Question types

अभाज्य समय question types

102 questions across 8 question groups — pick any mix to generate a गणित paper with step-by-step answer keys.

102
Questions
8
Question groups
5
Question types
Sample Questions

अभाज्य समय questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

संख्या 13 और 31 अभाज्य संख्याएँ हैं। इन दोनों संख्याओं में अंक 1 और 3 समान हैं। 100 तक की संख्याओं में से ऐसे अन्य सभी अभाज्य संख्याओं के युग्म ज्ञात कीजिए।
View full solution
शिक्षक ने पूछा कि क्या 14560, संख्याओं 2, 4, 5, 8 और 10 सभी से विभाज्य है। गुणा ने इनमें से केवल दो संख्याओं से 14560 की विभाज्यता की जाँच की और कहा कि 14560 उन सभी संख्याओं से भी विभाज्य है। वे दो संख्याएँ क्या हो सकती हैं?
View full solution
खोजिए और ज्ञात कीजिए कि क्या प्रत्येक कथन सदैव सत्य है, कभी-कभी सत्य है या कभी भी सत्य नहीं है। आप अपने तर्क के समर्थन में उदाहरण दे सकते हैं।
(a) दो सम संख्याओं का योगफल, 4 का गुणज होता है।
(b) दो विषम संख्याओं का योगफल, 4 का गुणज होता है।
View full solution
2024 एक अधिवर्ष है (अर्थात् फरवरी में 29 दिन होते हैं)। अधिवर्ष हर उस वर्ष में होता है जो 4 के गुणज होते हैं, सिवाय उन वर्षों के जो 100 से तो विभाजित हैं लेकिन 400 से नहीं।
(a) आपके जन्म के वर्ष से लेकर अब तक कौन-से वर्ष अधिवर्ष थे?
(b) वर्ष 2024 से 2099 तक कितने अधिवर्ष होंगे?
View full solution
ध्यान दीजिए कि 3 एक अभाज्य संख्या है और 2 × 3 + 1 = 7 भी एक अभाज्य संख्या है। क्या और भी ऐसी अभाज्य संख्याएँ हैं, जिन्हें 2 से गुणन करके एक जोड़ने पर अन्य अभाज्य संख्या प्राप्त होती है? ऐसे कम से कम पाँच उदाहरण ज्ञात कीजिए।
View full solution
प्रत्येक कथन को सही या गलत के रूप में पहचानिए एवं स्पष्ट कीजिए-
(a) ऐसी कोई अभाज्य संख्या नहीं है जिसका इकाई का अंक 4 हो।
(b) अभाज्य संख्याओं का गुणनफल भी अभाज्य हो सकता है।
(c) अभाज्य संख्याओं के कोई गुणनखंड नहीं होते हैं।
(d) सभी सम संख्याएँ भाज्य संख्याएँ होती हैं।
(e) संख्याएँ 2 तथा 3 अभाज्य हैं। अन्य प्रत्येक अभाज्य संख्या के लिए अगली संख्या भाज्य है।
View full solution
तीन लड़के एक ही स्थान से एक साथ कदम उठाकर चलना प्रारम्भ करते हैं। उनके कदमों की माप क्रमशः 63 सेमी, 70 सेमी और 77 सेमी है। इनमें से प्रत्येक कितनी न्यूनतम दूरी तय करे कि वह दूरी पूरे-पूरे कदमों में तय हो जाए?
View full solution
Q 32MCQ1 Mark
2 से विभाज्य वाली संख्या होगी-
  • 120
  • B
    115
  • C
    313
  • D
    523

Answer: A.

View full solution
Q 33MCQ1 Mark
निम्न में से अभाज्य संख्या नहीं है-
  • A
    2
  • 1
  • C
    3
  • D
    5

Answer: B.

View full solution
Q 35MCQ1 Mark
निम्न में से 54 के अभाज्य गुणनखण्ड हैं-
  • A
    2 × 27
  • B
    2 × 3 × 9
  • C
    54 × 1
  • 2 × 3 × 3 ×3

Answer: D.

View full solution
Q 36MCQ1 Mark
निम्न में से अभाज्य संख्या है-
  • 23
  • B
    18
  • C
    25
  • D
    15

Answer: A.

View full solution

Generate a अभाज्य समय paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App