Question types

चतुर चित्रकार question types

35 questions across 7 question groups — pick any mix to generate a Rim Zim paper with step-by-step answer keys.

35
Questions
7
Question groups
5
Question types
Sample Questions

चतुर चित्रकार questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

Q 1MCQ1 Mark
चित्रकार ने शेर को पीठ फेरकर बैठने के लिए क्यों कहा?
  • A
    ताकि वह शेर की पीठ का चित्र बना सके।
  • ताकि वह भागने की योजना पूरी कर सके।
  • C
    ताकि शेर आराम से बैठ सके।
  • D
    ताकि शेर के साथ आँख-मिचौनी खेल सके।

Answer: B.

View full solution
Q 2MCQ1 Mark
चित्रकार ने शेर से अपने प्राण कैसे बचाए?
  • धैर्य और चतुराई से
  • B
    क्रोध और शक्ति से
  • C
    डर और घबराहट से
  • D
    अहंकार और गर्व से

Answer: A.

View full solution
Q 3MCQ1 Mark
यमराज का मित्र किसे कहा गया है?
  • शेर को
  • B
    चित्रकार को
  • C
    नाविक को
  • D
    शिकारी को

Answer: A.

View full solution
Q 4MCQ1 Mark
चित्रकार ने जंगल के किस स्थान पर चित्र बनाना शुरू किया?
  • A
    नदी के किनारे
  • सुनसान जगह
  • C
    पेड़ों के नीचे
  • D
    पहाड़ की चोटी पर

Answer: B.

View full solution
चित्रकार जिस जंगल में गया था, वहाँ कौन-कौन से पेड़ हो सकते थे? आइए इस पहेली से पता लगाते हैं। इस पहेली को इसी कविता के कवि ने रचा है।
अपने समूह में मिलकर पहेली बूझिए –
बाबूलाल मदन मुरलीधर इलाचंद्र हुबलाल ।
गिरिजाशंकर बेनीमाधव दंडपाणि यशपाल।।
गणपति काशीराम कलापी टहलराम घनश्याम ।
लेकर गए एक से दूने, कितने थे कुल आम?
View full solution
शेर ने चित्रकार को ‘कायर – डरपोक’ कहा। क्या आपको लगता है कि चित्रकार वास्तव में कायर और डरपोक था या वह चतुर और समझदार था ? अपने उत्तर का कारण बताइए ।
View full solution
कल्पना कीजिए कि चित्रकार ने जंगल में एक चित्रकला विद्यालय खोला है। आप इस विद्यालय का कोई नाम सुझाइए और इसके बारे में कुछ वाक्य अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।
View full solution
चित्रकार और शेर की विशेषताओं की तुलना कीजिए और उचित स्थान पर सही (✓) या गलत (✗) का चिह्न लगाइए-
गुणचित्रकारशेर
बुद्धिमान
शक्तिशाली
डरपोक
चतुर
डरावना
साहसी
भोला
जिज्ञासु
View full solution
उकडू-मुकड़ू बैठ गया वह, सारे अंग बटोर,
बड़े ध्यान से लगा देखने, चित्रकार की ओर।
चित्रकार ने कहा–हो गया, आगे का तैयार,
मुँह आप उधर तो करिए, जंगल के सरदार।
बैठ गया पीठ फिराकर, चित्रकार की ओर,
चित्रकार चुपके से खिसका, जैसे कोई चोर ।
Q.1. शेर का चित्र बनाते समय चित्रकार ने क्या गौर किया ?
Q.2. चित्र बनवाने के लिए शेर ने क्या किया ?
Q.3. चित्रकार ने शेर को दूसरी ओर मुँह करके बैठने के लिए क्यों कहा?
Q.4. चित्रकार चित्र बनाने की जगह से कब खिसक गया?
View full solution
चित्रकार सुनसान जगह में, बना रहा था चित्र,
इतने ही में वहाँ आ गया, यम राजा का मित्र ।
उसे देखकर चित्रकार के, तुरंत उड़ गए होश,
नदी, पहाड़, पेड़, पत्तों का, रह न गया कुछ जोश।
फिर उसको कुछ हिम्मत आई, देख उसे चुपचाप,
बोला- सुंदर चित्र बना दूँ, बैठ जाइए आप।
Q.1. चित्रकार ने चित्र बनाने के लिए कौन – सा स्थान चुना?
a. सुनसान जगह
b. झील के किनारे
c. सुंदर बगीचा
d. a तथा b दोनों
Q.2. चित्रकार किसका चित्र बना रहा था?
a. शेर का
b. नदी, पहाड़, पेड़-पत्तों का
c. झील का
d. नाव का
Q.3. शेर किसके समान था ?
a. यमराज के
b. राक्षक के
c. देवदूत के
d. भूत के
Q.4. चित्रकार के होश उड़ गए –
a. झील का बढ़ता पानी देखकर
b. पहाड़ों की ऊँचाई देखकर
c. शेर को देखकर
d. a तथा b दोनों
View full solution

Generate a चतुर चित्रकार paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App