डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, रायपुर
सूचना
8 जून, 2024
आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन
9 वीं से 12 वीं तक के सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि आपदा प्रबंधन की ओर से हमारे विद्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ साझा की जाएगी। यह कार्यशाला दिनांक - 12 जून, 2024, समय - शाम 5 बजे, स्थान - विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने कक्षा शिक्षक से सम्पर्क करें।
अतः आप सभी विद्यार्थियों से अनुरोध हे कि इस कार्यशाला में उपस्थित होकर आपदा प्रबंधन की जानकारी लें ओर इस आयोजन को सफल बनाएं।
धन्यवाद
सचिव
छात्र कल्याण परिषद्