Question types

हमारे ये कलामंदिर question types

54 questions across 9 question groups — pick any mix to generate a Rim Zim paper with step-by-step answer keys.

54
Questions
9
Question groups
5
Question types
Sample Questions

हमारे ये कलामंदिर questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

Q 1MCQ1 Mark
यात्रा से लौटने के बाद भी निशा को वे कलाकृतियाँ बार-बार क्यों याद आ रही थीं?
  • A
    उसने अपनी पाठ्यपुस्तक में उनके बारे में पढ़ा था।
  • B
    मौसी जी ने वादा किया था कि वे फिर वहाँ जाएँगे।
  • C
    यात्रा बहुत लंबी थी इसलिए उसे याद आ रही थी ।
  • गुफाओं की सभी कलाकृतियाँ बहुत आकर्षक थीं।

Answer: D.

View full solution
Q 2MCQ1 Mark
अजंता की गुफाओं में बने रंग इतने वर्षों बाद भी क्यों फीके नहीं पड़े थे?
  • A
    वे विशेष प्रकार के कागज़ पर बनाए गए थे।
  • B
    चित्रों में प्रति वर्ष फिर से नया रंग भरा जाता था।
  • रंग, फूलों जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से बनाए गए थे।
  • D
    वे सभी गुफाएँ बहुत ठंडे स्थान पर स्थित थीं।

Answer: C.

View full solution
Q 3MCQ1 Mark
निशा को अजंता और एलोरा देखकर कैसा लगा?
  • A
    उसे निराशा हुई ।
  • उसे आश्चर्य हुआ।
  • C
    उसे दुख हुआ।
  • D
    वह उदास हो गई।

Answer: B.

View full solution
Q 4MCQ1 Mark
निशा, अजंता और एलोरा जाने के लिए क्यों उत्साहित थी ?
  • A
    वह पहली बार हवाई यात्रा करने वाली थी ।
  • उसने इन गुफाओं के बारे में पुस्तकों में पढ़ा था ।
  • C
    उसे मौसी जी से एक नया खिलौना मिलने वाला था।
  • D
    उसने अजंता और एलोरा के बारे में मित्रों से सुना था ।

Answer: B.

View full solution
मान लीजिए कि आप हजारों वर्ष पहले के संसार में चले गए हैं और आपको अजंता की गुफाओं में एक नया चित्र बनाने का अवसर मिला है। आप क्या बनाएँगे और क्यों ?
View full solution
क्या आपने कभी कोई रेल यात्रा की है? अपनी किसी रेल यात्रा का कोई रोचक अनुभव साझा कीजिए। यदि आपने रेल यात्रा नहीं की हो तो अपने किसी मित्र या परिवार के सदस्य के अनुभव भी लिख सकते हैं।
Image
View full solution
एलोरा पहुँचकर निशा ने देखा कि पहाड़ों को ही काटकर लगभग तीस मंदिर बनाए गए हैं। इन मंदिरों में बहुत ही सुंदर मूर्तियाँ देखने को मिलीं। ये मूर्तियाँ केवल बौद्ध धर्म से ही संबंधित नहीं थीं, बल्कि इनमें से कुछ हिंदू और जैन धर्म से भी संबंधित थीं। इन मूर्तियों की कारीगरी देखते ही बनती थी।
बड़ी-बड़ी विशाल शिलाओं को तराशकर इतनी बड़ी-बड़ी इमारतें तथा मूर्तियाँ गढ़ी गई थीं । निशा उन्हें देख-देखकर चकित हो रही थी । कैलाश मंदिर दिखाते हुए मौसी जी ने कहा– “निशा, यह अत्यंत प्रसद्धि मंदिर है। पूरा मंदिर एक ऊँचे पहाड़ को ऊपर की ओर से तराशकर बनाया गया है। देखो, एक ही चट्टान से बनी इतनी बड़ी और सुंदर इमारत कितनी अद्भुत है!”
Q.1. पहाड़ों को काटकर कुल कितने मंदिर बनाए गए थे?
Q.2. मूर्तियाँ किन धर्मों से संबंधित थीं?
Q.3. निशा क्यों चकित हो रही थी?
Q.4. हमारे ये कलामंदिर गद्यांश में किस मंदिर के बारे में बताया गया है ?
View full solution
उसके मन में उत्सुकता थी कि ये गुफाएँ देखने में कैसी होंगी। दशहरे की छुट्टियाँ आईं तो उनका अजंता और एलोरा जाने का कार्यक्रम बन गया। रेलगाड़ी में आरक्षण छत्रपति संभाजीनगर तक था । संभाजीनगर महाराष्ट्र राज्य का एक नगर है।
संभाजीनगर पहुँचते-पहुँचते रात हो गई । निशा और मौसी ने स्टेशन पर ही विश्रामगृह में रात बिताई। दूसरे दिन बड़े सवरे ही उठकर वे बस से अजंता की ओर चल दीं। वहाँ से अजंता लगभग सौ किलोमीटर दूर है।
Q.1. किसके मन में उत्सुकता थी?
a. निशा के
b. मौसी के
c. मामा के
d. नानी के
Q.2. रेलगाड़ी में आरक्षण कहाँ तक के लिए कराया गया था ?
a. अजंता तक
b. एलोरा तक
c. छत्रपति शिवाजी नगर तक
d. छत्रपति संभाजीनगर तक
Q.3. विश्रामगृह में कौन रुका ?
a. निशा
b. मौसी
c. विकल्प a. तथा b.
d. वे बस से किस ओर चल दिए ?
Q.4. वे बस से किस ओर चल दिए ?
a. एलोरा
b. अजंता
c. संभाजीनगर
d. मुंबई
View full solution
नीचे अजंता का एक मानचित्र दिया गया है। इस वर्णन और मानचित्र की सहायता से नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर खोजिए-
Image
Q.1. चारों दिशाओं में से कौन-सी दिशा का संकेत दिया गया है?
Q.2. “आप यहाँ हैं” से क्या आशय है?
Q.3. कुंड का क्या नाम है ?
View full solution
नीचे अजंता का एक मानचित्र दिया गया है। इस वर्णन और मानचित्र की सहायता से नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर खोजिए-
Image
Q.1. नदी का क्या नाम है?
Q.2. कुल कितनी गुफाएँ दिखाई गई हैं?
Q.3. चारों दिशाओं में से कौन-सी दिशा का संकेत दिया गया है?
View full solution

Generate a हमारे ये कलामंदिर paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App