Question 311 Markहाथ लगनाAnswerकुछ मिल जाना। वाक्य : जीवन में परिश्रम करने पर सफलता हाथ लगती है।View full question & answer→
Question 321 Markहाथ को हाथ न सूझनाAnswerकुछ भी न दिखाई देना। वाक्य : घुप अंधेरी रात में हाथ को हाथ नहीं सूझता है। View full question & answer→
Question 331 Markहाथ साफ करनाAnswerगायब करना, चोरी करना। वाक्य : बस में किसी ने कन्हैया की जेब पर हाथ साफ कर दिया। View full question & answer→
Question 341 Markहाथ पैर फूल जानाAnswerभय या शोक से घबरा जाना। वाक्य : हथियारबन्द डाकुओं को देखकर सेठजी के हाथ-पैर फूल गये। View full question & answer→
Question 351 Markसत्यानाश करनाAnswerसब कुछ नष्ट करना। वाक्य : केशव ने चिड़िया के अण्डे फोड़कर सत्यानाश कर दिया। View full question & answer→
Question 361 Markशहद लगाकर चाटनाAnswerतुच्छ वस्तु को महत्त्व देना। वाक्य : स्वार्थी दुष्ट लोग अपना काम निकालने के लिए हर समय शहद लगाकर चाटने में लगे रहते हैं। View full question & answer→
Question 371 Markलोहा माननाAnswerअधीनता स्वीकार करना। वाक्य : बांग्लादेश के युद्ध में पाकिस्तानी सेना को भारतीयों का लोहा मानना पड़ा। View full question & answer→
Question 381 Markलकीर का फकीर होनाAnswerअन्धविश्वास होना, पुरानी प्रथा पर चलना। वाक्य : वैज्ञानिक प्रगति के इस युग में भी लोग लकीर के फकीर हो रहे हैं। View full question & answer→
Question 391 Markरोंगटे खड़े होनाAnswerडर से रोमांचित होना। वाक्य : ताड़का राक्षसी के उत्पात से सभी ऋषि-मुनियों के रोंगटे खड़े हो गये। View full question & answer→
Question 401 Markमुँह में पानी आनाAnswerलालच करना। वाक्य : स्वादिष्ट भोजन एवं मिठाइयाँ देखकर मुँह में पानी आ ही जाता है। View full question & answer→
Question 411 Markमुंह काला होनाAnswerकलंक लगना या बदनामी होना। वाक्य : बुरी संगति में पड़ने से राजू का मुंह काला हुआ। View full question & answer→
Question 421 Markभीगी बिल्ली बननाAnswerडर के मारे चुप रहना। वाक्य : कमजोर लोग चोर-लुटेरों के सामने भीगी बिल्ली बन जाते हैं। View full question & answer→
Question 431 Markबाल बाँका न होनाAnswerकुछ हानि न होना। वाक्य : जाको राखे साइयाँ मार सके न कोय। बाल न बाँका कर सके जो जग बैरी होय। View full question & answer→
Question 441 Markनाक में दम होनाAnswerपरेशान रहना। वाक्य : खाँसी-जुकाम,के कारण मेरी नाक में दम है। View full question & answer→
Question 451 Markदाल न गलनाAnswerरौब न चलना। वाक्य : यहाँ आपकी दाल नहीं गलेगी, अत: आप चुपचाप चले जाइये। View full question & answer→
Question 461 Markतूती बोलनाAnswerआतंक होना या दबदबा होना। वाक्य : चुनाव आने पर नेताजी की तूती बोलने लगी। View full question & answer→
Question 471 Markतिल का ताड़ बनानाAnswerछोटी सी बात को बहुत बढ़ा, चढ़ाकर कहना। वाक्य : अरे रमेश, तुम क्यों तिल का ताड़ बनाकर लोगों से झगड़ते रहते हो?View full question & answer→
Question 481 Markताड़ लेनाAnswerपहले से अनुमान कर लेना। वाक्य : चोर को देखते ही पुलिस आसानी से ताड़ लेती है। View full question & answer→
Question 491 Markजान निकलनाAnswerबहुत अधिक परेशान होना। वाक्य : परिवार के लोगों के लगातार बीमार रहने से बाबूलाल की जान निकलने लगी। View full question & answer→
Question 501 Markछाती पीटनाAnswerरोना, विलाप करना। वाक्य : राम के वन जाते ही राजा दशरथ छाती पीटने लगे। View full question & answer→