Question types

तीन मछलियाँ question types

37 questions across 9 question groups — pick any mix to generate a Rim Zim paper with step-by-step answer keys.

37
Questions
9
Question groups
5
Question types
Sample Questions

तीन मछलियाँ questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

Q 1MCQ1 Mark
मछुआरों के जाल में कौन-कौन सी मछलियाँ फँस गईं ?
  • A
    अनागतविधाता, प्रत्युत्पन्नमति और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ
  • प्रत्युत्पन्नमति, यद्भविष्य और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ
  • C
    अनागतविधाता और अन्य सभी बड़ी-बड़ी मछलियाँ
  • D
    प्रत्युत्पन्नमति, यद्भविष्य और अनागतविधाता

Answer: B.

View full solution
Q 2MCQ1 Mark
मछुआरों ने प्रत्युत्पन्नमति को जाल में से बाहर क्यों फेंक दिया?
  • उन्हें जीवित मछलियाँ चाहिए थीं।
  • B
    उन्हें प्रत्युत्पन्नमति सुंदर नहीं लगी।
  • C
    जाल में बहुत अधिक मछलियाँ थीं।
  • D
    उनसे जाल उठाया नहीं जा रहा था।

Answer: A.

View full solution
Q 3MCQ1 Mark
मछुआरों की बातें सुनकर सभी मछलियों ने सभा क्यों की?
  • A
    गप-शप के लिए
  • अपने प्राण बचाने हेतु कोई उपाय ढूँढ़ने के लिए
  • C
    मछुआरों को अपने जाल में फँसाने के लिए
  • D
    पास के दूसरे सरोवर में जाने के लिए

Answer: B.

View full solution
Q 4MCQ1 Mark
अनागतविधाता को बहुत बुद्धिमती किस कारण से बताया गया है?
  • नाम के अनुरूप स्वभाव होने के कारण
  • B
    सब कुछ भाग्य के भरोसे छोड़ देने और चिंता न करने के कारण
  • C
    भविष्य की संभावित समस्याओं का हल पहले से ही निकाल लेने के कारण
  • D
    श्रम और चिंतन से बचने की प्रवृत्ति के कारण

Answer: A.

View full solution
( ने, में, को, के, का, की, पर )
उत्तर भारत ‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ एक सुंदर सरोवर‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ तीन मछलियाँ रहती थीं।
View full solution
( ने, में, को, के, का, की, पर )
वह कहने लगी कि मैं तो अपने इस पुराने निवास स्थान ‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾‾ छोड़कर कहीं नहीं जाऊँगी।
View full solution
मछुआरों की बातें तीनों मछलियों ने सुन लीं । उन्होंने तुरंत सरोवर की सभी मछलियों को बुलाकर एक सभा की। अनागतविधाता ने सब मछलियों को संबोधित करके बताया कि दो मछुआरे अगले दिन सवेरे सरोवर पर जाल डालकर सब मछलियों को पकड़ने की योजना बना रहे हैं। यह सुनकर सब मछलियाँ भयभीत हो गईं और पूछने लगा कि क्या करना चाहिए। अनागतविधाता ने कहा कि इस संकट से बचने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि सवेरा होने से पहले हम सब यह सरोवर छोड़कर पास के दूसरे सरोवर में चले जाएँ।
इस पर प्रत्युत्पन्नमति ने कहा कि मैं तो यहीं रहूँगी और यदि मछुआरे आएँगे तो उस समय की परिस्थिति देखकर कुछ उपाय ढूँढ़ लूँगी। यद्भविष्य तो स्वभाव से ही आलस्यमयी थी। वह कहने लगी कि मैं तो अपने इस पुराने निवास स्थान को छोड़कर कहीं नहीं जाऊँगी।
भाग्य में जो लिखा होगा वही होगा, मुझे कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। यदि भाग्य में बचना लिखा होगा तो हम सब बच ही जाएँगे। हो सकता है मछुआरे आएँ ही नहीं। इसके पश्चात अनागतविधाता और बहुत-सी मछलियाँ घर छोड़कर पास के दूसरे सरोवर में चली गईं। प्रत्युत्पन्नमति, यद्भविष्य और कुछ अन्य मछलियाँ जो यद्भविष्य की राय से सहमत थीं, वहीं रहीं।
Q.1. सभा में आने वाले संकट के लिए सभी मछलियों को किसने संबोधित किया?
Q.2. मछुआरे किसकी योजना बना रहे थे ?
Q.3. सरोवर कब तक तथा क्यों छोड़ने के लिए अनागतविधाता ने कहा ?
Q.4. कौन-कौन सी मछलियाँ दूसरे सरोवर चली गईं?
View full solution
बहुत समय पहले की बात है। उत्तर भारत के एक सुंदर सरोवर में तीन मछलियाँ रहती थीं जिनमें गाढ़ी मित्रता थी। तीनों मछलियाँ सरोवर की अन्य मछलियों के साथ मिल-जुलकर विनोद और सैर करती रहती थीं। इनमें से पहली मछली का नाम था अनागतविधाता ।
वह बहुत बुद्धिमती थी और अपने नाम के अनुसार भविष्य की संभावित समस्याओं का हल पहले से ही निकालकर रखती थी। दूसरी मछली का नाम था प्रत्युत्पन्नमति। जैसा उसका नाम था वैसी ही तीक्ष्ण और तीव्र उसकी बुद्धि थी।
वह भविष्य की किसी भी आशंकित समस्या का पहले से समाधन करने की आवश्यकता नहीं समझती थी क्योंकि उसकी सूझ-बूझ इतनी पैनी थी कि वह समय पड़ने पर किसी भी उलझन का हल क्षण भर में निकाल लेती थी। तीसरी मछली का नाम था यद्भविष्य। अपने नाम के अर्थ को वह भी सार्थक करती थी। वह किसी भी संकट की संभावना पर ध्यान नहीं देती थी तथा श्रम और चिंतन से बचती थी।
उसका मत था कि यत्न करने और सोचने-विचारने से कोई लाभ नहीं क्योंकि ‘जो होना होगा सो तो होगा ही’ इसलिए सब कुछ भाग्य के भरोसे छोड़ देना चाहिए और निश्चिंत होकर आनंद से रहना चाहिए।
Q.1. उत्तर भारत के सरोवर में कितनी मछलियों के बीच गहरी दोस्ती थी ?
a. दो मछलियों के बीच
b. तीन मछलियों के बीच
c. चार मछलियों के बीच
d. पाँच मछलियों के बीच
Q.2. इनमें से कौन – सी मछली भविष्य में होने वाली समस्याओं का अंदाज़ा लगा लेती थी?
a. अनागतविधाता मछली
b. प्रत्युत्पन्नमति मछली
c. यद्भविष्य मछली
d. सरोवर की अन्य मछली
Q.3. इनमें से प्रत्युत्पन्नमति मछली की विशेषता है-
a. भाग्य के भरोसे रहना
b. तात्कालिक उपाय खोजना
c. आलस करना
d. भविष्य के विषय में जानना
Q.4. ‘जो होना होगा सो तो होगा ही’ – ऐसा कौन सी मछली सोचती थी?
a. अनागतविधाता मछली
b. प्रत्युत्पन्नमति मछली
c. यद्भविष्य मछली
d. अनागतविधाता, प्रत्युत्पन्नमति और यद्भविष्य तीनों
View full solution
दिए गए विराम चिह्नों में से उचित विराम चिह्न का प्रयोग करते हुए नीचे दिए गए वाक्यों को पुनः अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए-
? , l ! " " -
View full solution
View full solution
स्तंभ 'क'स्तंभ 'ख'
Q.1. सुंदरa. बुद्धिमती
Q.2. अनागतविधाताb. आलसी
Q.3. प्रत्युत्पन्नमतिc. मछलियाँ
Q.4. बड़ी-बड़ीd. तीक्ष्ण और तीव्र बुद्धि
Q.5. यद्भविष्यe. सरोवर
View full solution

Generate a तीन मछलियाँ paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App