रूत रोज़ आती नहीं
हुस्न और इश्क दोनों को रुसवा करे
वो जवानी जो खूँ में नहाती नहीं,
आज धरती बनी है दुलहन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों!

(i) ‘सर हिमालय का हमने न झुकने दिया ‘ का अर्थ है-
(क) हिमालय को सजाना
(ख) हिमालय की हिफाजत करना
(ग) भारत के गौरव को बनाए रखना
(घ) भारत का गुणगान करना

(ii) कविद्धारा ‘साथियों’ संबोधन का प्रयोग ……. के लिए किया गया है।
(क) कवियों
(ख) शहीदों
(ग) सैनिकों
(घ) देशवासियों

(iii) ‘मरते-मरते रहा बाँकपन साथियों ‘ कवि ने ऐसा कहा है क्योंकि-
(क) सैनिक धरती को दुल्हन की तरह सजा हुआ देखकर प्रसन्न हो गए।
(ख) सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा हेतु जोश और साहस से युद्ध किया।
(ग) देशवासियों को बार-बार पुकारकर सैनिकों ने उनमें देशभक्ति का भाव जगाया।
(घ) सैनिकों ने कभी भी टेढ़ेपन से बातचीत नहीं की, देश रक्षा ही एकमात्र उद्देश्य रहा।

(iv) ‘जान देने की रुत रोज आती नहीं ‘ का भाव है-
(क) सैनिकों के हृदय में जीवित रहने की इच्छा नहीं
(ख) जीवित रहने का समय आनंददायक होना चाहिए
(ग) आत्म बलिदान द्वारा भी देश की रक्षा के लिए तत्पर
(घ) जीवन और मरण सब कुछ ईश्वर की इच्छा पर निर्भर

(v) इस काव्यांश का संदेश यह है कि हमें-

(क) हुस्न और इश्क को रुसवा करना चाहिए
(ख) देश को दूसरों के हवाले कर देना चाहिए.
(ग) धरती को दुल्हन की तरह सजाना चाहिए
(घ) देश पर कुर्बान होने के लिए तैयार रहना चाहिए
View full solution
खींच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर
इस तरफ आने पाए न रावन कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छू न पाए सीता का दामन कोई
राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो

प्रश्न 1: काव्यांश की पृष्ठभूमि में कौन-सी ऐतिहासिक घटना है?
(क) भारत-बांग्लादेश युद्ध
(ख) भारतीय स्वाधीनता संग्राम
(ग) भारत-पाक युद्ध
(घ) भारत-चीन युद्ध
उतर: (घ) भारत-चीन युद्ध

प्रश्न 2: “खूँ से ज़मी पर लकीर” खींचने का आशय है-
(क) दुश्मन पर हमला करना
(ख) सीमाओं पर रक्तपात करना
(ग) मातृभूमि की रक्षा को तत्पर रहना
(घ) बलिदान देकर भी शत्रु को रोकना

प्रश्न 3: “रावण’ का प्रतीकार्थ है-
(क) राम का विरोधी
(ख) आक्रमणकारी
(ग) भारत का शत्रु
(घ) देशद्रोही

प्रश्न 4: “सीता का दामन’ से तात्पर्य है-
(क) भारतीय सांस्कृतिक परंपरा
(ख) मातृभूमि का सम्मान
(ग) देश का स्वाभिमान
(घ) देवी-देवताओं की मर्यादा

प्रश्न 5: “राम भी तुम तुम्हीं लक्ष्मण साथियो” कथन से कवि का संकेत है-
(क) तुम्हें भारतीयता को भी बनाना है और सीमाओं को भी
(ख) तुम्हें राम भी बनना है और लक्ष्मण भी
(ग) तुम्हें युदूध भी करना है और रक्षा भी
(घ) तुम्हें नारी के सम्मान की भी रक्षा करनी है और मर्यादा की भी
View full solution
राह कुर्बानियों की न वीरान हो
तुम सजाते ही रहना नए काफ़िले
फतह का जश्न इस जश्न के बाद है
जिंदगी मौत से मिल रही है गले
बाँध लो अपने सर से कफन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो

प्रश्न 1: ‘राह कुर्बानियों की न वीरान हो’- का क्या तात्पर्य है?
(क) बलिदानी सैनिकों की परंपरा बनी रहे
(ख) बलिदानी सैनिक आगे बढ़ने की सोच में रहें
(ग) सैनिक सोच-समझकर आगे बढ़ें
(घ) सैनिक देश के बारे में सोचते रहें

प्रश्न 2: सैनिक किसे सजाने के लिए कहते हैं?
(क) भारत माता को
(ख) बलिदानी सैनिकों के जत्थों को
(ग) देश की कुर्बानियों को
(घ) जश्न मनाने वालों को

प्रश्न 3: ‘फतह का जश्न’ से तात्पर्य है-
(क) जीत जाने की खुशियाँ
(ख) जीत की खुशियाँ
(ग) आगे बढ़ने की खुशियाँ
(घ) मृत्यु की खुशी

प्रश्न 4: ‘सिर पर कफ़न बाँधने’ का किस ओर संकेत है?
(क) जीवित रहने की ओर
(ख) सिर पर मुकुट बाँधने की ओर
(ग) देश पर बलिदान की ओर
(घ) सिर बचाने की ओर

प्रश्न 5: ‘काफ़िले’ शब्द का अर्थ है-
(क) यात्रियों का समूह
(ग) कायरों का गिरोह
(ख) वीरों का समुदाय
(घ) बलिदानियों का झुंड

View full solution
खींच दो अपने खूँ से ज़मीं पर लकीर
इस तरफ़ आने पाए न रावन कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छू न पाए सीता का दामन कोई
राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो ।

(क) इस पद्यांश में कवि ने कौन-कौन से पौराणिक पात्रों का उल्लेख किया है?
(i) राम, सीता, लक्ष्मण, रावण
(ii) राम, सीता, लक्ष्मण, मेघनाथ
(iii) राम, सीता, हनुमान, रावण
(iv) राम, सीता, कृष्ण, कंस

(ख) इस पद्द्यांश में 'रावण' शब्द का अर्थ है-
(i) लंका का राजा
(ii) शत्रु
(iii) अपहरणकर्ता
(iv) चोर-डाकू

(ग) यहाँ 'सीता का दामन से'-आशय है-
(i) सीता के वे वस्त्र, जो उन्होंने वनवास के समय धारण किए थे।
(ii) देश की पवित्रता व स्वतंत्रता ।
(iii) सीता के वनवासियों के समान वस्त्र।
(iv) सीता का अपने पति राम के साथ वन आने का निश्चय।

(घ) इस गीत में सैनिक बार-बार भारतीयों से क्या अनुरोध करता है?
(i) उसका बलिदान व्यर्थ न जाए।
(ii) सैनिक चीन की सीमा पर ठंड में ठिठुरते रहे।
(iii) अब देश की रक्षा का भार नौजवानों के हाथ में है।
(iv) उपर्युक्त सभी ।

(ङ) इस गीत में किसके खिलाफ आगे बढ़ा जा रहा है?
(i) राम
(ii) लक्ष्मण
(iii) सीता
(iv) रावण
View full solution
राह कुर्बानियों की न वीरान हो
तुम सजाते ही रहना नए काफ़िले
फतह का जश्न इस जश्न के बाद है
जिंदगी मौत से मिल रही है गले
बाँध लो अपने सर से कफन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो

(क) कवि ने 'कुर्बानियों की राह' किसको कहा है?
(1) काबुल के रास्ते को
(ii) धर्म के नाम पर कुर्बान होने को
(iii) देश पर मर मिटने की अटूट परंपरा को
(iv) कंधार के रेगिस्तानी मार्ग को

(ख) 'सर से कफ़न बाँधना' का आशय है-
(i) देश रक्षा के लिए अपनी मृत्यु को खुशी-खुशी वरण करना
(ii) देश-रक्षा के लिए हिचकिचाना
(iii) सिर पर पगड़ी बाँधना
(iv) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

(ग) इस पद्यांश के कवि और कविता का नाम है-
(i) कैफ़ी आज़मी' और 'देशसेवा'
(ii) 'शबाना आज़मी' और 'मनुष्यता'
(iii) 'शौकत आज़मी' और 'कर चले हम फ़िदा'
(iv) कैफ़ी आज़मी' और 'कर चले हम फ़िदा'

(घ) इस पद्द्यांश की भाषा-शैली की दो विशेषताएँ हैं-
(i) गीत शैली एवं उर्दू शब्दों का प्रयोग
(ii) हिमालय प्रदेश का वर्णन एवं उर्दू शब्दों का प्रयोग
(iii) गीत शैली और भारतीय सैनिकों की भावनाएँ
(iv) अलंकार प्रधान भाषा-शैली

(ङ)"किस गीत में ये पंक्तियाँ हैं - 'राह कुर्बानियों की न वीरान हो, तुम सजाते ही रहना नए काफ़िले'?"
(i) सारे जहाँ से अच्छा
(ii) आए मेरे वतन के लोगों
(iii) मेरे देश की धरती
(iv) अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
View full solution
'सर हिमालय का हमने न झुकाने दिया' का अर्थ है
  • A
    हिमालय पर कब्ज़ा नहीं किया गया
  • B
    मानवीयता
  • C
    शत्रु देश पर आक्रमण न कर सके
  • D
    प्राणों की कुर्बानी देने वाले देश की रक्षा की
View full solution
धरती की तुलना दुल्हन से क्यों की गई है?
  • A
    क्योंकि वह परमप्रिय है
  • B
    क्योंकि वह धरती को अपनी माता का दर्जा देता है
  • C
    क्योंकि वह इकोनोएट से प्यार नहीं करता
  • D
    इनसे कोई नहीं
View full solution
कवि अपने साथियों को क्या सलाह देता है?
  • A
    शत्रु से डर कर भाग जाने की
  • B
    शत्रु से मुकाबला न करने की
  • C
    शत्रु से हार मान लेने की
  • D
    सिर पर कफ़न छोड़ने की
View full solution

Generate a काव्य – 8 कर चले हम फ़िदा paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App