Questions

संवाद लेखन

🎯

Test yourself on this topic

2 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
अपने विद्यालय के नाट्य उत्सव के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करने के लिए एक प्रतिष्ठित नाटककार को आमंत्रित करने आप उनसे मिलते हैं। आप दोनों के बीच हुए संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए।
Answer
मैं : नमस्कार सर, क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?
रविनारायण : हाँ बेटे, अंदर आओ।
मैं : धन्यवाद सर।
रविनारायण : बैठो बेटा, बताओ कैसे आना हुआ?
मैं : श्रीमान, हमारे विद्यालय में अगले सप्ताह शनिवार को नाट्य उत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुझे आपकी सहायता की आवश्यकता है।
रविनारायण : बोलो बेटे, मैं किस प्रकार तुम्हारी सहायता कर सकता हूँ?
मैं : श्रीमान, हमारे प्रधानाचार्य महोदय और हम सभी विद्यार्थी चाहते हैं कि इस अवसर पर उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता हेतु आप विद्यालय में पधारें।
रविनारायण : ठीक है बेटा, मैं अवश्य आऊँगा। यह बताओ कि तुम सब विद्यार्थी इस अवसर पर विद्यालय में कौन से नाटक का मंचन कर रहे हो?
मैं : श्रीमान, हमारे विद्यालय में महाकवि कालिदास द्वारा रचित नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम का मंचन किया जा रहा है।
रविनारायण : अरे वाह ! ये तो बहुत सुंदर नाटक है।
मैं : जी श्रीमान, तो आप इस अवसर पर पधार रहे हैं?
रविनारायण : जी बेटा, मैं जरुर आऊँगा।
मैं : ठीक है श्रीमान, अब मुझे आज्ञा दीजिए, नमस्कार श्रीमान।
View full question & answer
Question 25 Marks
अध्यापक और अनुपस्थित रहनेवाले छात्र राहुल के बीच संवाद लिखिए।
Answer
राहुल - (कक्षा के बाहर से) गुरु जी! क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?
अध्यापक - हाँ-हाँ, आओ। इतनी देर से क्यों आए ?
राहुल - (कक्षा में आकर) प्रणाम गुरु जी !
अध्यापक - तुम काफी दिनों के बाद विद्यालय आए हो।
राहुल - गुरु जी, क्षमा करें। मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। आज भी मैं डॉक्टर से दवा लेकर आ रहा हूँ। इसलिए देर हो गई।
अध्यापक - अच्छा-अच्छा, बैठो। बेटा, तुम्हें क्या हो गया था?
राहुल - गुरु जी, मुझे पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा है और ठीक होने का नाम नहीं ले रहा।
अध्यापक - बेटा, बुखार होने पर रक्त की जाँच अवश्य करा लेनी चाहिए, क्योंकि इन दिनों शहर में मलेरिया ने जोर मारा हुआ है।
राहुल - ठीक है गुरु जी, मैं आज ही अपने डॉक्टर से बात करके खून की जाँच करा लूँगा।
View full question & answer
संवाद लेखन - HINDI - B (स्पर्श) STD 9 Questions - Vidyadip