Questions

अनुच्छेद लेखन (5M)

🎯

Test yourself on this topic

3 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
मेरे सपनों का देश विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए।
देश और देशवासियों का अनोखा संबंध
मेरी कल्पनाओं का देश - खूबियाँ और मंज़िलें
देश-निर्माण में बतौर नागरिक मेरा योगदान
हमें किन प्रयासों की जरूरत है?
Answer
मेरे सपनों का देश, विशेष संकेत बिंदुओं पर आधारित है, जो मेरी कल्पनाओं को नए आयाम देते हैं। देश और देशवासियों के बीच एक अनोखा संबंध होना चाहिए, जो सहयोग, समर्थन और समरसता पर आधारित है। मेरा सपना मेरे देश को एक सशक्त, समृद्ध और सहानुभूति-पूर्ण समाज बनाने की है, जहाँ हर व्यक्ति को अपने कौशल के अनुसार मौका मिले। मेरी कल्पनाएँ देश की खूबियों और मंजिलों की ओर दिशा में मुझे प्रेरित करती हैं। देश-निर्माण में, मैं एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में योगदान करना चाहता हूँ, जो सामाजिक सुधार, शिक्षा, स्वच्छता, और सामर्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय रहूँ।
हमें एक सजीव समाज बनाने के लिए साझा प्रयास करने की आवश्यकता है, जो असमानता, भ्रष्टाचार, और जातिवाद के खिलाफ खड़ा हो। हमें शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कर नये दिशानिर्देश स्थापित करने, युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करने, और गरीबी को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध रहने की आवश्यकता है। सपनों का देश वह होता है जो अपने नागरिकों को जीवन के हर क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करता है।
View full question & answer
Question 25 Marks
गाँवों की बदलती तस्वीर विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
रहन-सहन का स्तर
शिक्षा और आधुनिकता
भविष्य की संभावनाएँ
Answer

गाँवों की बदलती तस्वीर

गाँवों में बदलाव आ रहा है। वे तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। लग्जरी और महंगी गाड़ियाँ, आलीशान मकान गाँवों की शोभा बढ़ा रहे हैं। हर घर में टेलीविजन पहुँच रहा है। महंगे मोबाइल फोन गाँवों के लोगों के हाथों में देखे जा सकते हैं। चूल्हे की जगह गैस और गोबर गैस ले रही हैं। कुछ साल पहले तक शहरों के बड़े घरों में लगने वाली फाल सिलिंग अब गाँव के लोग भी लगवाने लगे हैं। किसी ने सच ही तो कहा है कि गाँवों की तरक्की से ही देश की तरक्की मुमकिन है और शहरी चमकदमक वक्त के साथ अब गाँवों में भी देखने को मिल रही है। बैलगाड़ी व ऊंटगाड़ी को अब ट्रैक्टरट्रैलियों ने पीछे छोड़ दिया है। गाँव के पास ही कारखाना लगने से कई नौजवानों को इस में कामधंधा मिला है। इस से लोगों के घरों में पैसा आने लगा, जिस से गाँव वाले अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करते हैं। इस से देखते ही देखते गाँव की सूरत बदल गई है पिछले 20 सालों से देश में आई संचार क्रांति के साथ ही मौडर्न खेतीबारी ने गाँव की जिंदगी की तस्वीर ही बदल कर रख दी है।
पहले के जो गाँव थे वह गाँव शिक्षा के छेत्र में पिछड़े हुए थे लेकिन अब लगभग सभी गाँवों में स्कूल खुल चुके हैं और गाँव के लोगों को आसानी से शिक्षा प्राप्त हो रही है। पहले जब गाँव के बच्चो को पढ़ाना होता था तो उनको शहर पढ़ने के लिए भेजा जाता था। लेकिन अब सभी गाँव मैं ही स्कूल खुल गए हैं जहां पर सभी बच्चे पढ़ सकते हैं, बच्चों के साथ साथ गाँव के लोगो को भी प्रौढ़ शिक्षा दी जाती हैं जिससे गाँव का किसान शिक्षित होगा। पुराने जमाने में शहर के लोग ही सफलता प्राप्त करते थे लेकिन आज के जमाने में गाँव के सभी लोग सफलता की ओर बढ़ रहे हैं । गाँव के बच्चे गाँव में पढ़ाई कर शहर में ग्रेजुएशन करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर नौकरियां करने लगे हैं जिससे किसान का विकास हो रहा है। खेती के साथ साथ रोजगार भी मिल रहा है। शहरों के साथ साथ हमारे देश के गाँव का भी विकास हुआ है और गाँव के किसान अपनी जिंदगी खुशी से जी रहे हैं। हमारे देश को समृद्धशाली देश बनाने के लिए हमें हमारे गाँव के किसानों को समृद्धशाली बनाना होगा जिससे हमारा देश विकासशील देश बन सकेगा। वास्तव मे गाँव का स्वरूप तेजी से बदल रहा हैं।

View full question & answer
Question 35 Marks
प्रकृति पर अगर गाज गिरती रहेगी
समझ लो मनुष्यता सिसकती रहेगी
विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए।
मानव प्रकृति का अभिन्न अंग
संतुलन बनाना
तापमान वृद्धि में रोक
Answer
मानव प्रकृति का एक अभिन्न अंग है। हमारी भलाई प्रकृति की भलाई पर निर्भर करती है। प्रकृति पर गाज गिरने का अर्थ है कि हम प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुध दोहन कर रहे हैं, प्रदूषण फैला रहे हैं ओर जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा दे रहे हैं।
प्रकृति और मानव के बीच एक संतुलन होना आवश्यक है। यदि हमने इस संतुलन को बिगाड़ा तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। तापमान में वृद्धि, समुद्र का जलस्तर बढ़ना, प्राकृतिक आपदाएँ और जैव विविधता का क्षरण जैसे समस्याएँ पहले से ही सामने आ रही हैं।
यदि हमने समय रहते कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में मानवता को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। हमें प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा, प्रदूषण को कम करना होगा और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाना होगा। तापमान वृद्धि में रोक लगाने के लिए वैश्विक स्तर पर एकजुट होकर काम करना होगा।
अंत में, याद रखें कि प्रकृति हमारा घर है। हमें इसे बचाना है तो हमें अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा।
View full question & answer
अनुच्छेद लेखन (5M) - HINDI - B (स्पर्श) STD 9 Questions - Vidyadip