Questions

पत्र 5M

🎯

Test yourself on this topic

22 questions · timed · auto-graded

Question 15 Marks
$3$ ,राजधानी सोसायटी, पंडित दीनदयाल मार्ग, गांधीनगर $- 382421$ से श्रेय पंड्या, अभिनंदन हर्षवर्धन की वीरता को देखकर अपने मित्र हित पाठक को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पत्र लिखता है।
Answer
$3,$ राजधानी सोसायटी,
पंडित दीनदयाल मार्ग,
गांधीनगर $- 382421$ ।
$18$ अगस्त, $2019$
प्रिय मित्र हित,
सप्रेम नमस्कार |
आज पहली ही डाक से तुम्हारा पत्र मिला। तुमने फौज में भर्ती होने का फैसला किया है,यह जानकर मुझे बेहद प्रसन्नता हुई और तुम पर बहुत गर्व भी हुआ। इस फैसले में तुम्हारा हौसला बढानेवाले तुम्हारे माता$-$पिता को मैं बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ । मैं तुम्हें एक वीर फौजी, भारत मां के जांबाज वींग कमान्डर अभिनंदन हर्षवर्धन की कहानी सुनाकर प्रेरित करना चाहता हूँ।
$27$ फरवरी सुबह $9:30$ बजे नौसेरा के आमी बेज पर दुश्मन देश पाकिस्तान की वायुसेना ने हमला बोल दिया। हमारे देश की सीमा में घुसे अत्यंत शक्तिशाली छ : $F-16$ विमानों को खदेड़ने के लिए भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी ने आसमान में उभरी वींग कमान्डर अभिनंदन ने $F-16$ विमानों को हमारे देश से बहुत दूर तक खदेड़ा लेकिन उनका विमान इस दौरान क्रैश हो गया। वे दुश्मन देश की धरती पर होरन गाँव जिला भिंबर $\text{(P.O.K)}$ पैराशूट के माध्यम से उतरे, जमा भीड़ से पूछा कि यह कौन सा देश है। दुश्मन देश के लोगों ने झूठ कहा कि यह भारत है, लेकिन वीर अभिनंदन समझ गये कि वे दुश्मन देश में हैं। भीड़ ने उनके साथ बदसलूकी की,सबसे पहले वीर अभिनंदन मे अपने देश के गोपनीय दस्तावेजों को दुश्मनों से बचाने के लिए चबा लिया। वे बेहद जखमी थे कमर टूट चूकी थी, लोगों से पानी माँग रहे थे पर किसीने उन्हें पानी भी न दिया । वे पानी पीने के लिए झरने की ओर जाने लगे। गाँव में भीड़ बढ़ती ही जा रही थी,अभिनंदन ऐसी जख्मी हालात में भी पिस्तौल से अपनी रक्षा कर रहे थे,इतने में उन पर पथराव होने लगा। लेकिन वे हारे नहीं। दुश्मन देश की सेना ने आकर अभिनंदन को जकड़ लिया फिर भी अभिनंदन ने अपने देश का कोई राज न खोला और न कोई दस्तावेज दुश्मनों के हाथ लगने दिया। करीब $60$ घंटे दश्मन देश की धरती पर जदोजहद करते रहे। उनका हौसला देखकर, हमारे देश की और से बढता दबाव देखकर दुश्मन देश को झुकना पड़ा। दुश्मन देश में अभिनंदन को रिहा कर दिया।
दुश्मन देश के पास $F - 16$ जैसे अत्यंत शक्तिशाली लडाकू विमान थे, जिसके मुकाबले में हमारे देश के $\text{MIG} \ 21$ इतने आधुनिक नहीं थे। फिर भी दुश्मन देश हमारे सामने टिक न पाया उसकी वजह है,अभिनंदन जैसे वीर पाइलटों को दी जानेवाली जबरदस्त ट्रेनिंग । अभिनंदन की वीरता जाबाझी अभिनंदन के शौर्य ने दुश्मन देश को झुका दिया।
मैं चाहता हूँ कि तुम भी वीर अभिनंदन जैसे शौर्यवान बनो, भारतीय सेना को अजेय रखने में अपना योगदान दो।
जय हिंद, जय भारत ।
तुम्हारा मित्र,
श्रेय पंड्या
View full question & answer
Question 25 Marks
$A/24,$ प्लेटिनम प्राईड बंग्लोझ, तिरुपति टाउन के पास, महेसाणा रोड, विसनगर निवासी वंश पटेल भावनगर निवासी अपने मित्र हित पाठक को 'स्वच्छता का महत्त्व' समझाते हुए पुत्र लिखता है।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 35 Marks
$13,$ राजनगर, अहमदाबाद से काजल मुंबई$-$निवासिनी अपनी सखी राधा को 'कोरोना वक्सीन' लेने की सलाह देते हुए पत्र लिखती है।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 45 Marks
$18,$ सुवासनगर सोसायटी, शास्त्रीमार्ग, अहमदाबाद से राधिका जोशी राजकोट$-$निवासिनी अपनी सखी प्राजल उपाध्याय को 'प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक' के बारे में जानकारी देते हुए पत्र लिखती है।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 55 Marks
$101,$ रोशन टाउन, दीनबंधु रोड, दिल्ली$- 110006$ से कु. राधा वडोदरा$-$निवासिनी अपनी सखी कु. मीना को चक्षुदान का महत्त्व समझाते हुए पत्र लिखती है।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 65 Marks
अशोकविला, कुबेरनगर, राजकोट $395 003$ से राकेश शाह परीक्षा में असफल हुए अपने मित्र सुभाष दवे को आश्वासन पत्र लिखता है।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 75 Marks
$3,$ सुरोही पार्क, सुभाष रोड, सुरत $- 395001$ से चितन वर्मा, अहमदाबाद निवासी अपने मित्र वरुण देसाई को 'रक्तदान का महत्त्व' बताते हुए पत्र लिखता है।
Answer
स्वप्रयत्न
View full question & answer
Question 85 Marks
$32$, बहुचरनगर, मकरपुरा, वडोदरा$-390010$ से । नंदा घोष, हेल्थ ऑफिसर, वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को, अपने मुहल्ले की अनारोग्य हालत के बारे में शिकायत करती हुई एक पत्र लिखती है।
Answer
$32$, बहुचरनगर,
मकरपुरा,
वडोदरा $-$$390010$
$5$ नवम्बर, $2019$
सेवा में
श्री आरोग्य अधिकारी $($हेल्थ ऑफिसर$),$
वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन,
वडोदरा।
विषय : मुहल्ले की अनारोग्य हालत के बारे में शिकायत ।
महोदय,
मैं वडोदरा शहर की निवासी हूँ और मकरपुरा में रहती हूँ। मुहल्ले के निवासियों की प्रतिनिधि के रूप में मैं इस पत्र द्वारा एक गंभीर बात की ओर आपका ध्यान खींचना चाहती हूँ।
बहुत खेद के साथ लिखना पड़ता है कि हमारे मुहल्ले मकरपुरा ‘ में आजकल गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। जगह$-$जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। उनसे निकलनेवाली दुर्गंध के कारण नागरिकों का साँस लेना मुश्किल हो गया है। मच्छरों के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है।
गटरों से भी गंदा पानी बह रहा है। इन सबके कारण मुहल्ले की हालत बहुत खराब होती जा रही है। यहाँ के निवासियों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है। आज तक ज्वर के कई केस हो चुके हैं।
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का आरोग्य$-$विभाग यह सब देखकर भी अनदेखा कर रहा है। पता नहीं अधिकारी लोग किस नींद में सो रहे हैं। नागरिकों की शिकायतों पर कोई ध्यान ही नहीं दिया जाता।
आशा करती हूँ कि आप इस आवेदन$-$पत्र पर शीघ्र ध्यान देंगे और मुहल्ले की दुर्दशा सुधारने के लिए तुरंत उचित कार्यवाही करेंगे।
आपकी विश्वासी,
नंदा घोष
View full question & answer
Question 95 Marks
$10$, आरोग्यभवन, गांधी मार्ग, नवसारी$-396445$ से अशोक पारेख, व्यवस्थापक, हिन्दी ग्रन्धरत्नाकर, सी. पी. टॅन्क, __ मुंबई$-400 004$ को पत्र लिखकर कुछ पुस्तकें मंगवाता है।
Answer
$10$, आरोग्यभवन,
गांधी मार्ग,
नवसारी – $396445$
$15$ जुलाई, $2019$
प्रति
श्री व्यवस्थापक,
हिन्दी ग्रन्थरत्नाकर,
सी. पी. टॅन्क,
मुंबई – $400 004$
विषय : पुस्तकें मंगाना।
महाशय,
आपका सूचीपत्र कल ही प्राप्त हुआ। कृपया निम्नलिखित पुस्तकें : $($प्रत्येक की एक प्रति$)$ जल्दी ही ऊपर लिखे पते पर वी. पी. पी. द्वारा – भेजने का कष्ट करें।
$300$ रुपये अग्रिम मूल्य के रूप में मनीऑर्डर से भेज रहा हूँ।
यह विश्वास रखें कि मैं वी. पी. पी. मिलते ही छुड़ा लूंगा। आशा : है, आप अपनी सूची में प्रकाशित सूचना के अनुसार इन पुस्तकों पर : दस प्रतिशत छूट अवश्य देंगे।
कष्ट के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ।
भवदीय,
अशोक पारेख
View full question & answer
Question 105 Marks
श्याम सदन, इन्फोसिटी रोड, सरगासन रोड, गांधीनगर$-382 421$ से नरेश पंड्या ने रजत वांच कंपनी, पायधुनी, सूरत$-395003$ से एक घड़ी खरीदी है, किन्तु वह ठीक समय नहीं देती। नरेश कंपनी के मैनेजर को शिकायती पत्र लिखता है।
Answer
श्याम सदन,
इन्फोसिटी रोड,
सरगासन रोड,
गांधीनगर – $382 421$
$20$ दिसम्बर, $2019$
प्रति,
मैनजर,
रजत वॉच कंपनी,
पायधुनी,
सूरत – $395 003$
विषय : नई खरीदी घड़ी के बारे में शिकायत महोदय,
कुछ दिनों बाद मेरी सत्र परीक्षा शुरू होनेवाली है। परीक्षा में समय का बड़ा महत्त्व है। इसी दृष्टि से मैंने आपकी लोकप्रिय दूकान से नई घड़ी खरीदी थी। इसका बिल नं. $356$ है। आपके सेल्समेन ने घड़ी बहुत अच्छी होने का विश्वास दिलाया था। परंतु बड़े अफसोस के साथ लिखना पड़ रहा है कि वह घड़ी तीसरे दिन से नाकों चने चबवाने लगी।
वह चलते$-$चलते अचानक बंद हो जाती है। ऐसी घड़ी पहनकर मैं परीक्षा में समय का ख्याल कैसे रख पाऊँगा? मेरे यहाँ आकर न कभी गिरी है, न किसीने उसके साथ किसी तरह की छेड़खानी की है। इसलिए विवश होकर उसके बारे में आपसे यह शिकायत कर रहा हूँ। मैं चाहता हूँ कि आप इस घड़ी को बदल दें और मुझे नई घड़ी देने की कृपा करें। मेरा मित्र कल आपके यहाँ आ रहा है। उसके हाथ मैं यह घड़ी बिल के साथ भेज रहा हूँ। आप नई घड़ी उसीके हाथ भिजवा दें।
आपका विश्वासी,
नरेश पंड्या
View full question & answer
Question 115 Marks
$18$, सुवास नगर सोसायटी, शास्त्री मार्ग, अहमदाबाद से राधिका जोशी राजकोट$-$निवासी अपनी सहेली प्रांजल उपाध्याय को ‘प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की जानकारी देते हुए पत्र लिखती है।
Answer
$18$, सुवास नगर सोसायटी,
शास्त्री मार्ग,
अहमदाबाद
$25$ अगस्त, $2020$
प्रिय सखी,
सप्रेम नमस्कार।
तुम्हारा पत्र मिला। यह पढ़कर खुशी हुई कि तुमने अपने स्कूल : में आयोजित ‘पर्यावरण बचाओ’ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यो देखा जाए तो ‘पर्यावरण जतन’ अनिवार्य बन चुका है यदि – हमें इस सृष्टि को बचाना है तो पर्यावरण को तंदुरस्त रखना होगा। – पर्यावरण का जतन करना हो तो हमारी धरती को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ से मुक्त करना होगा। ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ को हम ‘डिस्पोजेबल प्लास्टिक भी कह सकते है। इसका अर्थ यह है कि जब हम किसी ऐसे तरह के प्लास्टिक से बने उत्पादों का उपयोग करते हैं जिसे हम एक बार इस्तेमाल करने के बाद दोबारा किसी उपयोग में नहीं ले सकते हैं वे सभी उत्पाद सिंगल यूज प्लास्टिकवाले उत्पाद होते हैं।
इस तरह के उत्पादन का मूलाधार पेट्रोलियम होता है। इसके उत्पादन में पैसे बहुत कम लगते हैं, इसे खरीदने एवं यूज करने में भी मामूली खर्च होता है। इसीलिए आज कल इसका उपयोग बहुत बढ़ गया है किंतु इसका उपयोग करना हितावह नहीं है। इससे हमारी प्रकृति को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। हम एक बार इसका उपयोग करके इसको फेंक देते हैं तो इसका कचरा बढ़ता ही जा रहा है, यह कचरा नष्ट नहीं होता है। हम जो सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हैं वे हैं कैरी बेग, प्लास्टिक की बोतल, कप, खाने के खाली पैकेट, प्लास्टिक की किराना बैग, – प्लास्टिक के पानी के पाउच, स्ट्रो, प्लास्टिक के रैपर आदि।
हमारी ‘यूज एंड प्रो’ नीति के कारण हमने सुंदर दुनिया को खतरे में डाल दिया है। दुनिया के $9$ बिलियन टन प्लास्टिक में से केवल $9$ प्रतिशत रिसाइकिल होता है। बाकी का अधिकांश प्लास्टिक जल मार्गों द्वारा नदी$-$सागरों में जमा होता है। वहाँ के जीव$-$जन्तुओं के लिए ये जानलेवा है क्योंकि इसमें कई हानिकारक रसायण होते हैं। गटरों में अटक जाने की वजह से कई बार बाढ़ आने का खतरा बन जाता है। कचरा पेटियों में गाय, भैंस, बकरियाँ इसे खाती हैं तो उनके आंतरिक अंगों को बहुत नुकसान पहुंचाता है; उनके दूध में भी इसका प्रभाव आ जाता है। यह जल्द नष्ट नहीं होता, इसके मिट्टी में मिलने से कई रसायन भी मिट्टी में मिल जाते हैं और फसलों में भी इसका प्रभाव आ जाता है।
हम सब को मिलकर ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का बहिष्कार कर इस से जल्द प्रतिबंधित कर के सुंदर सृष्टि को इसके नुकसान से बचाएँ।
आशा करती हूँ कि तुम्हें यह सुझाव अच्छे लगे होंगे और तुम इस पर अमल करोगी। माता$-$पिता को वंदन।
तुम्हारी सखी,
राधिका
View full question & answer
Question 125 Marks
$3$, सुरोही पार्क, सुभाष रोड, सूरत – $395 001$ से चिंतन वर्मा, अहमदाबाद$-$निवासी अपने मित्र वरुण देसाई को रक्तदान का महत्त्व बताते हुए पत्र लिखता है।
Answer
$3$, सुरोही पार्क,
सुभाष रोड,
सूरत – $395001$
$13$ दिसम्बर, $2019$
प्रिय वरुण,
सप्रेम नमस्ते।
तुम्हारा पत्र मिला। यह पढ़कर खुशी हुई कि तुमने अपने स्कूल में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक अपनी सेवाएं दीं।
यो देखा जाए तो आज रक्तदान सबसे बड़ा दान बन गया है। रक्तदान से एकत्र किया गया रक्त रक्तबैंकों में सुरक्षित रखा जाता है। रक्तबैंकों में जमा रक्त घायलों और रक्त की कमीवाले मरीजों को दिया जाता है। युद्ध में घायल हुए सैनिकों के लिए रक्तदान शिबिर लगाए जाते हैं। कुछ बीमारियों के इलाज में बाहर से रक्त देना जरूरी हो जाता है। उचित रका की व्यवस्था के बिना डॉक्टर ऑपरेशन के लिए भी तैयार नहीं होते।
रक्तदान में महत्व की बात यह है कि रक्त स्वस्थ व्यक्तियों का ही लेना चाहिए। रक्तदान से रक्तदाता को न कमजोरी आती है, न अन्य कोई हानि होती है। रक्तदान के बाद उसे एक प्रमाणपत्र दिया जाता है। इस प्रमाणपत्र के आधार पर जरूरत पड़ने पर रक्तदाता या उसके किसी सगे$-$संबंधी को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सकता है। इस तरह देखें तो रक्तदान आज समय की एक खास जरूरत बन गया है।
तुम्हारी माताजी की तबीयत अब कैसी है? उन्हें तथा पिताजी को मेरा प्रणाम कहना।
तुम्हारा मित्र,
चिंतन वर्मा
View full question & answer
Question 135 Marks
$5$, आनंदनगर, शाहपुर, अहमदाबाद $-380001$ से रवि शास्त्री दूर गांव में रहनेवाले अपने मित्र चैतन्य जोशी को हमारे जीवन में वृक्षों का महत्व बताता हुआ पत्र लिखता है।
Answer
$5$, आनंदनगर,
शाहपुर,
अहमदाबाद – $380001$
$25$ अगस्त, $2019$
प्रिय मित्र चैतन्य,
सप्रेम नमस्कार।
आज पहली ही डाक से तुम्हारा पत्र मिला। आंतर्विद्यालय संगीतस्पर्धा में प्रथम पुरस्कार पाने पर मेरी हेर सारी बधाइयाँ। परंतु मेरी समझ में यह बात नहीं आई कि तुमने अपनी पाठशाला के वृक्षारोपण समारोह के प्रति भारी उदासीनता क्यों दिखाई। क्या इसलिए कि मूक वृक्ष तुम्हारे संगीत पर दाद नहीं दे सकते?
तुम तो पढ़े$-$लिखे हो। विज्ञान और भूगोल दोनों विषयों में वनों और वृक्षों के महत्त्व के बारे में तुमने पढ़ा है। तुम जानते हो कि वृक्षों के कारण ही हमारा वातावरण शुद्ध रहता है और हवा में ताजगी रहती है। जीवनदायिनी वर्षा के लिए भी तो वृक्ष उपकारक ही हैं। भूमि के उपजाऊपन को बनाए रखने में वृक्षों का बहुत योगदान होता है। वृक्षों की हरियाली, उनकी शीतल छाया, उनके फलों तथा उनके औषधीय गुणों का तो महत्त्व ही निराला है। वृक्ष अपने हर अंग से हमारी सेवा करते हैं। वे मूक होकर भी हमारे सच्चे मित्र हैं! सचमुच, ये वृक्ष तो गाँव की शोभा हैं। इसलिए वृक्षों के प्रति तुम्हारी उदासीनता देखकर मुझे सखेद आश्चर्य हुआ। आशा है, अगले वृक्षारोपण के कार्यक्रम में तुम उत्साहपूर्वक भाग लोगे।
माताजी को मेरा प्रणाम तथा गुडी को बहुत सारा स्नेह।
तुम्हारा मित्र,
रवि शास्त्री
View full question & answer
Question 145 Marks
सिटी पॉइन्ट, सूरत से सागर कालाणी आणंद$-$निवासी अपने मित्र समीर को उसके छोटे भाई भोलु के अवसान पर आश्वासन देते हुए पत्र लिखता है।
Answer
सिटी पॉइन्ट,
सूरत $-$$395003$
$15$ दिसम्बर, $2019$
प्रिय मित्र समीर,
नमस्ते।
मुझे कल रात को ही पता चला कि तुम्हारे छोटे भाई भोलु का अचानक अवसान हो गया है। सुनकर दिल को गहरी चोट लगी। मेरे माता$-$पिता भी बहुत दुःखी हुए।
भोलु का प्यारा शरारती चेहरा भुलाए नहीं भूलता। पिछली बार मैं तुम्हारे घर आया था, तब उसने मुझसे बड़ी देर तक खूब बातें की थीं। उसकी स्मरण$-$शक्ति देखकर में दंग रह गया था। परंतु मित्र, काल तो अपने हिसाब से काम करता है, उस पर हमारा कोई वश नहीं है। जो जितने दिन के लिए आया है, वह उतने दिन ही यहाँ रहेगा। प्यारे भोलु की असमय मृत्यु को भी हमें इसी रूप में लेना होगा और इस वज्रपात को बरदाश्त करना पड़ेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह तुम सबको यह शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
तुम्हारा मित्र,
सागर कालाणी
View full question & answer
Question 155 Marks
$10$, महात्मा गाँधी रोड , नवसारी से भ्रुगेश अपने मित्र भरत को अपने स्कुल में मनाये गये वर्शिकोत्सव का वर्णन लिख भेजता है |
Answer
$10$, महात्मा गांधी रोड ,आगरा
नवसारी
$15/03/ 2016$
प्रिय मित्र भरत,
नमस्ते |
तुम्हारा पत्र मिला | कई दिनों से तुम्हे पत्र लिखना चाहता था , पर स्कुल के वार्षिकोत्सव में लगे रहने के कारण नहीं लिख पाया |
पिछले सप्ताह हमारे स्कुल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया | पुरे स्कुल को बिजली के बल्बों से सजाया गया था | चारो तरफ रंगबिरंगी गुब्बारे लगाये गये थे | प्रसिद्ध समाज सेवक ने हमारी स्कुल में शैक्षणिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था | प्रदर्शनी के बाद दो दिनों के लिए खेल कूद की प्रतियोगिताए राखी गयी थी | क्रिकेट मैच , खो खो ,लम्बी कूद ,ऊँची कूद आदि खेलो में कई छात्रों ने भाग लिया | आखिरी दिन मनोरंजन कार्यक्रम रखा गया था |
अंत में स्पर्धा के विजेताओ को पुरारास्कर दिए गए | मुझे अच्छा क्रिकेट खेलने के बदले में प्रथम पुरस्कार मिला
हमारा यह वार्षिक महोत्सव बड़ा सफल रहा | आजकल तुम्हारे स्कुल में क्या प्रवृति चल रही है ? तुम्हारे माता पिता को मेरे प्रणाम ,और भाई बहनों को प्यार |
तुम्हारा मित्र ,
भ्रुगेश
View full question & answer
Question 165 Marks
$173$, सोमवार पेठ , पुना से मनोज शाह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण अपने बम्बई निवासी मित्र परिमल ठाकुर को लिख भेजता है |
Answer
१७३, सोमवार पेठ
पुना,
$25$ फरवरी , $16$
प्रिय मित्र परिमल,
सस्नेह नमस्ते |
गत जनवरी में मैं तुम्हारे यहां आया था |तब मैंने तुम्हें अपने परिवार में आने वाले शुभ प्रसंग के बारे में संकेत दिया था | हां तो वह शुभ घड़ी अब आने ही वाली है |उसमें शामिल होने के लिए तुम्हें नियंत्रित करते हुए |मुझे हर्ष हो रहा है | तुम्हें यह जानकर खुशी होगी कि हमारी बड़ी बहन की शादी आगामी $10$ तारीख को निर्धारित हुई है | बारात कोल्हापुर से आने वाली है | दूल्हा हाउसिंग बोर्ड में इंजीनियर के पद में काम कर रहा है |
हमारे परिवार में खुशी का यह पहला मौका है | इसीलिए पिताजी इसे पूरी शान के साथ मनाना चाहते हैं | समारोह की तैयारियां को गत सप्ताह से शुरू हो गई है | इस प्रसंग पर एक पार्टी का आयोजन भी किया गया है | आशा है तुम अपने परिवार के साथ हमारे यहां यथाशीघ्र पधारो गे | किस गाड़ी से तुम आ रहे हो | वह बताता हुआ पत्र लिखना ताकि तुम्हारे स्वागत का प्रबंध करु|
अन्य सभी मित्रों गोपाल ,विपिन, सुहास ,रमजान, आदि को भी मैंने निमंत्रित किया है | तुम्हारा आगमन सोने में सुहाग का काम करेगा बताओ कब आ रहे हो |
तुम्हारी प्रतीक्षा में....
तुम्हारा
मनोज शाह
View full question & answer
Question 175 Marks
$53$, इन्द्रधनुष,” अंकुर सोसायटी ,अहमदाबाद से मुकेश शाह नडियाद में रहते हुए अपने पुत्र सुनील को ‘अभ्यास का महत्व”समझाता हुआ पत्र लिखता है |
Answer
$3$, इन्द्रधनुष
अंकुर सोसायटी
अहमदाबाद
चिरंजीव सुनील ,
शुभ आशीर्वाद |
तुम्हारा पत्र मिला | पत्र से जानकारी प्राप्त हुई | तुम्हारी प्रथम परीक्षा का परिणाम जानकार दुःख हुआ ,और उससे भी ज्यादा दुःख तुम्हारी अभ्यास के प्रति लापरवाही से हुआ |
संसार में अच्छा स्थान प्राप्त करने के लिए अभ्यास का बहुत महत्त्व है | मैंने सुना है की तुम खेलकूद में बहुत ध्यान देते हो | परन्तु साथ साथ तुम अभ्यास में भी ध्यान दो तो तुम आगे बढ़ जाओगे | तुम्हारे पास पढने के लिए सब सुविधाए है | इन सुविधाओ का उपयोग करके तुम अभ्यास में अपना मन लगा सकते हो | आजकल हरेक क्षेत्र में पाँव रखने के लिए अभ्यास जरुरी हो गया है | तुम्हारी लापरवाही की वजह से तुम्हार अभ्यास बिगड़ रहा है | यह बिलकुल ठीक नहीं है | जीवन में अभ्यास का मह्र्त्व है यह सोचकर अभ्यास में मन लगाओ |
तुम्हरे पास बहुत शक्तिया है | इस शक्ति का सदुपयोग कारने के लिए भी अभ्यास जरुरी है | मेरी इस बात को समझकर फिर से अभ्यास में लग जाओगे ऐसी आशा रखता हु |
पत्र का उत्तर अवश्य लिखना | तुम्हारी प्रतीक्षा में |
View full question & answer
Question 185 Marks
$5$, सीतानगर ,राजकोट से राजेश ,मोरबी निवासी अपने मित्र परेश पटेल को “ एस.एस .सी परीक्षा में अनुतीर्ण होने घर पर आश्वाशन पत्र “लिखता है |
Answer
$5$, गितानगर
राजकोट
तारीख : $16/07/2016$
प्रिय मित्र परेश ,
सप्रेम नमस्ते |
तुम्हारा पत्र मिला | तुम एस एस सी की परीक्षामे सफल नहीं हो सके , यह जानकर मुझे गहरा दुःख हुआ | तुम्हारा लिखा हुआ पत्र बड़ी निराशा से भरा हुआ लगा |
म्रेरे दोस्त , इस में निराश होने की कोई बात नहीं है | हमेशा हर कार्य में सफलता नहीं मिलती सफलता निष्फलता जीवन का क्रम है | आशा निराशा जीवन में आती रहती है | किसी विद्वान् ने कहा है – “असफलता सफलता का सोपान है “ एक बार निष्फल बनी व्यक्ति जब बड़ी लगन और गहरे परिश्रम से प्रयत्न करता है ,तब सफलता उसके चरण चूमती है | असफलता से निराश बनकर बैठ जाना बुजदिली है | कायरता है | आशा है ,तुम , निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ पढाई शुरू कर दोगे |
एक मित्र के नाते मेरी सलाह है की पढाई को किसी भी सूरत में न छोड़ना | याद रखो, सफलता उन्ही के चरण चूमती है ,जो ध्येय के लिए डेट रहते है | इस बार ऐसा परिश्रम करो की सफलता तुम्हारे चरण चूमे |
तुम्हारे माता पिता को मेरा प्रणाम | राजू और रीटा को मेरा प्यार |
तुम्हारा स्न्नेहधीन मित्र
राजेश
View full question & answer
Question 195 Marks
$10$, वसंत विलास ,नवा वाडज ,अहमदाबाद से शैला शाह अपनी सुरता निवासी सहेली शोभा को टी वि देखने का शौक पढाई में बाधक बनता है ,इस पर पत्र लिखती है |
Answer
$10$, वसंत विलास ,नवावाडज
अहमदाबाद
$20/07/2016$
प्रिय सखी शोभा ,
सप्रेम नमस्कार |
तुम्हारा पत्र मिला |तुम्हारा पत्र पढ़कर बहुत खुशी हुई कि तुम्हारे घर में टीवी आ गया है |इस खुशी के साथ कुछ दुख का भी अनुभव हुआ तुम पूछो कि क्या बात है ?
पिछले साल हमारे यहाँ रंगीन टी वि आया था | इसके आने से हम सब इसके दीवाने हो गये | स्कुल से आते ही टी वि के सामने बैठ जाते थे | रात भर तक सब प्रोग्राम देखते रहते थे | इस का नतीजा यह हुआ की पढाई में पिछड़ने लगे | स्कुल का लेसन करने की ईच्छा भी न होती थी | पढाई में टी वि के कार्यक्रमों ने बाधा डाल दी | मन लगता है ही नहीं था और इसका परिणाम यह आया की में और मेरे भाई बहन सब त्रिमासिक परीक्षामे उत्तीर्ण नहीं हुए | उसका कारण टी.वि का शौक था | मुझे डर है की तुम्हारी पढाई में टी वि का ऐसा बुरा असर न पड़े | मै आशा करता हु की तुम टीवी देखने में संयम रखोगी और पढाई में ज्यादा धयन दोगी|
घर में बड़ो को मेरे प्रणाम और छोटो को प्यार | पत्रोत्तर अवश्य लिखना |
तुम्हारी सहेली
शैला
View full question & answer
Question 205 Marks
$5$, साधना सोसायटी ,भरूच से पल्लवी पटेल अहमदाबाद निवासी अपनी सखी नयना शाह को वृक्षों का मानव जीवन में महत्व समझाते हुए पत्र लिखती है |
Answer
$5$, साधना सोसायटी,
भरूच,
$15$,जून $2016$
प्रिय नयना ,
तुम्हे पल्लवी का प्यार |
कल कल ही तुम्हारा पत्र मिला | पढ़कर बड़ी ख़ुशी हुई | वकृत्व स्पर्धा में पुरस्कार पाने पर मेरी बधाई | मेरी समझ में यह बात नहीं आई की तुमने स्कुल के वृक्षारोपण समारोह में भाग क्यों नहीं लिया ?
तुम तो समझदार लड़की हो | तुम पढ़ी लिखी लड़की हो |तुमने वृक्षों के बारे में पढ़ा होगा की बनो और वृक्षों का कितना महत्व है ? तुम जानती हो की वृक्षों के कारण ही हमारा वातावरण शुध्ह रहता है | हवा में ताजगी और स्वास्थ्यवर्धक गुण आते है | वर्षा के लिए भी वृक्ष अपने प्रत्येक अंग से हमारी सेवा करते है | वे मूक होकर भी हमारे सच्चे मित्र है | इसीलिए वृक्षों के प्रति तुम्हरी उदासीनता से मुझे आश्चर्य हुआ | मुझे आशा है की तुम अगले वृक्षारोपण के कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लोगी |
तुम्हारे माता पिता को मेरे प्रणाम | भाई बहनों को मेरी याद | तुम्हारे पत्र की प्रतीक्षा में .....
तुम्हारी सखी
पल्लवी
View full question & answer
Question 215 Marks
$7$, नयन कुञ्ज,आम्बावाडी ,भावनगर से सुनील शाह सूरत में राह्नेवाले अपने छोटे भाई अनिल को व्यायाम का महत्व समझाता हुआ पत्र लिखता है |
Answer
$7$. नयनकुंज
आम्बावाडी, भावनगर
प्रिय भाई अनिल ,
सस्नेह आशीर्वाद |
कल ही पिताजी का पत्र मिला | यह जानकर बड़ी चिंता हुई की कुछ दिनों से तुम अस्वस्थ रहते हो |
प्रिय भाई , पढाई में तुम तेज हो और परिश्रम भी बहुत करते हो , यह आनंद की बात है ,किन्तु स्वास्थ्य भी पढाई से कम महत्वपूर्ण नहीं है | स्वास्थ्य रक्षा के लिए तुम्हे नियमित व्यायाम करना चाहिए |
व्यायाम से शरिर सुंदर, स्वस्थ और सुग्रथित बनता है | शरीर में स्फूर्ति और मनमे उत्साह का संचार होता है | व्यायाम शरीर को निरोगी रखता है | स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है | स्वस्थ मन से ही अच्छी तरह अध्ययन हो सकता है | सचमुच व्यायाम सुखी जीवन की कुंजी है | अंग्रेजी में कहां है की $“\text{WALKING IS}$ the $\text{BEST EXERCISE .}$”
प्रिय भाई , तुम्हे प्रतिदिन सुबह या शाम नदी के किनारे घुमने के लिए जाना चाहिए | हररोज सुबह तुम्हे दंड बैठक और कुछ आसन करने चाहिए | इससे धीरे धीरे तुम्हारा शरीर बिलकुल स्वस्थ हो जाएगा | शारीरिक स्वास्थ्य बढेगा |
आशा रखता हु की तुम कल से ही व्यायाम शुरू कर दोगे | माताजी और पिताजी को प्रणाम | मुन्नू को प्यार |
पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में,
तुम्हारा भाई ,
सुनील
View full question & answer
Question 225 Marks
9 विजय पार्क सोसायटी, अहमदाबाद से फालगुनी पटेल अपनी सखी महेश्वरी भट्ट को जीवन में अनुशासन का महत्त्व समझाते हुए पत्र लिखती है।
Answer
विजय पार्क सोसायटी
अहमदाबाद
दिनांक: 06 अगस्त 2025
प्रिय सखी महेश्वरी,
सप्रेम नमस्कार।

आशा है कि तुम और तुम्हारा परिवार स्वस्थ एवं प्रसन्न होंगे। आज मैं तुम्हें एक महत्वपूर्ण विषय—जीवन में अनुशासन का महत्त्व—के बारे में अपने विचार बताने के लिए पत्र लिख रही हूँ।

अनुशासन हमारे जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह हमें समय का सही उपयोग करना सिखाता है। अनुशासन से हमारा जीवन व्यवस्थित और संतुलित रहता है। चाहे पढ़ाई हो, खेलकूद हो या फिर रोज़मर्रा की गतिविधियाँ—अनुशासन का पालन करने से सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

अनुशासन हमें कठिनाइयों का सामना धैर्यपूर्वक करने की शक्ति देता है। यह हमारी आदतों को सुसंस्कृत बनाता है और हमें समाज में सम्मान दिलाता है। बिना अनुशासन का जीवन एक ऐसे बगीचे की तरह है जिसमें न कोई देखभाल है न कोई व्यवस्था।

अतः हमें अपने जीवन में अनुशासन को अपनाना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। आशा है कि तुम भी इस विषय पर अपने विचार मुझे पत्र में लिखोगी।

तुम्हारी प्रिय सखी,
फालगुनी पटेल
View full question & answer
पत्र 5M - Hindi STD 10 Questions - Vidyadip