Question types

चाँद का कुर्ता question types

24 questions across 4 question groups — pick any mix to generate a Rim Zim paper with step-by-step answer keys.

24
Questions
4
Question groups
5
Question types
Sample Questions

चाँद का कुर्ता questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

अपने शिक्षक, पुस्तकालय प्रभारी और मित्रों की सहायता से चाँद तथा सूरज की बदलती स्थितियों की और भी जानकारी प्राप्त कीजिए। यह भी पता लगाइए कि चंद्र ग्रहण एवं सूर्य ग्रहण कब-कब और क्यों होते हैं। आप अपने माता-पिता या अभिभावक से भी इनके बारे में बात कर सकते हैं।
View full solution
नीचे दी गई कविता की पंक्तियों में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया पहचानकर उन्हें दिए गए स्थानों में लिखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
पंक्तिसंज्ञासर्वनामविशेषणक्रिया
हठ कर बैठा चाँद एक दिन, माता से यह बोला।हठ, चाँद, दिन, मातायहएककर बैठा, बोला
आसमान का सफर और यह मौसम है जाड़े का।
सिलवा दो माँ, मुझे ऊन का मोटा एक झिंगोला ।
ठिठुर-ठिठुरकर किसी तरह यात्रा पूरी करता हूँ
View full solution
बच्चे की सुन बात कहा माता ने, “अरे सलोने!
कुशल करें भगवान, लगें मत तुझको जादू-टोने ।
जाड़े की तो बात ठीक है, पर मैं तो डरती हूँ,
एक नाप में कभी नहीं तुझको देखा करती हूँ।
कभी एक अंगुल – भर चौड़ा, कभी एक फुट मोटा,
बड़ा किसी दिन हो जाता है, और किसी दिन छोटा।
घटता-बढ़ता रोज किसी दिन ऐसा भी करता है,
नहीं किसी की भी आँखों को दिखलाई पड़ता है।
अब तू ही ये बता, नाप तेरा किस रोज लिवाएँ,
सी दें एक झिंगोला जो हर रोज बदन में आए?”
Q.1. माँ ने चाँद के आकार को कैसा बताया है?
Q.2. माँ ने चाँद को क्या आशीर्वाद दिया?
Q.3. चाँद किस दिन दिखाई नहीं देता है?
Q.4. चाँद का नाप लेना क्यों कठिन था ?
View full solution
हठ कर बैठा चाँद एक दिन, माता से यह बोला,
“सिलवा दो माँ, मुझे ऊन का मोटा एक झिंगोला ।
सन-सन चलती हवा रात भर, जाड़े से मरता हूँ,
ठिठुर-ठिठुरकर किसी तरह यात्रा पूरी करता हूँ।
आसमान का सफर और यह मौसम है जाड़े का,
न हो अगर तो ला दो कुरता ही कोई भाड़े का ।”
Q.1. चाँद ने अपनी माँ से क्या सिलवाने की माँग की ?
a. रजाई
b. झिंगोला
c. टोपी
d. कोट
Q.2. चाँद को किस मौसम में यात्रा करनी पड़ती है?
a. गरमी के मौसम में
b. वर्षा के मौसम में
c. पतझड़ के मौसम में
d. जाड़े के मौसम में
Q.3. कविता में चाँद ने ‘झिंगोला’ किसलिए माँगा है?
a. अच्छा दिखने के लिए
b. ठंड से बचने के लिए
c. त्योहार में पहनने के लिए
d. इनमें से कोई नहीं
Q.4. अगर झिंगोला न हो, तो चाँद ने अपनी माँ को दूसरा क्या विकल्प सुझाया ?
a. जैकेट दिला दो
b. शर्ट दिला दो
c. किराए का कुरता दिला दो
d. पाजामा दिला दो
View full solution

Generate a चाँद का कुर्ता paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App