Question types

मेरा बचपन question types

26 questions across 6 question groups — pick any mix to generate a Rim Zim paper with step-by-step answer keys.

26
Questions
6
Question groups
5
Question types
Sample Questions

मेरा बचपन questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

लेखक अपने बचपन में खेलने के लिए स्वयं गुल्ली बना लेते थे। आप कौन-कौन से खेल-खिलौने स्वयं बना लेते हैं? किसी एक को बनाकर कक्षा में लेकर आइए और अपने समूह के साथ मिलकर खेलिए ।
View full solution
अनेक बच्चे कपड़े धोने के लिए काम में आने वाली ‘ थापी’ को बल्ले की तरह उपयोग कर लेते हैं। आप अपने घर या पास-पड़ोस की किन वस्तुओं को खेल-खिलौने की तरह उपयोग में लेते हैं ?
View full solution
अब भी कभी लड़कों को गुल्ली-डंडा खेलते देखता हूँ तो जी लोट-पोट हो जाता है कि इनके साथ जाकर खेलने लगूँ। न लॉन की जरूरत, न कोर्ट की, न थापी की, मजे से किसी पेड़ से एक टहनी काट ली, गुल्ली बना ली और दो आदमी भी आ गए तो खेल शुरू हो गया । विलायती खेलों में सबसे बड़ा ऐब है कि उनके सामान महँगे होते हैं।
पर हम अंग्रेज़ी चीज़ों के पीछे ऐसे दीवाने हो रहे हैं कि अपनी सभी चीज़ों से अरुचि हो गई है। हमारे स्कूलों में हरेक लड़के से तीन-चार रुपये सालाना केवल खेलने की फीस ली जाती है। किसी को यह नहीं सूझता कि भारतीय खेल खिलाएँ जो बिना दाम, कौड़ी के खेले जाते हैं।
Q.1. विलायती खेलों का सबसे बड़ा ऐब क्या है?
Q.2. अपनी चीज़ों से अरुचि होने का क्या कारण है?
Q.3. लेखक भारतीय खेलों को प्राथमिकता क्यों देते हैं?
Q.4. स्कूलों में खेलने की कितनी फीस ली जाती थी?
View full solution
हाय बचपन! तेरी याद नहीं भूलती। वह कच्चा टूटा घर, वह पयाल का बिछौना, वह नंगे बदन, नंगे पाँव खेतों में घूमना, आम के पेड़ों पर चढ़ना, सारी बातें आँखों के सामने फिर रही हैं।
मैं अपने चचेरे भाई हलधर के साथ दूसरे गाँव में एक मौलवी साहब के यहाँ पढ़ने जाया करता था। मेरी उम्र आठ साल थी, हलधर मुझसे दो साल जेठे थे। हम दोनों प्रात:काल मटर और जौ का चबेना लेते थे।
Q.1. लेखक बचपन की किन-किन बातों को याद करते हैं?
a. पयाल का बिछौना
b. नंगे पाँव खेतों में घूमना
c. आम के पेड़ों पर चढ़ना
d. इनमें सभी
Q.2. हलधर तथा लेखक में क्या संबंध था ?
a. चचेरे भाई
b. ममेरे भाई
c. मित्र
d. मौसेरे भाई
Q.3. लेखक की आयु कितनी थी ?
a. सात वर्ष
b. आठ वर्ष
c. दस वर्ष
d. नौ वर्ष
Q.4. दोनों दूसरे गाँव में क्यों जाते थे?
a. खेलने
b. रामलीला में भाग लेने
c. पढ़ने
d. आम तोड़ने
View full solution
अब आप चित्र में दिखाई गई प्रसिद्ध पैरालंपिक महिला खिलाड़ी के बारे में पता लगाइए। इसके लिए आप अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा अन्य स्रोतों की सहायता ले सकते हैं।
View full solution
नीचे दिन के चार पहर दर्शाए गए हैं। आप इन पहरों में क्या-क्या करते हैं, लिखिए या चित्र बनाइए-
1. प्रातः 6 बजे से 9 बजे
2. 9 बजे से 12 बजे
3. 12 बजे से 3 बजे
4. 3 बजे से 6 बजे
View full solution
View full solution

Generate a मेरा बचपन paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App