Questions

2 Marks Question(गद्य)

🎯

Test yourself on this topic

4 questions · timed · auto-graded

Question 12 Marks
महादेव जी की लिखावट की क्या विशेषताएँ थी? शुक्र तारे के समान पाठ के आधार पर लिखिए।
Answer
महादेव जी द्वारा अखबारों में लिखे कॉलम बेजोड़ होते थे। वे गाँधी जी की सीख को पूरी तरह अपनाते थे कि किसी से भी कटुतापूर्ण विवाद न किया जाए। सत्यनिष्ठा से निकले तर्क को भी शालीनता के साथ, विवेक पूर्वक प्रस्तुत किया जाए। यही महादेव भाई के लेख व लिखावट की विशेषताएँ थीं।
View full question & answer
Question 22 Marks
रामन् के लिए नौकरी संबंधी कौन सा निर्णय कठिन था?
Answer
रामन् उस जमाने के हिसाब से सरकारी विभाग में एक प्रतिष्ठित अफसर के पद पर तैनात थे। जहाँ उन्हें मोटी तनख्वाह के साथ-साथ अनेक सुविधाएँ भी उपलब्ध थीं। जब आशुतोष मुखर्जी ने रामन् के समक्ष कलकत्ता विश्वविघालय में प्रोफ़ेसर के पद को ग्रहण करने का प्रस्ताव रखा तब रामन् के लिए नौकरी संबंधी यह निर्णय कठिन था। प्रोफ़ेसर की नौकरी की तुलना में उनकी सरकारी नौकरी ज़्यादा वेतन तथा सुख-सुविधाओं से भरी थी। इस प्रकार उस नौकरी को छोड़कर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की नौकरी करने का फैसला भी बहुत कठिन था।
View full question & answer
Question 32 Marks
उफ, तुम कब जाओगे, अतिथि? इस प्रश्न के द्वारा लेखक ने पाठकों को क्या सोचने पर विवश किया है?
Answer
इस प्रश्न द्वारा लेखक ने पाठकों को यह सोचने पर मजबूर किया है कि अच्छा अतिथि कौन होता है? वह, जो पहले से अपने आने की सूचना देकर आए और एक-दो दिन मेहमानी कराके विदा हो जाए न कि वह, जिसके आगमन के बाद मेज़बान वह सब सोचने को विवश हो जाए, जो इस पाठ का मेज़बान निरन्तर सोचता रहा। उफ! शब्द द्वारा मेज़बान की उकताहट को दिखाया गया है।
View full question & answer
Question 42 Marks
दुःख का अधिकार पाठ के आधार पर बताइए मनुष्य के जीवन में पोशाक का क्या महत्व है?
Answer
i. उसकी पोशाक ही समाज में उसका दर्जा तय करती है।
ii. पोशाक ही मनुष्य के उन्नति के बन्द दरवाजे खोल देती है।
iii. पोशाक व्यक्तियों को समाज की विभिन्न श्रेणियों में बाँटती है।
View full question & answer
2 Marks Question(गद्य) - HINDI - B (स्पर्श) STD 9 Questions - Vidyadip