Question types

लेखन question types

24 questions across 5 question groups — pick any mix to generate a हिन्दी paper with step-by-step answer keys.

24
Questions
5
Question groups
5
Question types
Sample Questions

लेखन questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

झांसी में अनेक रानियां हुई हैं, किंतु वे केवल झांसी के राजा की रानियाँ थी, झाँसी की नहीं। झाँसी की तो केवल एक ही रानी थी, जिसे लक्ष्मीबाई के नाम से पढ़े-लिखे लोग जानते थे। वे भले ही महारानी के उदात्त नाम से उसे पुकारें, महारानी का सबसे उपयुक्त नाम 'झांसी की रानी' ही है। इसी नाम से उसके शत्रुओं ने उसे जाना, इसी नाम से उसे भारतवर्ष का बच्चा बच्चा जानता है।
View full solution
आजादी के बाद भी हमारी शिक्षा नीति या शिक्षा के ढंग में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। पढ़ाई-लिखाई का एक मात्र उद्देश्य यही रहा कि विद्यालयों से जब बाहर निकलो तो नौकरी के लिए इस दफ्तर से उस दफ्तर तक भटकते रहो। शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य को मानव बनाने का है तथा स्वावलंबन के रास्ते पर चलाने का है। जिस शिक्षण द्वारा मनुष्य आत्मनिर्भर नहीं हो पाता वह उसके लिए निकम्मा होता है। हमारी आज की शिक्षा प्रणाली से रोटी का सवाल हल नहीं होता; बल्कि शिक्षित युवक अपने को सामाजिक जीवन से पृथक पाता है। इसलिए यह जरूरी हो गया है कि देश और काल के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में आमूल परिवर्तन हो, ताकि पढ़नेवाले छात्रों के सामने शिक्षा का उद्देश्य मूर्तिमान दीख पड़े और पढ़ाई-लिखाई के बाद निराशा का वातावरण समाप्त हो जाए।
प्रश्न :
(1) शिक्षा का मुख्य उद्देश्य क्या रहा है?
(2) कौन-सा शिक्षण निकम्मा है?
(3) शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाना क्यों जरूरी है?
View full solution
तुलसीदासजी ने उचित ही लिखा है "का वर्षा जब कृषि सुखाने, समय चूकि पुनि का पछताने।" अवसर को खोकर पश्चात्ताप करना मूर्खता ही है। समय बलवान है और समय ही स्वर्ण है। जिन्होंने समय को पहचानकर इसका सदुपयोग किया है, वे विश्व में महान हो गए। बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता। जीवन का हर क्षण मूल्यवान है। इसकी पहचान और सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है। ज्ञान का अमित विस्तार है और जीवन के क्षण कुछ मात्र। इन दुर्लभ क्षणों को सही समय पर सही काम में लगाना बड़ी उपलब्धि है। वस्तुतः यह सोचना कि हम समय को नष्ट कर रहे हैं, एक बड़ी भूल है। सच तो यह है कि समय ही हमें नष्ट कर रहा है। काल सबको खा जाता है, लेकिन उन महात्माओं को नहीं, जो इसका सदुपयोग करते हैं। गांधी, ईसा, न्यूटन, विवेकानंद आदि महान व्यक्तियों के उदाहरण हमारे सामने हैं।
प्रश्न:
(1) समय को समझने के बारे में हम क्या भूल करते हैं?
(2) विश्व में कौन और क्यों महान हो सके ?
(3) जीवन में हमें किस मूर्खता से बचना चाहिए?
View full solution
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार एक अच्छा जंगल 'जैविक भंडार घर' होता है। यह हजारों प्रजातियों के पौधों को उगाकर रखता है, जो बाद में चलकर बहुमूल्य हो जाते हैं। अगर हम जंगल को एक सीमा से भी ज्यादा छांटते हैं या खत्म करते हैं तो वे चीजें भी नष्ट हो जाती हैं जिनकी हमें कभी भी जरूरत हो सकती है। यह एक संभवित पौधा खाने की औषधीय वस्तु या कोई उपयोगी चीज बनाने में इस्तेमाल होनेवाली कोई जरूरी वस्तु में से कुछ भी हो सकता है।
प्रश्न:
(1) एक अच्छा जंगल क्या कहलाता है?
(2) जंगल को ज्यादा छांटने या खत्म करने से क्या नुकसान होता है?
(3) इस परिच्छेद का उचित शीर्षक दीजिए।
View full solution
प्रेम एक ऐसी अलौकिक शक्ति है, जिससे मनुष्य को अनंत लाभ होते हैं। प्रेम से मानसिक विकार दूर होते हैं, विचारों में कोमलता आती है, सद्‌गुणों की सृष्टि होती है, दुःखों का नाश और सुखों की वृद्धि होती है और यहाँ तक कि मनुष्य की आयु भी बढ़ती है। प्रेम ही मनुष्य को साहसी, धीर और सहनशील बना देता है। बिना प्रेम के अच्छी सुख-सामग्री भी हमें तनिक भी प्रसन्न नहीं कर सकती, पर प्रेम की सहायता से हम बिना और किसी सुख-सामग्री के भी परम सुखी हो सकते हैं। अतः प्रत्येक मनुष्य को अपना स्वभाव मिलनसार और प्रेमपूर्ण बनाना चाहिए।
प्रश्न:
(1) प्रेम से क्या लाभ होते हैं?
(2) प्रेम मनुष्य के किन गुणों का विकास करता है?
(3) प्रेम के बिना मनुष्य का जीवन कैसा हो जाता है?
View full solution
एक लकड़हारा - जंगल में नदी के किनारे पेड़ - लकड़ी काटना - कुल्हाड़ी का पानी में गिरना - उदास हो जाना - देवदूत का आना कुल्हाड़ी निकालने के लिए डुबकी लगाना - पहले सोने की कुल्हाड़ी निकालना - "यह मेरी नहीं" - फिर चांदी की कुल्हाड़ी - "यह भी मेरी नहीं" - फिर लोहे की कुल्हाड़ी - स्वीकार - लकड़हारे की ईमानदारी पर देवदूत का खुश होना - सोने और चांदी की कुल्हाड़ियाँ भी इनाम में दे देना - सीख।
View full solution
एक कंजूस के पास काफी सोना - बक्से भरकर खेत में गाड़ - देना रोज रात के समय गिनना - चोर का देख लेना - अशरफियों के बदले पत्थर भर देना - दूसरे दिन कंजूस का रोना - एक बूढ़े की सलाह, 'अब पत्थर ही गिन लेना' - सीख।
View full solution
जंगल में एक डाकू - लोगों के सिर काट लेना - एक महात्मा का जंगल से गुजरना - डाकू का उन्हें मारने के लिए आना - महात्मा का मुस्कराकर उस डाकू का स्वागत करना - डाकू का रुक जाना - महात्मा का डाकू से सामनेवाले पेड़ की टहनी तोड़ लाने के लिए कहना - टहनी तोड़कर लाना - टहनी को फिर उसी जगह जोड़ने के लिए कहना - "असंभव" - "फिर सिर क्यों काटते हो?" - सीख।
View full solution
एक ग्वाला - दूध बेचना - दूध में पानी मिलाना - अमीर बनना - भैंस खरीदने के लिए निकलना - रास्ते में नदी - पैसों की थैली किनारे रखकर स्नान करना - बंदर का थैली उठाना - पैसे फेंकना - कुछ जमीन पर, कुछ पानी में - सीख।
View full solution
Q 10पत्र5 Marks
अपने जन्मदिन पर मित्र को निमंत्रित करते हुए एक पत्र लिखिए।
View full solution
Q 11पत्र5 Marks
हसमुख जोशी, 27, नीलकुंज, गांधी रोड़, राजकोट से माननीय वर्ग-शिक्षक, नूतन हाईस्कूल, राजकोट को पांच दिनों की छुट्टी मंजूर कराने के लिए प्रार्थनापत्र लिखता है।
View full solution
Q 12पत्र5 Marks
आपका नाम निर्मल है। आप संस्कार सोसायटी, पालनपुर में रहते हैं। आप अपने जन्मदिन का उत्सव मनानेवाले हैं। अपने मित्र प्रिन्स को जन्मदिन के उत्सव में निमंत्रण देते हुए पत्र लिखिए।
View full solution
Q 13पत्र5 Marks
आपने देखे हुए किसी ऐतिहासिक स्थान का वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।
View full solution
Q 14पत्र5 Marks
'वृक्षारोपण का महत्त्व' समझाते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।
View full solution

Generate a लेखन paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App