Question types

गंगा की कहानी question types

51 questions across 9 question groups — pick any mix to generate a Rim Zim paper with step-by-step answer keys.

51
Questions
9
Question groups
5
Question types
Sample Questions

गंगा की कहानी questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

Q 1MCQ1 Mark
“यहाँ यमुना से मेरा संगम होता है।” इस वाक्य में ‘संगम’ शब्द का भाव है-
  • एक से अधिक नदियों का आपस में मिलना
  • B
    विपरीत दिशा की ओर बहना
  • C
    दो धाराओं में बँट जाना
  • D
    दो धाराओं का मिलकर बहना

Answer: A.

View full solution
Q 2MCQ1 Mark
जल प्रदूषण किन कारणों से होता है?
  • कारखानों और नगरों द्वारा नदियों में डाले जाने वाले अपशिष्ट से
  • B
    कारखानों के धुएँ से
  • C
    नदी तथा तालाब में स्नान करने से
  • D
    तेज आवाज में भोंपू बजाने से

Answer: A.

View full solution
Q 3MCQ1 Mark
“लेकिन मुझे अब इस बात की प्रसन्नता है कि इस ओर लोगों का ध्यान गया है।” यहाँ किस ओर ध्यान जाने की बात कही गई है?
  • गंगा में प्रदूषण की ओर
  • B
    गंगा के चमकीले रंग की ओर
  • C
    गंगा जल की पवित्रता की ओर
  • D
    गंगा की धाराओं की ओर

Answer: A.

View full solution
Q 4MCQ1 Mark
“मेरा जन्म हिमालय की गोद में हुआ था ।” इस वाक्य में ‘मेरा’ शब्द किसके लिए आया है?
  • A
    गोमुख
  • गंगा नदी
  • C
    पर्वत
  • D
    नगर

Answer: B.

View full solution
गंगोत्री से निकलते समय मेरा चाँदी जैसा चमकीला रूप रहता है। किंतु मुझे दुख कि काशी पहुँचते-पहुँचते मेरा चमकीला रंग मटमैला हो जाता है।”
उपर्युक्त वाक्य से संबंधित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
  1. यहाँ पर चाँदी जैसे चमकीले रूप से क्या तात्पर्य है?
  2. काशी पहुँचते-पहुँचते गंगा का चमकीला रंग मटमैला क्यों हो जाता है?
View full solution
ऋषिकेश और हरिद्वार मेरे किनारों पर बसे प्रसिद्ध तीर्थ हैं। यहाँ का प्राकृतिक दृश्य और वातावरण बहुत शांत है। हरिद्वा में हर बारह वर्ष बाद कुंभ का मेला लगता है। हरिद्वार के पास से एक नहर निकाली गई है जिसे गंगा नहर कहते हैं। लाखो एकड़ भूमि को सींचती हुई यह नहर उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद पहुँचती है।
मैं भी घूमती-घामती कानपुर पहुँच जाती हूँ। कानपुर भारत का प्रसिद्ध औद्योगिक नगर यहाँ कपड़े, चमड़े और लोहे के कारखाने हैं। इन कारखानों को पानी मुझसे ही मिलता है।
Q.1. ऋषिकेश और हरिद्वार किसके किनारों पर बसे तीर्थ स्थल हैं?
Q.2. हरिद्वार में कितने वर्ष बाद कुंभ का मेला लगता है ?
Q.3. गंगा नहर इनमें से किस शहर से निकलती है?
Q.4. ऋषिकेश और हरिद्वार किस राज्य में हैं ?
View full solution
वाराणसी से आगे बढ़ने पर मैं कई नदियों को अपनी गोद में लेती हुई बिहार राज्य में पहुँचती हूँ। यहाँ से पटना भागलपुर आदि नगरों से होती हुई मैं पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती हूँ। पश्चिम बंगाल में मेरी दो धाराएँ हो जाती हैं। एक धारा बांग्लादेश को चली जाती है। वहाँ उसका नाम पद्मा पड़ गया है। दूसरी धारा कोलकाता (कलकत्ता) की ओर जाती है। वहाँ मुझे हुगली भी कहते हैं।
अंत में मैं बंगाल की खाड़ी में समुद्र से मिल जाती हूँ। मुझे भारतवासी पवित्र नदी मानते हैं। गंगोत्री से निकलते समय मेरा चाँदी जैसा चमकीला रूप रहता है। किंतु मुझे दुख है कि काशी पहुँचते-पहुँचते मेरा चमकीला रंग मटमैला हो जाता है। कारखानों और शहरों का गंदा पानी मेरे जल को दूषित कर देता है। लेकिन मुझे अब इस बात की प्रसन्नता है कि इस ओर लोगों का ध्यान गया है।
मेरे जल को शुद्ध करने के प्रयास आरंभ हो गए हैं। मुझे उस दिन की प्रतीक्षा है जब मेरा जल वैसा ही स्वच्छ और निर्मल हो जाएगा जैसा गंगोत्री से निकलते समय रहता है।
Q.1. वाराणसी से आगे बढ़ने पर गंगा किस राज्य में पहुँचती है?
a. पश्चिम बंगाल
b. उत्तराखंड
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
Q.2. गंगा का जल काशी पहुँचते-पहुँचते कैसा हो जाता है ?
a. चाँदी जैसा
b. साफ़
c. चमकीला
d. गंदा व मटमैला
Q.3. गंगा किस समुद्र में मिलती है ?
a. अरब सागर
b. बंगाल की खाड़ी
c. प्रशांत महासागर
d. हिंद महासागर
Q.4. गंगा को उम्मीद है कि एक दिन उसका जल कैसा हो जाएगा?
a. सूख जाएगा
b. प्रदूषित हो जाएगा
c. तेज बहने लगेगा
d. फिर से स्वच्छ और निर्मल हो जाएगा
View full solution
गंगा की सहायक नदियों के बारे में पता लगाइए। साथ ही यह भी पता कीजिए कि उनका उद्गम स्थान कौन-सा है और उनके किनारे कौन-कौन से प्रसिद्ध नगर स्थित हैं।
गंगा की सहायक नदीउद्गम स्थलउनके किनारे बसे नगर
सोन
गोमती
दामोदर
रामगंगा
View full solution
गंगा की सहायक नदियों के बारे में पता लगाइए। साथ ही यह भी पता कीजिए कि उनका उद्गम स्थान कौन-सा है और उनके किनारे कौन-कौन से प्रसिद्ध नगर स्थित हैं।
गंगा की सहायक नदीउद्गम स्थलउनके किनारे बसे नगर
यमुना
घाघरा
गंडक
कोसी
View full solution
गंगा अपने चमकीले रंग को मटमैला होते देखकर दुखी है। यदि आपको कभी गंगा नदी से बात करने का अवसर मिले तो आपकी क्या बातचीत होगी?
View full solution

Generate a गंगा की कहानी paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App