Questions

पत्र - Second Exam

🎯

Test yourself on this topic

5 questions · timed · auto-graded

Question 16 Marks
अपने पिता को प्रवास में जाने की अनुमती मांगते हुए पत्र लिखिए
Answer
जीवनभारती छात्रालय,स्टेशन रोड, दाहोद,
$30$ सित्तंबर, $2016$
आदरणीय पिताजी,
सादर प्रणाम,
आपका पत्र मिला। सबकी कुशलता जानकर बड़ी खुशी हुई। आप मेरी जरा भी चिंता न करें मैं यहाँ कुशल हुँ।
आपको सुचित करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि हमारी कक्षा के सब विद्यार्थी अगले महीने की $19$ तारीख को मुंबई जानेवाले हैं। मैं भी उस प्रवास में सम्मिलित होना चाहता हूँ। स्कूल-बस की व्यवस्था की गई है। यह प्रवास पाँच दिन का रहेगा
और $1000$ रूपए का खर्च आएगा। इस प्रवास में बहुत से दर्शनीय स्थल देखने को मिलेंगे। मेरे सभी साथी साहिल, श्रेया, जाकिर, गुरमीत और मनीष भी इस प्रवास में जानेवाले हैं। मैं भी इस प्रवास में शामिल होना चाहता हूँ। आप पत्र द्वारा इस प्रवास
के लिए मुझे अनुमति देने और $1000$ रुपए मनीआर्डर से भेजने की कृपा करें।
पूजनीया माताजी को सादर प्रणाम।
आपका आज्ञाकारी
पुत्र, मनोज
View full question & answer
Question 26 Marks
अपने मुहल्ले में फैली गंदगी के बारे में स्वास्थ्य  अधिकारी को पत्र लिखिए।
Answer
ता. $23$, मई, $2014$ सेवा में,
स्वास्थ्य अधिकारी महोदय,
महानगरपालिका, बड़ौदा
श्रीमान,
सविनय निवेदन है कि मैं 'गायत्री मुहल्ले' में रहता हूँ। यह मुहल्ला पिछले कई दिनों से ठीक से साफ़ नहीं हो रहा है। आजकल शादी का मौसम है। रास्ते में गंदकी फैली है। पास के कूड़ेदान में सब जूठन डाल जाते हैं । बदबू के कारण पिछले दो
दिन से तो यह हाल हो गया है कि वहाँ से आना जाना भी मुश्किल हो गया है। आने-जाने वाले सभी लोग परेशान हो रहे हैं। यदि गंदगी शीघ्र न हटाई गई तो मुहल्लेभर में बीमारी फैल जाने का डर है।
आशा है आप शीघ्र ही उसे हटवाने की व्यवस्था करेंगे।
आपका विनम्र सेवक
रमेशभाई परमार
गात्रयी मुहल्ला, बड़ौदा
View full question & answer
Question 36 Marks
जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित रहने के लिए  मित्र को पत्र लिखिए।
Answer
$81$, गुरुनगर सोसायटी,लिंबायत, सूरत-$394210$
$9$ अगस्त, $2015$
प्रिय मित्र सोहम,
सप्रेम स्मरण।
तुम्हें यह जानकर खुशी होगी कि अगले रविवार को मेरा जन्मदिन है। इस बार तो छुट्टी के दिन ही मेरा जन्मदिन है, इसीलिए मैं अपने सभी मित्रों को बुलाना चाहता हूँ और उन सबको आज निमंत्रण भेज रहा हूँ।
तुम जानते ही हो कि सालगिरह का दिन कितने आनंद का दिन होता है। उस दिन हमारे कई रिश्तेदार भी यहाँ आयेंगे। प्रशांत, साजिद, उदय, सानिया आदि सब अवश्य आएँगे। मैं चाहता हूँ कि तुम भी उस दिन यहाँ जरूर आओ । यदि
तुम नहीं आओगे तो हम सबको बुरा लगेगा। हम तो उस दिन सारा समय आनंद में बिताना चाहते हैं । दिनभर भोजन, जलसा, खेल आदि होगा और रात को सिनेमा देखने भी जाएँगे। मुझे आशा है कि इस अवसर पर तुम जरूर आओगे और मेरे
उत्साह और आनंद को बढ़ाओगे।
तुम्हारे माता-पिता को सादर चरण - स्पर्श। छोटे भाई कमल और बहन हेतल को प्यार। तुम्हारे आगमन की प्रतीक्षा करूँगा।
तुम्हारा मित्र,
विक्रम
View full question & answer
Question 46 Marks
अपने विद्यालय में मनाए गए प्रजासत्ताक दिन के बारे में जानकारी देता हुआ पत्र अपने मित्र को लिखिए।
Answer
$23,$ विजयनगर सोसायटी,
राजकोट।
$28 – 01 – 2013$
प्रिय मित्र सुभाष,
जयहिंद।
पिछले सप्ताह मैं प्रजासत्ताक दिन के कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहा। इसलिए तुम्हारे पत्र का उत्तर देने में देरी हो गई है।इस बार हमारे विद्यालय में $26$ जनवरी के कार्यक्रम बहुत शानदार रहे। विद्यालय का प्रांगण चारों ओर से सजाया गया था। पुलिस कमिश्नर श्री दत्ताजी को विशेष आमंत्रित के रूप में बुलाया गया था। उन्होंने ही कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी।
सुबह साढ़े सात बजे दत्ताजी ने राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगीत के बाद अध्यक्ष महोदय ने अपने संक्षिप्त भाषण में हमें ‘प्रजासत्ताक’ शब्द का अर्थ और इसका महत्त्व बताया। उन्होंने कहा कि सच्चे और जागरूक नागरिक ही प्रजासत्ताक को सफल बना सकते हैं।
इसके बाद विद्यार्थियों ने कई सुंदर कार्यक्रम पेश किए। ‘हम भारत के लाल’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शहीद देशभक्तों को बहुत अच्छी तरह से पेश किया। इसमें मैं भगतसिंह बना था। राष्ट्रीय गीतों की गीत-स्पर्धा में भी मुझे प्रथम पुरस्कार मिला। संगीत का कार्यक्रम भी खूब जमा।
अंत में हमारे आचार्य महोदय ने अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। ‘वंदे मातरम्’ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
तुम्हारा मित्र,
जवाहर।
View full question & answer
Question 56 Marks
अपने मित्र को जन्मदिन की बधाई देता हुआ पत्र लिखिए।
Answer
$25$, लक्ष्मीमंगल
गोमतीपुर,
अहमदाबाद – $380021$
$14$ नवंबर, 2013प्रिय मित्र सुदीप,
सप्रेम नमस्ते।
$17$ नवंबर को तुम्हारा जन्मदिन हैं। तुम्हें मेरी खूब – खूब बधाइयाँ।
मित्र, मुझे तुम्हारे जन्मदिन की पार्टी का निमंत्रण – पत्र मिला है। उसमें यदि मैं शामिल होता तो यह मेरे लिए बड़ी खुशी की बात होती। परंतु उसी दिन मेरी बुआ के बेटे की शादी है। पूरा परिवार उसमें शामिल होगा। सबके साथ मुझे भी जाना पड़ेगा। इसलिए मैं तुम्हारी पार्टी में नही आ सकूँगा। आशा है, तुम मुझे माफ कर दोगे।
एक बार फिर बधाई।
तुम्हारा मित्र,
सुहास सोलंकी
View full question & answer
पत्र - Second Exam - हिंदी ધોરણ 6 Questions - Vidyadip