Question types

पूरकवाचन(महा - भारत) question types

20 questions across 3 question groups — pick any mix to generate a HINDI - A (वसंत) paper with step-by-step answer keys.

20
Questions
3
Question groups
5
Question types
Sample Questions

पूरकवाचन(महा - भारत) questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

तुमने पुस्तक में पढ़ा कि महाभारत कथा कंठस्थ करके सुनाई जाती रही है। कंठस्थ कराने की क्रिया उस समय इतनी महत्त्वपूर्ण क्यों रही होगी? तुम्हारी समझ से आज के जमाने में कंठस्थ करने की आदत कितनी उचित है?
View full solution
(A) द्रौपदी के पास एक 'अक्षयपात्र' था, जिसका भोजन समाप्त नहीं होता था। अगर तुम्हारे पास ऐसा ही एक पात्र हो, तो तुम क्या करोगे?
(B) यदि ऐसा कोई पात्र तुम्हारे स्थान पर तुम्हारे मित्र के पास हो, तो तुम क्या करोगे?
View full solution
महाभारत के समय में राजा के बड़े पुत्र को अगला राजा बनाने की परंपरा थी। इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए बताओ कि तुम्हारे अनुसार किसे राजा बनाया जाना चाहिए था-युधिष्ठिर या दुर्योधन को? अपने उत्तर का, कारण भी बताओ।
View full solution
महाभारत के कुछ पात्रों के द्वारा कही गई बातें नीचे दी गई हैं। इन बातों को पढ़कर उन पात्रों के बारे में तुम्हारे मन में क्या विचार आते हैं
(A) शांतनु ने केवटराज से कहा- "जो माँगीगे दूंगा, यदि वह मेरे लिए अनुचित न हो।"
(B) दुर्योधन ने कहा- "अगर बराबरी की बात है, तो मैं आज ही कर्ण को अंग देश का राजा बनाता हूँ।"
(C) धृतराष्ट्र ने दुर्योधन से कहा- "बेटा मैं तुम्हारी भलाई के लिए कहता हूँ कि पांडवों से वैर न करो। वैर दुख और मृत्यु का कारण होता है।"
(D) द्रौपदी ने सारथी प्रतिकामी से कहा- "रथवान! जाकर उन हरानेवाले जुए के खिलाड़ी से पूछो कि पहले वह अपने को हारे थे या मुझे?"
View full solution
नीचे लिखे वाक्यों को पढ़ो। सोचकर लिखो कि जिन शब्दों के नीचे रेखा खींची गई है, उनके अर्थ क्या हो सकते हैं?
(A) गंगा के चले जाने से शांतनु का मन विरक्त हो गया।
(B) द्रोणाचार्य ने द्रुपद से कहा- जब तुम राजा बन गए, तो ऐश्वर्य के मद में आकर तुम मुझे भूल
(C) दुर्योधन ने धृतराष्ट्र से कहा- "पिता जी, पुरवासी तरह-तरह की बातें करते हैं।"
(D) स्वयंवर मंडप में एक वृहदाकार धनुष रखा हुआ था।
(E) चौसर का खेल कोई हमने तो ईजाद किया नहीं।
View full solution
महाभारत के युद्ध में दोनों पक्षों को बहुत हानि पहुँची। इस युद्ध को ध्यान में रखते हुए युद्धों के कारणों और परिणामों के बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखो। शुरुआत हम कर देते हैं
(1) युद्ध में दोनों पक्षों के असंख्य सैनिक मारे जाते हैं।
(2) ____________________
(3) ____________________
(4) ____________________
(5) ____________________
(6) ____________________
View full solution
युधिष्ठिर ने आचार्य द्रोण से कहा- "अश्वत्थामा मारा गया, मनुष्य नहीं, हाथी।" युधिष्ठिर सच बोलने के लिए प्रसिद्ध थे। तुम्हारे विचार से उन्होंने द्रोण से सच कहा था या झूठ? अपने उत्तर का कारण भी बताओ।
View full solution
लाख के भवन से बचने के लिए विदुर ने युधिष्ठिर को सांकेतिक भाषा में सीख दी थी। आजकल गुप्त भाषा का इस्तेमाल कहाँ-कहाँ होगा? तुम भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गुप्त भाषा बना सकते हो। इस भाषा को वही समझ सकेगा, जिसे तुम यह भाषा सिखाओगे। ऐसी ही एक भाषा बनाकर अपने दोस्त को एक संदेश लिखो।
View full solution

Generate a पूरकवाचन(महा - भारत) paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App